हनीमून पर निकलीं सना खान, पति अनस संग एंजॉय करते हुए तस्वीरें व वीडियोज आईं सामने

‘बिग बॉस’ फेम सना खान (Sana Khan) के हनीमून की तस्वीरें व वीडियो सामने आए हैं। तो चलिए जल्दी से देखते हैं।

By Prakash Joshi Last Updated: Dec 7, 2020 | 10:30:40 IST

‘बिग बॉस’ फेम सना खान (Sana Khan) अपनी तस्वीरों व वीडियोज के लिए तो हमेशा ही चर्चा में रहती हैं, लेकिन जब से उनकी शादी हुई है तब से वो पहले के मुकाबले काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी देखी गई थीं। हाल ही में सना के हनीमून की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

ADVT
ADVT

सना खान की हनीमून की तस्वीरें आपको दिखाएं, उससे पहले सना की शादी के बारे में जान लीजिए। मॉडल से एक्ट्रेस बनीं सना खान साल 2012 में बिग बॉस में बतौर फाइनलिस्ट नजर आई थीं। साल 2020 की शुरुआत में ये एक्ट्रेस कोरियोग्राफर मेलविन लुईस (Melvin Louis) से ब्रेकअप के बाद चर्चा में रहीं, और उसके बाद 21 नवंबर 2020 को मुफ्ती अनस से गुपचुप तरीके से शादी करके सना ने पूरे देश को चौंका दिया। उनकी शादी का कार्यक्रम सूरत में हुआ था। इसके बाद से ही इस न्यूली मैरिड कपल की सीक्रेट वेडिंग चारों तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। तो अब देखते हैं सना की वो तस्वीरें। (ये भी पढ़ें: सायरा बानो से सगाई के दिन दिलीप कुमार की Ex गर्लफ्रेंड ने खा ली थी नींद की दवा, एक्ट्रेस ने खोले राज)

दरअसल, सना की जब से शादी हुई है, तब से वो लगातार इससे जुड़ी बातें फैंस संग शेयर कर रही हैं। हाल ही में सना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी फोटोज व वीडियो शेयर किए हैं। सना अपने पति मुफ्ती अनस संग हनीमून के लिए कश्मीर गई हुई हैं। इस पहली तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सना ने अपने पति का हाथ पकड़ा हुआ है, और फिर उन्होंने सेल्फी क्लिक की है। इस दौरान सना ने काले रंग का बुर्खा पहना हुआ है। इस फोटो पर सना ने लिखा है, 'शौहर और बेगम चले।'

ADVT.
ADVT.

वहीं, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सना कश्मीर पहुंचकर होटल की बालकनी में बैठकर वादियों को निहार रही हैं। वो वादियों की खूबसूरती देखकर कहती हैं कि वाह क्या व्यू है, लेकिन तभी अंदर से उनके पति अनस आ जाते हैं और कहते हैं कि बड़ी ठंड है। इस पर वो जोर-जोर से हंसने लगती हैं। (ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए अंकिता लोखंडे ने दिया खास मैसेज, यहां देखें वो वीडियो)

ADVT.
ADVT.

ADVT.
ADVT.

इसके अलावा एक और वीडियो सना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें वो कश्मीर के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। ये वीडियो फ्लाइट के बाहर का है, जिसमें दोनों पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

सना सोशल मीडिया पर बदल चुकी है अपना नाम

मौलाना अनस मुफ़्ती से निकाह करने के तुरंत बाद सना ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर नाम बदलकर 'सईद सना खान' रख लिया था। अपना नाम बदलने के बाद, सना ने दुल्हन के जोड़े में अपने ब्राइडल लुक की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। शादी के दिन ‘वालिमा लुक’ को अपनाने के लिए एक्ट्रेस ने एक हैंड एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा पहना हुआ है, जिसके दुपट्टे में गोटा-पट्टी का बॉर्डर है। ब्राइडल गेटअप में सना का यह अलग अंदाज उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने हैवी ज्वेलरी कैरी की है। (ये भी पढ़ें: अनिता हस्सनंदनी ने बताया पत्नी से मां बनने तक महिलाओं को होती हैं कितनी परेशानियां, देखें वीडियो)

सास ने बिरयानी से किया था बहू का स्वागत

बीते दिनों सना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें देखा जा सकता है कि सना की सास अपनी बहू के लिए स्पेशन बिरयानी बना रही हैं। इस वीडियो में सना या उनकी सासू मां का चेहरा तो नहीं दिखाई दे रहा, लेकिन बिरयानी बनाने की रेसिपी और तरीके के बारे में इसमें बताया गया है। दही, बिरयानी मसाला, रेड चिल्ली पाउडर समेत कई चीजों से सना की सास ने बिरयानी को एक नया टेस्ट दिया है। इस पर सना ने लिखा था, 'सासू मां मेरे लिए बिरयानी बना रही हैं।' इसके स्क्रीनशॉट आप नीचे देख सकते हैं।

ADVT.
ADVT.

फिलहाल, कपल अपने हनीमून के लिए कश्मीर पहुंच चुका है। तो आपको सना द्वारा शेयर की गई फोटोज व वीडियोज कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Anant के संगीत में Isha सिल्वर लहंगे में दिखीं स्टनिंग, भाभी Shloka ने व्हाइट साड़ी में बिखेरा जलवा

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा