हाल ही में, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने चूड़ा समारोह की कुछ खुशनुमा फोटोज शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा टिनसेलटाउन के न्यूली वेड्स कपल हैं, जिन्होंने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में एक ड्रीमी वेडिंग की थी। उनकी शादी की झलकियों ने फैंस को इम्प्रेस कर दिया था। अब, एक्ट्रेस ने अपने चूड़ा समारोह की कुछ खुशनुमा झलकियां साझा की हैं।
26 अक्टूबर 2023 को परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टा अकाउंट से अपने चूड़ा समारोह की कुछ शानदार फोटोज शेयर कीं, जिनमें परिणीति बेहद खुश लग रही थीं। अपनी इस सेरेमनी के लिए परी ने लेस डिटेलिंग वाला येलो कलर का अनारकली सूट चुना था, जिसे उन्होंने मैचिंग चूड़ीदार पायजामा और मल्टीकलर दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, झुमके, खुली जुल्फें और जूतियों से पूरा किया था।
परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी काफी खुशनुमा थी, जिसका सबूत उनकी ये फोटोज हैं। दरअसल, तब की होने वाली दुल्हन ने अपनी सभी रस्में मस्ती के साथ निभाईं और पूरे दिल से उनका आनंद लेती नजर आईं। एक और झलक में हम देख सकते हैं कि समारोह के दौरान उनके भाई उनके हाथों पर कलीरे बांध रहे थे, जबकि प्यारी बहन उन्हें हैरानी से देख रही थीं। परिणीति ने अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ एक खुशहाल फैमिली फोटो भी क्लिक करवाई, जो काफी प्यारी थी।
Parineeti Chopra ने अपनी शादी में पहने बेहद यूनिक कलीरे, यह Raghav संग उनकी लव स्टोरी का है प्रतीक, जानने के लिए यहां क्लिक करें।
Parineeti Chopra की हल्दी सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
परिणीति चोपड़ा ने पारंपरिक रेड एंड व्हाइट चूड़ा छोड़कर पिंक कलर का चूड़ा चुना था, जिसके साथ उन्होंने कस्टमाइज्ड कलीरे भी पहने थे, जो उनकी और राघव की प्रेम कहानी का एक उदाहरण था। अभिनेत्री ने अपने चूड़े को पिंक कलर के मखमली कपड़े से ढका हुआ था, जिस पर उनके और राघव के नाम के पहले अक्षर मोतियों से कढ़ाई किए हुए थे।
इससे पहले, हमने परिणीति चोपड़ा की सूफी नाइट का एक अनदेखा वीडियो देखा था, जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा के साथ थिरकती नजर आ रही थीं। दोनों ने मंच पर एक साथ डांस करते हुए अपनी दिलकश अदाओं का जलवा बिखेरा था। इस फंक्शन के लिए जहां मधु ने फूलों की कढ़ाई वाला ग्रे कलर का सूट पहना हुआ था, वहीं परिणीति ग्रे और सिल्वर कलर के शरारा सेट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ते हुए उनमें रेड गुलाब सजाया था। परिणीति ने सिल्वर चोकर, मैचिंग इयररिंग्स और जूतियों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको परिणीति की चूड़ा सेरेमनी की फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।