नीतू कपूर ने परिवार के साथ मनाया अपना जन्मदिन, बेटे रणबीर की GF आलिया भट्ट भी आईं नजर

एक्ट्रेस नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

By Kavita Gosainwal Last Updated: Jul 8, 2021 | 11:22:14 IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री की चुलबुली एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) बेहतरीन अदाकाराओं में एक हैं। नीतू कपूर ने फिल्मी दुनिया में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जिनके दम पर एक्ट्रेस ने हमेशा फैंस की तारीफें बटोरी हैं। आज यानी 8 जुलाई 2021 को नीतू कपूर अपना 63वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर नीतू कपूर के परिवार के लोगों ने एक्ट्रेस के लिए एक डिनर आयोजन किया, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस की बेटी रिद्धिमा साहनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसके साथ ही रिद्धिमा ने अपनी मां नीतू कपूर को बर्थडे विश भी किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

ADVT
ADVT

पहले आप ये जान लीजिए कि, नीतू कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में महज 8 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कदम रखा था। लेकिन वह पहली बार लीड एक्ट्रेस के तौर पर साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म ‘रिक्शावाला’ में नजर आई थीं। इसके बाद नीतू कपूर ने 10 साल में ‘खेल खेल में’, ‘कभी कभी’, ‘धरम वीर’, ‘दीवार दो कलियां’, ‘दो दूनी चार’, ‘बशरम’ जैसी कई हिट फिल्में देकर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज किया। नीतू कपूर ने साल 1980 में अभिनेता ऋषि कपूर से शादी रचाई थी। इसके ठीक तीन साल बाद यानी 1983 में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। हालांकि, एक्ट्रेस ने 26 साल बाद 2009 में फिल्म ‘लव आज कल’ के साथ कमबैक किया। नीतू कपूर ने अपने पति ऋषि के साथ 12 फिल्मों में काम किया है।

(ये भी पढ़ें: तापसी पन्नू बॉयफ्रेंड माथियास बो संग शादी की कर रही हैं प्लानिंग! पेरेंट्स की रज़ामंदी पर कही ये बात)

ADVT.
ADVT.

आइए अब आपको एक्ट्रेस के बर्थडे बैश की तस्वीरें दिखाते हैं। दरअसल, नीतू कपूर ने अपने जन्मदिन की शुरुआत अपने परिवार के लोगों के साथ एक मजेदार डिनर करके की, जिसमें एक्ट्रेस के साथ उनकी लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, बेटे रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, आलिया भट्ट, मनीष मल्होत्रा, रणधीर कपूर समेत कई लोग मौजूद थे। इस बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर रिद्धिमा कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें रिद्धिमा कपूर अपनी स्वीट मां नीतू कपूर और भाई रणबीर कपूर के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इस दौरान मां और बेटी ब्लू आउटफिट में ट्विनिंग करती नजर आ रही हैं।

(ये भी पढ़ें: राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी की तैयारियां हुईं शुरू, डांस प्रैक्टिस का वीडियो आया सामने)

ADVT.
ADVT.

इस तस्वीर के साथ रिद्धिमा कपूर ने अपनी मां के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। रिद्धिमा ने लिखा है, ‘मैं और मेरी। जन्मदिन मुबारक हो मां, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।’

(ये भी पढ़ें: मीरा राजपूत छठी वेडिंग एनिवर्सरी पर हुईं रोमांटिक, किस करते हुए पति शाहिद संग फोटो की शेयर)

ADVT.
ADVT.

इसके अलावा, रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें सभी नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी में मजे करते नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि, करिश्मा कपूर की बेटी समायरा और रिद्धिमा कपूर की बेटी समारा ने एक-दूसरे को साइड हग किया हुआ है और दोनों कैमरे की ओर देखकर स्माइल कर रही हैं। दूसरी तस्वीर कपूर सिस्टर्स की है, जिसमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रिद्धिमा कपूर एक साथ कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि, पूरी गर्ल गैंग एक साथ नजर आ रही है, जिसमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर व उनकी बेटी समायरा कपूर, रिद्धिमा कपूर और उनकी बेटी समारा व आलिया भट्ट कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। चौथी तस्वीर में कपूर फैमिली एक साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर पर लिखा है, ‘फैमिली।’

बताते चलें कि, नीतू कपूर के पति बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक्टर के निधन के बाद से पूरे देश को तगड़ा झटका लगा था। ऋषि कपूर की फैमिली तो कई महीने तक उनके निधन के सदमे से नहीं उबर पाई थी। हालांकि, धीरे-धीरे सब कुछ पटरी पर आ गया है, लेकिन एक्टर की पत्नी नीतू कपूर अपने पति को याद करके कभी-कभी भावुक हो जाती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने पति को याद करती नजर आती हैं। इतना ही नहीं, नीतू कपूर कई बार रियलिटी शोज में भी ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुई हैं।

फिलहाल, नीतू कपूर को हम भी जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav और Ritu की लव स्टोरी: परिवार से ये बात छिपाकर रचाई थी शादी, जानें पूरी कहानी

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने 7 साल तक अपने रिश्ते को छिपाने की बताई वजह, कहा- 'नज़र..'

Palak Sindhwani ने 'TMKOC' के प्रोड्यूसर्स पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जानें पूरा मामला

जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात