हाल ही में, स्टार कपल पायल रोहतगी और संग्राम सिंह का एक प्री-वेडिंग म्यूजिक वीडियो शूट किया गया। आइए आपको वो वीडियो दिखाते हैं।
फेमस एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohtagi) और उनके बॉयफ्रेंड व पहलवान संग्राम सिंह (Sangram Singh) जल्द ही शादी के बंधन बंधने वाले हैं। ये कपल 9 जुलाई 2022 को हमेशा के लिए एक-दूसरे का हो जाएगा। शादी से पहले अब उनका एक प्री-वेडिंग म्यूजिक वीडियो सामने आया है, जिसे उन्होंने हाल ही में शूट किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
पहले ये जान लीजिए कि, पायल रोहतगी और संग्राम सिंह एक-दूसरे को पिछले 12 साल से डेट कर रहे हैं। दोनों ने कई बार शादी करने का प्लान किया, लेकिन वो किसी ना किसी कारण रद्द होता गया। हालांकि, अब ये कपल शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
(ये भी पढ़ें- सारा अली खान ने 'आईफा रॉक्स 2022' में पहनी 17 लाख रुपए की ब्लैक रफल्ड ड्रेस, दिखीं सुंदर)
अब बात करते हैं उनके प्री-वेडिंग म्यूजिक वीडियो की। दरअसल, इन दोनों का एक रोमांटिक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जो बेहद प्यारा है। वीडियो में पायल पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं, संग्राम नीले रंग के कुर्ता-पायजामा और जैकेट में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों इस वीडियो में रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। यहां देखें वो वीडियो।
इससे पहले, 'ई-टाइम्स' को दिए एक पुराने इंटरव्यू में होने वाली दुल्हन पायल रोहतगी ने उस समय को याद किया था, जब उनके और संग्राम के परिवार ने उनकी शादी के बारे में अपनी उम्मीदें छोड़ दी थीं। बकौल पायल, "एक समय था, जब हमारे परिवारों ने हमसे शादी की उम्मीदें छोड़ दी थीं, लेकिन हमें एहसास होता था कि, हमारे माता-पिता बूढ़े हैं और हमें उन्हें खुश करने के लिए कुछ करना होगा। उनकी मां का सपना हमारी शादी देखना है।"
इसी मीडिया पोर्टल से बातचीत में पायल से सवाल किया गया था कि, क्या उन्हें मजबूत पुरुष पसंद हैं। इस पर पायल ने कहा था कि, यह 'सेक्स' के बारे में नहीं है, बल्कि उनके द्वारा साझा किए गए बंधन के बारे में है। उन्होंने संग्राम की मां और बहन के साथ अपने समीकरण के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा था, " उनकी बहन ने मुझे वैसे ही प्यार किया है, जैसी मैं हूं। हालांकि, उनकी मां को यह मंजूर नहीं था कि, संग्राम घर का काम करते हैं। इसके अलावा, वह मुझसे प्यार करती हैं।"
(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट विन्नी अरोड़ा पिंक डूंगरी में निकलीं खजाने की खोज पर, क्यूट तस्वीरें कीं शेयर)
फिलहाल, हमें तो इनकी शादी का इंतजार है। वैसे, आपको इनका प्री-वेडिंग म्यूजिक वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।