हाल ही में, एक्ट्रेस पूनम पांडे ने बताया कि, वो घरेलू हिंसा का कई बार शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने अपने पूर्व पति सैम बॉम्बे पर कई आरोप लगाए हैं। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) पिछले कुछ समय से रियलिटी शो 'लॉक अप' में नजर आ रही थीं। हालांकि, ग्रैंड फिनाले से पहले वो शो छोड़ चुकी हैं। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने अपने पूर्व पति सैम बॉम्बे पर कई आरोप लगाए हैं। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है।
पहले ये जान लीजिए कि, पूनम पांडे ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे के साथ सिंतबर 2020 में शादी रचाई थी। शादी के कुछ महीनों बाद दोनों के बीच लड़ाई की खबरें आने लगी थीं। इसके बाद नवंबर 2021 में पूनम ने अपने पति के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद सैम को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद से पूनम लगातार अपने साथ हुई मारपीट और घरेलू हिंसा पर बात करती आई हैं।
(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने पहनी 5 हजार रुपए की प्रिटेंड कॉलर ड्रेस, कैजुअल लुक में दिखीं स्टनिंग)
अब 'ई-टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में मॉडल व एक्ट्रेस पूनम पांडे ने खुलासा किया है कि, उन्होंने अपने एक्स हसबैंड सैम द्वारा हुई घरेलू हिंसा के बाद सूंघने की क्षमता खो दी थी। उन्होंने ये भी बताया कि, सूंघने की क्षमता का नुकसान उनके ब्रेन हैमरेज से भी जुड़ा था, जो सैम द्वारा मारपीट से उन्हें हुआ था। उन्होंने बताया कि, इस वजह से वो कई बार खुद को मारने की कोशिश भी कर चुकी हैं।
(ये भी पढ़ें- नयनतारा ने मंगेतर विग्नेश शिवन संग किए शिरडी साईं मंदिर के दर्शन, सामने आई तस्वीर)
बकौल पूनम, ''मैं चीजों को सूंघ नहीं सकती। मैं अपने आस-पास के लोगों से गंध के बारे में पूछती हूं। जब मेरे साथ घरेलू हिंसा हुई, तो मैंने गंध की क्षमता खो दी थी। ये ब्रेन हैमरेज के साथ जुड़ा हुआ है। हालांकि, ईमानदारी से कहूं, तो मैं अभी भी मानसिक और शारीरिक रूप से काफी मजबूत हूं।''
आगे उन्होंने बताया कि, उनके दिमाग में लगी चोट कभी ठीक नहीं हो सकती है, क्योंकि सैम उन्हें बार-बार एक ही जगह मारते थे। इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा, ''मैं चोट के निशान छुपाने के लिए मेकअप और चश्मा लगाती थी। सबके सामने हंसती थी। मैं सबके सामने बहुत कूल एक्ट करती थी।''
(ये भी पढ़ें- एनटीआर और KGF डायरेक्टर प्रशांत नील ने अपनी पत्नियों के साथ मनाई मैरिज एनिवर्सरी)
फिलहाल, हम पूनम पांडे के लिए प्रार्थना करते हैं कि, वो जल्द ही ठीक हो जाएं। वैसे, आपकी एक्ट्रेस के इस इंटरव्यू पर क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।