Prabhu Deva अपनी दूसरी पत्नी Himani और न्यूबोर्न बेटी के साथ पहली बार आए नजर, तिरुपति के किए दर्शन

हाल ही में, जाने-माने कोरियोग्राफर प्रभु देवा को पहली बार अपनी दूसरी पत्नी हिमानी और न्यूबोर्न बेटी के साथ तिरुपति मंदिर के बाहर देखा गया। आइए आपको दिखाते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Jul 26, 2023 | 22:10:14 IST

प्रभु देवा (Prabhu Deva) शोबिज इंडस्ट्री के बेहतरीन डांसर्स में से एक हैं। उनके जबरदस्त डांस मूव्स उनके फैंस के लिए एक सौगात हैं। इसके अलावा, उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के ए-लिस्टर्स एक्टर्स को कोरियोग्राफ करने का भी श्रेय दिया गया है, जो हिट डांस नंबर करते हैं। डांस के प्रति अपने लगाव के अलावा, प्रभु ने अभिनय में भी अपनी छाप छोड़ी है और 'एबीसीडी: एनी बॉडी कैन डांस', 'स्ट्रीट डांसर 3डी', 'राधे', 'वांटेड 2' जैसी कई अन्य फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

ADVT
ADVT

अपने निजी जीवन में उनकी पहली पत्नी रामलथ के साथ उनकी शादी उतार-चढ़ाव भरी रही और 2011 में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद मई 2020 में प्रभु देवा ने मुंबई बेस्ड फिजियोथेरेपिस्ट हिमानी सिंह के साथ दूसरी बार शादी रचाई। जून 2023 को दोनों ने एक बच्ची का स्वागत किया।

प्रभु देवा और उनकी पत्नी हिमानी अपनी बेटी के साथ पहली बार आए नजर

प्रभु देवा और उनकी दूसरी पत्नी हिमानी सिंह को हाल ही में तिरुपति मंदिर में देखा गया, जहां दोनों दर्शन-पूजन के लिए गए थे। हालांकि, यह पहली बार था कि उनकी न्यूबोर्न बेबी भी उनके साथ पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दी। 'दिनाकरन न्यूज' द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो में प्रभु और हिमानी को मंदिर में एंट्री करने के लिए लाइन में अन्य आम लोगों के साथ खड़े होते देखा जा सकता है।

ADVT.
ADVT.

इस दौरान प्रभु सफ़ेद शर्ट में हमेशा की तरह हैंडसम दिख रहे थे। उनकी पत्नी जो उनके पीछे खड़ी थीं, वह ब्लू कलर के सूट में सिंपल लग रही थीं। वह अपनी बेटी को एक प्रिंटेड स्वेडल में लपेटे हुए थीं। जहां उनकी बेटी का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था, वहीं नए माता-पिता खुश दिख रहे थे।

वीडियो के लिए यहां क्लिक करें।

ADVT.
ADVT.

जब प्रभु देवा ने की थी 50 साल की उम्र में पिता बनने की घोषणा 

प्रभु देवा और उनकी दूसरी पत्नी हिमानी के 2023 में एक बच्चे का स्वागत करने की अफवाहें बहुत लंबे समय से चल रही थीं। हालांकि, शुरुआत में दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी, लेकिन बाद में प्रभु ने 'ईटाइम्स' के साथ अपने एक साक्षात्कार में अपने जीवन की खुशखबरी स्वीकार की थी। 50 साल की उम्र में दोबारा पिता बनने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा था, "हां, यह सच है। मैं अब 50 साल की उम्र में फिर से पिता बन गया हूं। इससे मुझे बेहद खुशी और संपूर्णता का एहसास होता है।''

जब प्रभु देवा पत्नी हिमानी के साथ पहली बार दिखे थे साथ

ऐसा लगता है कि तिरुपति मंदिर प्रभु देवा और उनकी पत्नी हिमानी के लिए बहुत महत्व रखता है। खैर, दोनों ने 28 अप्रैल 2023 को पति-पत्नी के रूप में अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई थी। अपनी शादी की खबर को लंबे समय तक सीक्रेट रखने के बाद प्रभु और हिमानी को मंदिर में हाथ में हाथ डाले घूमते देखा गया था। प्रभु ने पारंपरिक वेष्टि के साथ सफेद कुर्ता पहनकर ट्रेडिशनल लुक चुना था, जबकि उनकी पत्नी ब्लू कलर के सलवार-सूट में खूबसूरत लग रही थीं।

ADVT.
ADVT.

बहुत रोचक है कोरियोग्राफर्स की प्रेम कहानी, किसी का 28 साल बड़े तो किसी का 8 साल छोटे पर आया दिल। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, प्रभु देवा और उनकी पत्नी व बेटी की लेटेस्ट अपीयरेंस आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा

Kokilaben Ambani ने Anant-Radhika के लिए होस्ट की 'गरबा डांडिया नाइट', देखें इनसाइड झलकियां