साउथ सुपरस्टार प्रभास की मां चाहती हैं वो जल्द करें शादी, अभिनेता ने बताया अपना वेडिंग प्लान

साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि, उनकी मां चाहती हैं कि, वो जल्द शादी कर लें। इसके साथ ही अभिनेता ने अपना वेडिंग प्लान भी शेयर किया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

By Varsha Kharkhodia Last Updated: Mar 3, 2022 | 15:13:27 IST

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं। फिल्म 'बाहुबली' के बाद से देश-विदेश तक उनकी अलग पहचान बन गई है। ऐसे में अब उनके चाहने वालों को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में, एक्टर ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू अपनी शादी और फैमिली प्लानिंग के बारे में खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है। 

ADVT
ADVT

यूं तो प्रभास का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ता रहता है। कभी एक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला (Niharika Konidela) के साथ, तो कभी उनकी को स्टार और फिल्म 'बाहुबली' में देवसेना के रोल में नजर आ चुकी अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) के साथ उनके रोमांस की खबरें उड़ती रहती हैं। हालांकि, एक्टर ने कभी अपने रिलेशनशिप पर लोगों के सामने बात नहीं की।

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- रियलिटी शो 'लॉक अप' में शिवम शर्मा ने सारा खान से किया प्यार का इजहार! एक्ट्रेस ने उठाए सवाल)

प्रभास ने 'News18' को दिए साक्षात्कार में बताया कि, उनकी मां शिव कुमारी की लंबे समय से इच्छा है कि, उनकी शादी हो जाए। अभिनेता ने स्वीकार किया है कि, उनकी शादी के बारे में बातचीत उनके घर पर एक आम बात है। उन्होंने बताया कि, हर मां की तरह उनकी मां भी उन्हें एक दिन पिता बनते देखना चाहती हैं। 

ADVT.
ADVT.

जब अभिनेता से ये बताने के लिए कहा गया कि, वो घर पर अपनी शादी से जुड़े सवालों को कैसे टालते हैं, तो प्रभास ने खुलासा किया कि, उन्होंने अपनी मां से वादा किया था कि, वो अपनी फिल्म 'बाहुबली' के पूरी होने के बाद शादी करेंगे। 

(ये भी पढ़ें- 'उतरन' फेम आस्था चौधरी 25 अप्रैल को मंगेतर आदित्य संग करेंगी शादी, एक्ट्रेस ने बताया हनीमून प्लान)

बकौल प्रभास, "ये बातचीत हमेशा घर पर होती है, जो बहुत सामान्य है। हर मां चाहती है कि, उसका बच्चा घर बसा ले और उसके बच्चे हों और कभी-कभी मेरी मां भी मुझे घर बसाने के बारे में सोचने के लिए कहती हैं। 'बाहुबली' फिल्म के दौरान, मैंने उनसे कहा था कि, मुझे फिल्म खत्म करने दो। मैं इसके बारे में सोचूंगा।"

ADVT.
ADVT.

प्रभास ने आगे कहा कि, 'बाहुबली' की शूटिंग पूरी हो जाने के बाद उनके पास शादी न करने का कोई बहाना नहीं बचा था, इसलिए उन्होंने अपनी मां से कहा था कि, वो शादी के बारे में अभी सोचना नहीं चाहते। हालांकि, उन्होंने अपनी मां को आश्वस्त किया है कि, सही समय आने पर वो निश्चित रूप से शादी करेंगे। 

(ये भी पढ़ें- सनाह की शादी में शाहिद कपूर-मीरा राजपूत ने पिता पंकज कपूर संग 'पंज तारा' गाने पर किया डांस)

फिलहाल, हम उम्मीद करते हैं कि, प्रभास जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएं। वैसे, आपकी इसे लेकर क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Anant-Radhika के संगीत में Ranbir-Alia ने चुराई लाइमलाइट, Salman-Ranveer ने भी जमाया रंग

Anant के संगीत में Isha सिल्वर लहंगे में दिखीं स्टनिंग, भाभी Shloka ने व्हाइट साड़ी में बिखेरा जलवा

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'