टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी और उनके पति संदीप सेजवाल ने 12 मार्च 2022 को अपनी बेटी का स्वागत किया था। हाल ही में, एक्ट्रेस ने बेटी की पहली झलक शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
टेलीविजन अभिनेत्री पूजा बनर्जी (Pooja Banerjee) और उनके पति संदीप सेजवाल (Sandeep Sejwal) ने 12 मार्च 2022 को अपने जीवन में एक बच्ची का स्वागत किया था। कपल के फैंस बेसब्री से उनकी बेटी की एक झलक साझा करने का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। जी हां, एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल से बेटी की एक झलक शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, 10 मार्च 2022 को पूजा ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी एक मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीर साझा की थी। होने वाली मां सीक्विन वर्क वाले हल्के नीले रंग की ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। अभिनेत्री को अपने बेबी बंप को सहलाते हुए देखा गया था, और उनकी प्रेग्नेंसी ग्लो वाकई बेमिसाल थी। इसके साथ ही पूजा ने अपने जल्द होने वाले बच्चे के लिए दिल को छू लेने वाला एक नोट भी लिखा था। उन्होंने लिखा था, "मैं तुमसे मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकती मेरे बच्चे, क्योंकि मैं पहले से ही तुमसे प्यार करती हूं।"
(ये भी पढ़ें- देवर ईशान खट्टर संग मस्ती करती दिखीं मीरा राजपूत, सासू मां ने किया ऐसा कमेंट)
वहीं, 14 मार्च 2022 को पूजा बनर्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी की पहली झलक साझा की। तस्वीर में छोटी राजकुमारी को अपने पिता संदीप सेजवाल की उंगली पकड़े हुए दिखाया गया है। इस क्यूट पल को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा, जिसमें पूजा ने यह व्यक्त किया गया है कि, नए नवेले माता-पिता अपने जीवन में अपनी नन्ही परी का स्वागत करने के लिए कितने आभारी और खुश हैं। उन्होंने लिखा कि, "यह वह एहसास है, जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है, हम अपने जीवन में अपनी नन्ही परी का स्वागत करते हुए अभिभूत और बहुत खुश हैं। #OurGulabo।"
(ये भी पढ़ें- Aamir Khan ने Kiran Rao संग तलाक की बताई वजह, 8 महीने बाद तोड़ी चुप्पी)
जब पूजा बनर्जी छह महीने की गर्भवती थीं, तब उनके परिवार ने उनके लिए एक भव्य गोद भराई का आयोजन किया था। जब देश क्रिसमस का त्योहार मनाने में व्यस्त था, पूजा गोद भराई का आनंद ले रही थीं, और सोशल मीडिया उसी की तस्वीरों से भरा हुआ था। होने वाली मां अपने गोद भराई में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, क्योंकि पूजा ने एक फूलों का गुलाबी गाउन पहना था और अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया था। बैंगनी, गुलाबी और भूरे रंग के गुब्बारों से लेकर केक के चारों ओर सजाई गई प्यारी सी गुड़िया तक, पूजा का गोद भराई एकदम जबरदस्त था।
(ये भी पढ़ें- विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर खुद को मानती हैं 'फौजी की पत्नी', एक्टर ने बताई वजह)
'ई-टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में पूजा बनर्जी के पति संदीप सेजवाल ने एक बच्ची के पिता बनने के बाद अपनी भावनाओं के बारे में बात की थी। बिंदास पति ने कहा था कि, "यह बहुत खूबसूरत एहसास है। हमने अपने घर को एक बच्चे के अनुकूल जगह में बदल दिया है। हमने अभी तक एक नाम तय नहीं किया है, और इसे अंतिम रूप देना एक और रोमांचक प्रक्रिया होगी। साथ ही मैं अगले 15 दिन तक पूजा और बच्चे की पूरी तरह से देखभाल करने के लिए पैरेंटहुड अवकाश पर रहूंगा।"
साक्षात्कार में आगे बढ़ते हुए संदीप सेजवाल से पूछा गया था कि, वह और उनकी पत्नी पूजा बनर्जी पालन-पोषण की तैयारी कैसे कर रहे थे और उन्होंने अब तक क्या सीखा है। इसका जवाब देते हुए संदीप ने कहा था कि, "हम दोनों ने एक बेटी की कामना की थी और हमारी इच्छा आखिरकार पूरी हो गई। यह एक रोमांचक नई जिम्मेदारी है, और हम जाने के लिए उत्सुक हैं। हम पैरेंटहुड को अपनाने के लिए अच्छी तरह से तैयार थे। पूजा और मैं माता-पिता के रूप में अपनी यात्रा की शुरुआत करने की उम्मीद कर रहे हैं। हम शिशु देखभाल के बारे में पढ़ रहे थे। हमारे परिवार के कुछ सदस्यों ने हमें 'क्या करें और क्या न करें' के बारे में नोट्स भी दिए हैं।"
फिलहाल, हम पूजा बनर्जी की बेटी की पूरी तस्वीर का इंतजार कर रहे हैं। तो आपको सामने आई ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।