हाल ही में, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एक मंहगी हुडी और बैग के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। आइए आपको दिखाते हैं उनका लुक।
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। वो अपनी बहन व ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा से कम टैलेंटेड नहीं हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान वह काफी महंगे आउटफिट में नजर आईं। आइए आपको उनके आउटफिट की कीमत के बारे में बताते हैं।
परिणीति चोपड़ा उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर ट्रोल की जाती हैं। वह चाहे कुछ भी पहनें, लोगों को उनका पहनावा कुछ खास पसंद नहीं आता और वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। कभी एक्ट्रेस को उनके ड्रेसिंग सेंस तो कभी वजन को लेकर ट्रोल किया जाता है।
(ये भी पढ़ें- कंगना रनौत का आलीशान विला: हिमाचली स्टाइल में बनवाया घर, एक-एक कोना है बेहद यूनिक)
8 जून 2022 को परिणीति को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह काफी कूल अंदाज में दिखाई दीं। साथ ही उनका लुक काफी महंगा था। दरअसल, परी ने काले रंग का पहनावा चुना था। उनकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। इस लुक की खास बात ये है कि, वह पहले से काफी स्लिम नजर आ रही थीं।
सामने आई तस्वीर में एक्ट्रेस एक काले रंग की हुडी पहने दिखी थीं, जिसे उन्होंने स्नीकर्स और एक टोट बैग के साथ पूरा किया था। उन्होंने अपने बालों को एक पोनीटेल में बांधा हुआ था और वह खुशी से कैमरे के लिए पोज देते दिखीं।
थोड़ा जांच-पड़ताल करने पर हमें परिणीति के लुक की कीमत पता चली, जिसे जानकर हम हैरान हो गए। दरअसल, परी ने जो ओवरसाइज हुडी पहनी थी, वह 'गुच्ची' ब्रांड की थी। इसकी कीमत 950 यूरो है, जो भारतीय मुद्रा के मुताबिक, 79,040 रुपये है। इस हुडी को एक्ट्रेस ने एक शानदार बैग के साथ कैरी किया था, जो 'Fendi' ब्रांड का था। इसकी कीमत 2952 डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा के मुताबिक लगभग 2,28,410 रुपये है।
(ये भी पढ़ें- अभिषेक बच्चन के साथ दोबारा काम करना चाहती हैं ऐश्वर्या राय, कहा- 'परिवार प्राथमिकता है')
फिलहाल, हमें तो परिणीति चोपड़ा का ये लुक बेहद पसंद आया। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।