टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ (Pavitra Rishta) फेम कपल ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) और आशा नेगी (Asha Negi) का ब्रेकअप हो गया है, तो आइए आपको देते हैं पूरी जानकारी।
बॉलीवुड (Bollywood) और टीवी के गलियारों से हर रोज रिश्ते बनने और बिगड़ने की खबरें आती रहती हैं। लेकिन जब लंबे समय से कोई रिश्ता चलता रहता है और फिर अचानक ब्रेकअप की खबर आती है तो ये उनके फैंस के लिए हैरानी की बात होती है। अब एक बार फिर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की तरफ से एक जोड़ी के ब्रेकअप की खबर आ रही है। टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ (Pavitra Rishta) फेम कपल ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) और आशा नेगी (Asha Negi) का ब्रेकअप हो गया है।
बता दें कि आशा नेगी, ऋत्विक के परिवार के काफी करीब थीं। दोनों एक-दूसरे के साथ छह साल रहने के बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। दोनों की मुलाकात टीवी सीरियल्स के दौरान हुई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक एक सोर्स ने खबर को कंफर्म करते हुए कहा है कि दोनों अब साथ नहीं है और इसकी जानकारी उनके दोस्तों और परिवार वालों को पहले से ही है। (ये भी पढ़ें: मंसूर अली खान के साथ करीना कपूर की ये तस्वीर है खूबसूरत, एक फ्रेम में पूरा परिवार दिख रहा साथ)
वह आगे कहते हैं कि ऋत्विक और आशा के बीच कुछ समय से अनबन चल रही थी। दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं बैठ रही थीं, जिसकी वजह से रिलेशनशिप में मनमुटाव होने लगा था। दोनों लंबे वक्त तक साथ रहे, लेकिन अब अलग हो गए हैं। एक महीने से ज्यादा हो चुका है और इस बारे में उनके दोस्तों को पहले से ही जानकारी है। बताया जा रहा है कि ऋत्विक, आशा नेगी के साथ रहते थे। और अब उन्हें वह घर छोड़ दिया है। दोनों ने अलग होने का फैसला ऋत्विक के स्पेन जाने से पहले लिया। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के ऐसे 10 'खान' जिन्होंने हिंदू लड़कियों से की शादी, नहीं जानते होंगे आप)
गौरतलब है कि पिछले साल 2019 में रिपोर्ट्स आ रही थीं कि ऋत्विक और आशा दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन बाद में दोनों ने इस खबर को अफवाह बताया, और कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। साल 2013, नवंबर में ऋत्विक और आशा ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली अनाउंस किया। इसके बाद दोनों साथ में डांस रिएलिटी शो ‘नच बलिए सीजन 6’ में नजर आए। और इन्होंने ट्रॉफी भी अपने नाम की। (ये भी पढ़ें: टीवी कपल करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर हो गए अलग? सामने आई ये जानकारी)
बताते चलें कि आशा और ऋत्विक काफी लंबे समय से टीवी सीरियल्स से दूर हैं। वहीं, ऋत्विक आजकल रिएलिटी शो होस्ट करने में बिजी हैं तो आशा हाल ही में शरमन जोशी के साथ एक वेब-सीरीज में नजर आई थीं। फिलहाल, अब दोनों लोग अलग हो गए हैं। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही कोई सलाह भी है तो जरूर दें।