हाल ही में, पहलवान संग्राम सिंह ने एक्ट्रेस पायल रोहतगी के साथ अपनी शादी की घोषणा की है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
टीवी एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohtagi) फेमस रियलिटी शो ‘लॉक अप’ (Lock Up) की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट में से एक हैं। वर्तमान में यह सबसे ज्यादा देखे जाने वाले विवादास्पद रियलिटी टीवी शोज में शामिल हो गया है। शो में कई हस्तियों ने भाग लिया है, जिसमें उन्हें अपने सबसे गहरे रहस्यों को साझा करते हुए देखा जा सकता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इसे होस्ट कर रही हैं।
पायल रोहतगी ने जब से ‘लॉक अप’ में एंट्री की है, तभी से वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह काफी समय से ‘अर्जुन पुरस्कार’ विजेता पहलवान संग्राम सिंह (Sangram Singh) को डेट कर रही हैं। अब पहलवान ने अपने रिश्ते को लेकर अहम जानकारी का खुलासा किया है।
(ये भी पढ़ें- करीना-करिश्मा कपूर की मालदीव से हॉट फोटोज आईं सामने, दोस्त नताशा पूनावाला ने कीं शेयर)
संग्राम सिंह ने 17 मार्च 2022 को अपने ट्विटर हैंडल पर ‘लॉक अप’ से पायल का एक वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी है कि, वह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पायल रोहतगी के साथ इसी साल जुलाई में शादी करने वाले हैं। संग्राम ने ट्वीट कर लिखा, “पायल बहुत अच्छी लड़की हैं। हम दोनों एक जैसे हैं, फिर भी अलग हैं। हर जोड़े की मानसिकता और जीवन शैली समान होनी चाहिए। हमने मार्च में शादी की योजना बनाई थी, लेकिन दोनों के काम की प्रतिबद्धता थी। इसलिए हम जुलाई में अपने जन्मदिन के करीब शादी करेंगे। भगवान सब पर कृपा करे।”
संग्राम सिंह ने यह भी बताया किया कि, वह इस साल कुश्ती में वापसी करेंगे और दुबई में मैच खेलेंगे। वहीं पायल ‘लॉक अप’ शो में हैं, इसलिए उन्होंने शादी टाल दी थी। हालांकि, अब जब उन्होंने अपनी शादी की घोषणा कर दी है, तो माना जा रहा है कि, वो 21 जुलाई 2022 को शादी के बंधन में बंध सकते हैं, क्योंकि इसी दिन संग्राम का जन्मदिन है।
(ये भी पढ़ें- राहुल वैद्य पत्नी दिशा परमार के साथ नहीं मना पाएंगे पहली होली, सिंगर ने बताई वजह)
कपल की लव स्टोरी के बारे में बात करें तो, पायल और संग्राम एक-दूसरे से रियलिटी शो ‘सर्वाइवर इंडिया’ में मिले थे और तभी से दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। एक पुराने साक्षात्कार में पायल ने कहा था कि, जब वह दिल्ली से आगरा की यात्रा कर रही थीं, तो उनकी कार बंद हो गई थी, तब वो पहली बार संग्राम से मिली थीं। पायल ने बताया था कि, उस वक्त संग्राम ने उनकी मदद की थी।
(ये भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने ने बेटे अरिन को विश किया बर्थडे, लिखा प्यारा नोट)
फिलहाल, हम कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे, आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।