रियलिटी शो 'लॉक अप' के लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने खुलासा किया है कि, वह कभी प्रेग्नेंट नहीं हो सकती हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) वर्तमान समय में रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में नजर आ रही हैं। वह एक मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि, इस दौरान वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कई सारी बातें करती नजर आती हैं। अब एक्ट्रेस ने हैरान करने वाला खुलासा किया है कि, वह बच्चा पैदा नहीं कर सकती हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
जैसा कि, आप जानते हैं कि, पायल रोहतगी पिछले काफी सालों से पहलवान संग्राम सिंह को डेट कर रही हैं। ‘लॉक अप’ के एक एपिसोड में पायल रोहतगी ने बताया था कि, वे 12 साल से रिश्ते में हैं और एक्ट्रेस उनसे शादी करने के लिए बेताब हैं। अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में पायल ने बताया है कि, वह कभी मां नहीं बन सकती हैं।
(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने पहना 17,000 रुपए का सुंदर गुलाबी डिजाइनर सूट, पति विराट संग दिए पोज)
लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि, यार्ड एरिया में बैठीं पायल अपनी को-कंटेस्टेंट आजमा फलाह के सामने इमोशनल हो जाती हैं। इसके बाद अंजलि अरोड़ा और सायशा शिंदे उन्हें शांत करने और इसके पीछे का कारण पूछने के लिए आते हैं। पायल ने उनके साथ साझा किया कि, वह पिछले 5 वर्षों से गर्भवती होने की कोशिश कर रही हैे, लेकिन वह नहीं हो पाई हैं और यह उनकी शादी में देरी का एक कारण है।
भावुक होकर पायल ने कहा, “हम सभी के रहस्य हैं, हम इसके बारे में बात नहीं करना चुनते हैं, क्योंकि हम जानते हैं कि, हम एक रियलिटी शो में हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ चीजें कुछ और चीजों को ट्रिगर करती हैं।” इसके बाद उन्होंने अपनी शादी ना होने का कारण बताते हुए कहा, “संग्राम और मैंने अभी शादी इसलिए नहीं की है, क्योंकि मैं एक बच्चा पैदा करने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन मैं नहीं कर सकती। 5 साल हो गए। मैं कोशिश कर रही हूं और मैं नहीं कर सकती, क्योंकि ये काम नहीं करता है।”
पायल रोहतगी ने आगे बताया कि, उन्होंने संग्राम से दूसरी महिला संग शादी करने के लिए भी बोला है। उन्होंने कहा, “मैं संग्राम से कहती हूं कि, वह एक ऐसी लड़की से शादी करे, जो उन्हें एक बच्चा दे सके। मैंने हमेशा उन्हें यह कहा है, क्योंकि मैं उन्हें बच्चा नहीं दे सकती। यह मेरे रहस्य का हिस्सा नहीं है, क्योंकि मैं कभी प्रकट नहीं करना चाहती थी। मैंने अपने एग्स कभी फ्रीज नहीं करवाए, मैं लड़कियों से अपने एग्स फ्रीज करने के लिए कहती हूं, क्योंकि करियर के चक्कर में वे देरी करती हैं।”
(ये भी पढ़ें- विराट कोहली ने ग्लेन मैक्सवेल की वेडिंग पार्टी में सामंथा के गाने 'ऊ अंतावा' पर किया मस्त डांस)
पायल रोहतगी ने ये भी बताया कि, वह एक बेबी के लिए आगे गोद लेने या फिर सरोगेसी का सहारा लेने का सोच रही हैं। उन्होंने कहा, “मैं सरोगेसी के लिए जाऊंगी, संग्राम हमेशा मुझसे कहते हैं कि, वह मेरे जैसा पागल बच्चा चाहते हैं, लेकिन मैं उन्हें नहीं दे सकती। मैं एक बच्चा गोद लूंगी। करणवीर ने मुझे कहा था कि, जब आपके पास बच्चा होगा, तब आप मां बन जाएंगी। मैं कैसे भी करके मां बनूंगी। मैं गोद लूंगी और इसलिए मुझे कागज पर शादी की ज़रूरत है, क्योंकि डॉक्टर कहते हैं 'आपकी शादी हो गई है, कागज लेकर आओ’, वे कहते हैं कि, लिव-इन नहीं, अपना विवाह प्रमाण पत्र लेकर आओ। मैं कागज पर शादी करवा दूंगी।”
(ये भी पढ़ें- 'भाभी जी घर पर हैं' फेम शिल्पा शिंदे ने बताई रोमित राज से सगाई टूटने की वजह)
फिलहाल, पायल रोहतगी के इस खुलासे पर आप क्या कहेंगे? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।