एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि कुछ ही घंटों में एक भव्य समारोह में उनकी राघव चड्ढा से शादी होने वाली है। इस बीच हमारी नजर उनके 'संगीत' लुक पर पड़ी। आइए दिखाते हैं।
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) कुछ ही घंटों में 'मिसेज चड्ढा' बनने वाली हैं। इस बीच, राजस्थान के उदयपुर के 'लीला पैलेस' में उनकी शादी का जश्न पूरे जोरों पर है। अन्य मशहूर हस्तियों के विपरीत परिणीति और राघव की भव्य शादी में फोटोग्राफी पर कोई प्रतिबंध नहीं है। 23 सितंबर 2023 को कपल की फैमिली ने 90 के दशक के संगीत समारोह की मेजबानी की। अब हमें उसमें से दूल्हा और दुल्हन की झलकियां मिली हैं।
दरअसल, 24 सितंबर 2023 को सिंगर नवराज हंस ने राघव और परिणीति के साथ दो प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली फोटो में सिंगर कपल के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और दूसरी में हम दुल्हन को नवराज की सिंगिंग की तारीफ करते हुए देख सकते हैं। हमें संगीत की थीम के बारे में सब कुछ पसंद आया। हालांकि, यह परिणीति का लुक था, जो प्वाइंट पर था। अभिनेत्री ने हैवी लहंगा छोड़कर एक शिमरी को-ऑर्ड सेट चुना था।
परिणीति की ड्रेस में एक चोली थी, जिसे फ्लेयर्ड पैंट और एक केप जैकेट के साथ जोड़ा गया था। उन्होंने चोकर नेकपीस, झुमके और चूड़ियों के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा था। सॉफ्ट स्मोकी आईज और पिन-स्ट्रेट हेयर उनके लुक को पूरा कर रहे थे। दूसरी ओर, उनके होने वाले दूल्हे राघव पूरी तरह ब्लैक आउटफिट में नजर आए।
हमें परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा की भी झलक देखने को मिली। सेलिब्रेशन के लिए उन्होंने शाइनी 'Prada' ड्रेस पहनी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा वर्क कमिटमेंट्स के कारण अपनी बहन की शादी के उत्सव में शामिल नहीं होंगी।
परिणीति चोपड़ा की बेस्ट फ्रेंड व पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भी अपनी दोस्त के वेडिंग फंक्शन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने बेहद प्यारे अंदाज में इसका ऐलान किया। उन्होंने उनके साथ एक तस्वीर साझा की और बताया कि यह उन्हें सबसे बड़ी झप्पी देने का समय है। उन्होंने लिखा, "बधाई हो खूबसूरत गर्ल। तुम्हें सबसे बड़ी झप्पी देने की मेरी बारी है।"
परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई में अपने बेस्ट फ्रेंड और मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रही थीं। रेशमी कपड़े से बना पिंक कलर का सलवार सूट पहने परिणीति किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने अपने एम्बेलिश्ड सूट को मैचिंग सलवार और शीयर दुपट्टे के साथ पेयर किया। दूसरी ओर, राघव ने व्हाइट कलर का बंदगला सूट पहना था।
Parineeti-Raghav के वेडिंग वेन्यू की इनसाइड झलकियां: नौका विहार से रॉयल डेकोरेशन तक, सबकुछ है स्पेशल। देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हम परिणीति की संगीत नाइट की और तस्वीरें देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। तो आपको एक्ट्रेस के संगीत का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।