हाल ही में, एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने अपनी बेटी सना का फर्स्ट मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया है, जिसकी एक क्यूट तस्वीर एक्ट्रेस ने शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस पूजा बनर्जी (Pooja Banerjee) और उनके पति संदीप सेजवाल की बेटी सना एक महीने की हो गई हैं। बेटी के एक महीने पूरे होने पर एक्ट्रेस ने अपनी लाडली की खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, पूजा बनर्जी ने साल 2017 में संदीप सेजवाल के साथ शादी की थी। 12 मार्च 2022 को ये दोनों पहली बार पैरेंट्स बने थे और अपने जीवन में बेटी का स्वागत किया था। पूजा और संदीप ने अपनी लाड़ली का नाम सना रखा है। एक्ट्रेस ने 14 मार्च 2022 को पहली बार अपनी बेटी की झलक शेयर की थी और तब से वो लगातार अपनी लाडली की तस्वीरें शेयर कर रही हैं।
(ये भी पढ़ें- भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने रखा बेटे का निकनेम, दिखाई बेबी के रूम की झलक)
हाल ही में, पूजा बनर्जी ने अपने इंस्टा हैंडल से बेटी सना की एक बेहद क्यूट फोटो शेयर की है, जिसमें सना सोती हुई नजर आ रही हैं। फोटो में सना ब्लैक कलर के बेबी सूट में बेहद क्यूट लग रही हैं और ग्रे कलर का हेयर बैंड लगाए हुए हैं। उनके पास एक केक भी रखा हुआ है। यहां देखिए वो फोटो।
इससे पहले, पूजा बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक खूबसूरत फैमिली फोटो शेयर की थी, जिसमें न्यू बॉर्न बेबी अपने मम्मी-पापा पूजा बनर्जी और संदीप सेजवाल के साथ नजर आ रही हैं। दोनों ने अपनी बेटी को बांहों में उठाया हुआ है। इसके साथ ही दोनों बेबी गर्ल के माथे किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पूजा ब्लू और येलो कलर की साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, संदीप भी ब्लू शर्ट में काफी जच रहे थे।
(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं लेटेस्ट तस्वीरें)
इस तस्वीर को शेयर करते हुए पूजा ने कैप्शन में लिखा था, “हमारी बेटी एक महीने की हो गई है। हमें पैरेंट्स बने 1 महीने हो गए। हमारी छोटी जलपरी को बहुत सारा प्यार।”
(ये भी पढ़ें- सायरा बानो दिवंगत पति दिलीप कुमार को याद कर हुईं भावुक, कहा- 'साहब की सख्त जरूरत है')
फिलहाल, हमें तो पूजा बनर्जी की बेटी की सभी तस्वीरें बेहद पसंद हैं। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य बताएं।