एक्टर करण वी ग्रोवर के बर्थडे पर उनकी पत्नी पॉपी जब्बल ने एक खास पोस्ट शेयर किया है, साथ ही अपने हनीमून की भी झलकियां शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
टीवी एक्टर करण वी ग्रोवर (Karan V Grover) ने 31 मई 2022 को अपनी लेडीलव पॉपी जब्बल के साथ शादी रचाई थी। दोनों अपनी प्राइवेट शादी में एक रॉयल कपल लग रहे थे। शादी के बाद दोनों UAE में अपना हनीमून एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच करण के बर्थडे पर उनकी लेडीलव ने एक प्यारी तस्वीर के साथ उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट।
दरअसल, 22 जून 2022 को करण के बर्थडे पर पॉपी जब्बल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर करण के साथ एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। ग्रे-व्हाइट कलर की फ्लोरल ड्रेस में जहां पॉपी स्टनिंग लग रही हैं, वहीं ब्लैक टक्सीडो में करण भी जच रहे हैं। इस तस्वीर के साथ पॉपी ने एक प्यारे नोट के जरिए अपने पति पर प्यार बरसाया है।
पॉपी ने कैप्शन में लिखा है, “हैप्पी हैप्पी बर्थडे। आप लगातार हंसते रहें, आप हमेशा बच्चे बने रहें, आप हमेशा प्यार और गर्माहट फैलाते रहें, आप लगातार मनोरंजन करते रहें, आप अपने परवाह करने के अंदाज से सभी का दिल जीतते रहें, आने वाले वर्षों के लिए आप शांत और गर्म रहें, आप मेरे लिए और जूते खरीदें, मेरे लिए जूते खरीदते हुए आप हमेशा भाग्यशाली रहें, तस्वीरें क्लिक करते हुए थोड़ा धैर्यवान रहें, आपके पास हर अच्छी चीज हो, आप हमेशा ‘G’ बने रहें।”
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट संग शादी के बाद 'जोरू का गुलाम' बन गए हैं रणबीर कपूर! मां नीतू ने कही ये बात)
दोनों इन दिनों यूएई में अपना हनीमून एंजॉय कर रहे हैं। पॉपी ने अपने वेकेशन से कुछ झलकियां अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं, जिसमें उन्हें अपना डिनर डेट एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, एक तस्वीर में पॉपी ने बर्थडे बॉय की झलक शेयर की है। यहां देखें इसकी झलकियां।
(ये भी पढ़ें- रुचिका कपूर ने शेयर की बेटी अनाया की तस्वीर, शहीर शेख की लाडली ने किए इयररिंग्स फ्लॉन्ट)
फिलहाल, हम भी करण को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। वैसे, आपको पॉपी द्वारा शेयर किया गया पोस्ट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।