पॉपुलर एक्टर और कोरियोग्राफर प्रभु देवा 50 साल की उम्र में पिता बन चुके हैं। उनकी दूसरी पत्नी हिमानी सिंह ने एक बच्ची को जन्म दिया है। आइए आपको बताते हैं।
मशहूर कोरियोग्राफर और अभिनेता प्रभु देवा (Prabhu Deva) इस समय सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि वह 50 साल की उम्र में पिता बन गए हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा! टैलेंटेड डांसर फिर से पिता बन गए हैं, क्योंकि उनकी दूसरी पत्नी हिमानी ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। बता दें कि हिमानी पेशे से एक फिजियोथेरेपिस्ट हैं और दोनों ने साल 2020 में गुपचुप तरीके से शादी की थी।
'ईटाइम्स' के साथ बातचीत में प्रभु देवा ने 50 साल की उम्र में पिता बनने की खबर की पुष्टि की और इसके बारे में उत्साह व्यक्त किया। न्यू डैडी ने कहा, "हां, सर। यह सच है। मैं इस उम्र (50) में फिर से पिता बन गया हूं। मैं बहुत खुश और कंप्लीट महसूस कर रहा हूं।"
अच्छी बात यह है कि प्रभु और हिमानी ने बेटी का स्वागत किया है, जो कि उनके घर में पहली बेटी के रूप में है। बता दें कि प्रभु की पिछली शादी से दो बेटे हैं। वर्तमान में कोरियोग्राफर अपने परिवार में नए सदस्य के आने से खुशी से भर गए हैं और वह जितना संभव हो सकता है, उतना समय घर पर बिताना चाहते हैं। उनके शब्दों में, "मैंने पहले ही अपने काम के बोझ को कम कर दिया है। मुझे लगा कि मैं बहुत अधिक काम कर रहा था, बस इधर-उधर भाग रहा था ... अब मेरा काम खत्म हो गया है। मैं अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहता हूं।"
प्रभु देवा की पत्नी हिमानी सिंह के साथ दूसरी शादी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। आखिरकार 28 अप्रैल 2023 को प्रभु देवा और उनकी दूसरी पत्नी हिमानी सिंह ने चेन्नई के तिरुपति बालाजी मंदिर के पवित्र मंदिर में एक साथ अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई थी। आउटिंग के लिए प्रभु ने एक पारंपरिक लुक चुना था और एक सफेद कुर्ते में एक वेष्टि के साथ दिखे थे। दूसरी ओर उनकी पत्नी ब्लू कलर के सलवार-सूट में सुंदर लग रही थीं। कपल को एक-दूसरे का हाथ थामे देखा गया था।
डांस की दुनिया के दिग्गज प्रभु देवा की लव लाइफ काफी दुखद रही है। उन्होंने अपनी पहली शादी लता से की थी, जिनसे उन्हें दो बेटे हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी 19 साल की शादी को एक दर्दनाक तलाक के साथ समाप्त कर दिया था। बाद में प्रभु को अपनी दूसरी पत्नी हिमानी सिंह की बाहों में प्यार मिला। प्रभु देवा के दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने की खबरें साल 2020 में आईं।
अगर खबरों की मानें, तो प्रभु की हिमानी से मुलाकात तब हुई थी, जब वह अपनी पीठ और पैरों में दर्द के बारे में उनसे सलाह लेने के लिए गए थे। पहली नजर में ही दोनों को प्यार हो गया था। शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। हालांकि, उन्होंने अपनी शादी को सीक्रेट अफेयर रखा था।
बहुत रोचक है कोरियोग्राफर्स की प्रेम कहानी, किसी का 28 साल बड़े तो किसी का 8 साल छोटे पर आया दिल। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हम भी प्रभु देवा और उनकी पत्नी हिमानी को बधाई देते हैं।