हाल ही में, बॉलीवुड के स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट किया गया। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।
बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपने पैरेंटहुड को अपनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दोनों अपने पहले बच्चे के लिए काफी एक्साइटेड हैं। जब से कपल ने अपनी गर्भावस्था की घोषणा की है, तब से फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब हैं। हाल ही में, रणबीर और आलिया को साथ में स्पॉट किया गया।
पहले ये जान लीजिए कि, 6 अगस्त 2022 को आलिया और रणबीर को अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के नए गाने के लॉन्च पर साथ देखा गया था। जहां रणबीर काले रंग की टी-शर्ट में नजर आए थे, वहीं आलिया भूरे रंग की रैप ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अभिनेत्री ने अपने बालों को खुला छोड़ दिया था और लाइट मेकअप से अपना लुक पूरा किया था। ये उपस्थिति इसलिए भी खास थी, क्योंकि पहली बार आलिया ने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया था। इस दौरान उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था।
(ये भी पढ़ें- ब्रेकअप के बाद साथ नजर आए शमिता शेट्टी-राकेश बापट, फैन ने पूछा- 'क्या आपका पैचअप हो गया?')
अब 7 अगस्त 2022 को आलिया और रणबीर को एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया। इस दौरान होने वाली मां काले रंग की पैंट और एक ओवरसाइज़ स्वेटशर्ट पहने नजर आईं। उन्होंने बालों को पीछे की तरफ बांधकर अपने लुक को सिंपल रखा। वहीं, रणबीर ने नेवी ब्लू कलर का ट्रैक सूट चुना। ऐसा लग रहा था कि, दोनों अपने बेबीमून के लिए निकल रहे हैं।
इससे पहले, आलिया ने फिल्म 'डार्लिंग्स' के ट्रेलर लॉन्च पर पीले रंग की ड्रेस पहनी थी। ये ड्रेस 'वैलेंटिनो' ब्रांड की थी। एक्ट्रेस ने अपने लुक को पिंक हील्स के साथ स्टाइल किया था। उन्होंने अपना मेकअप मिनिमल रखा था और बालों को हाई पोनीटेल में बांधा हुआ था। इस ड्रेस की कीमत 1,95,461 रुपये थी।
(ये भी पढ़ें- शोएब इब्राहिम ने मनाया वाइफ दीपिका का दुबई में ग्रैंड बर्थडे, बुर्ज खलीफा में काटा केक)
फिलहाल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लेटेस्ट वीडियो पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।