हाल ही में, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन किया, जिसमें एक फैन ने एक्ट्रेस से रणवीर सिंह के पिता बनने के बारे में पूछा है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी न्यूज को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बीते दिनों, दीपिका और रणवीर को मुंबई में एक अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से ही फैंस एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें लगा रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि, दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं। लेकिन अब कपल के सभी फैंस जानना चाहते हैं कि, सच क्या है? ऐसे में अब फैंस ने दूसरे सेलिब्रिटीज से भी रणवीर और दीपिका के बारे में पूछना शुरू कर दिया है। हाल ही में, एक फैन ने एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) से रणवीर के पिता बनने के बारे में पूछा। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या जवाब दिया है।
पहले आप ये जान लीजिए कि, रणवीर और दीपिका ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद 14 व 15 नवंबर 2018 को सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों से इटली में शादी की थी। उसके बाद से ही ये दोनों एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे हुए नजर आते हैं। ये बात सच है कि, रणवीर और दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट बनाए रखने में विश्वास रखते हैं और दोनों जल्दी से सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक फोटो शेयर नहीं करते हैं। लेकिन जब भी दोनों एक साथ नजर आते हैं, तब फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहते हैं।
(ये भी पढ़ें: वृंदा दौड़ा ने बताया अपने बेटे का नाम, शेयर कीं नामकरण सेरेमनी की तस्वीरें)
आइए अब आपको फैन द्वारा परिणीति से पूछे गए सवाल के बारे में बताते हैं। दरअसल, 23 अगस्त 2021 को परिणीति चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन किया, जिसमें फैंस ने एक्ट्रेस से कई मजेदार सवाल किए। वहीं, परिणीति ने भी फैंस के हर सवाल का काफी शानदार तरीके से जवाब दिया। लेकिन इसी बीच एक फैन ने एक्ट्रेस से दीपिका और रणवीर के पैरेंट्स बनने के बारे में पूछ लिया। फैन ने एक्ट्रेस ने पूछा कि, ‘रणवीर सिंह पापा बन गया’, जिसके जवाब में परिणीति ने रणवीर को फैंस का ये सवाल टैग करके लिखा कि, ‘कृपया, पुष्टि कीजिए।’
(ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ ने खरीदा 8 BHK का अपार्टमेंट, फैमिली संग हुए शिफ्ट, देखें खूबसूरत तस्वीरें)
रणवीर सिंह ने 6 जुलाई 2021 को अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर दीपिका ने अपने लविंग हसबैंड को काफी मजेदार अंदाज में बर्थडे विश किया था। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट शहनाज गिल के पॉपुलर डायलॉग ‘तुहाडा कुत्ता टॉमी, साडा कुत्ता कुत्ता’ पर मस्ती भरे अंदाज में डांस करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, ‘चूंकि आज आपका जन्मदिन है, मैं इस तथ्य के साथ शांति में हूं कि, 'तुहाडा कुत्ता टॉमी है और साडा कुत्ता कुत्ता है। मेरे सबसे पसंदीदा व्यक्ति को हैप्पी हैप्पी बर्थडे।’
(ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह ने अपनी मां के साथ किया मजेदार डांस, तो पत्नी दीपिका संग की खूब मस्ती, देखें वीडियोज)
जानकारी के लिए बता दें कि, रणवीर और परिणीति काफी अच्छे दोस्त हैं। परिणीति ने अपना डेब्यू रणवीर सिंह के साथ साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘लेडीज़ वर्सेज़ रिक्की बहल’ से किया था। इसके बाद दोनों फिल्म ‘किल दिल’ में भी एक साथ नजर आए थे। इस फिल्म में दोनों के अलावा, अली ज़फ़र और गोविंदा भी अहम भूमिका में थे। वहीं, रणवीर और दीपिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो, दोनों एक साथ फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा रणवीर 'जयेश भाई जोरदार', 'सूर्यवंशी' व 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी दिखाई देंगे।
फिलहाल, फैन के इस सवाल पर अब तक रणवीर सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया है। ऐसे में देखना ये होगा कि, एक्टर इस पर क्या जवाब देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।