हाल ही में, एक्टर पारस मदान ने सौमिता दास से शादी की थी। अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाकर वो काफी खुश हैं और इस खुशी को उन्होंने एक इंटरव्यू में बयां किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
एक्टर पारस मदान (Paras Madaan) को टीवी सीरियल 'बेहद' के लिए काफी पसंद किया जाता है। छोटे पर्दे पर पारस ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वो अक्सर अपनी निजी जिंदगी के बारे में अपने फैंस के साथ काफी कुछ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, अपनी गर्लफ्रेंड सौमिता दास (Saumita Das) संग शादी के बंधन में बंधे एक्टर ने एक इंटरव्यू मे बताया है कि, शादी के बाद वो अपनी जिंदगी को कैसे बिता रहे हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
एक्टर पारस मदान और उनकी गर्लफ्रेंड सौमिता दास पिछले तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। पारस की पत्नी सौमिता एक प्रोडक्शन हाउस की मालकिन हैं। दोनों को प्यार हुआ और फिर उन्होंने सगाई भी कर ली थी। हालांकि, पारस ने अपने फैंस को अपनी सगाई के बारे में काफी बाद में बताया था। कपल 11 दिसंबर 2021 को राजस्थान में शादी के बंधन में बंधा था। उसके बाद उन्होंने मुंबई वापस आकर अपने परिवार व इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए रिसेप्शन आयोजित करने का फैसला किया था। पारस और सौमिता की शादी की तस्वीरों में वे दोनों बेहद प्यारे लग रहे थे।
हाल ही में, 'ई-टाइम्स' को दिए गए एक इंटरव्यू में जब पारस से पूछा गया कि, 'नवविवाहित जोड़े के लिए चीजें कैसी हैं?' तो, इस बारे में बात करते हुए पारस कहते हैं, "हम दोनों बेहद खुश हैं और भले ही हमारी शादी को कुछ दिन हो गए हों, फिर भी हमारे समारोह खत्म नहीं हुए हैं। हम अपनी शादी के दो रिसेप्शन करने जा रहे हैं, एक मेरे पिता के दोस्तों के लिए और एक मेरे ससुर के रिश्तेदारों के लिए। हम इसे जनवरी में करेंगे। वास्तव में अब भी मैं अपनी शादी में ही खोया हूं।"
(ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी के बच्चों के बचपन की ये हैं अनदेखी तस्वीरें, ईशा को पहचान पाना बेहद मुश्किल)
वह आगे कहते हैं, "हम दोनों को कभी-कभी विश्वास नहीं होता कि, हम शादीशुदा हैं। मुझे खुशी है कि, मैं शादी से पहले ही अपने साथी को जानता था। इससे चीजें हमारे लिए और दिलचस्प हो जाती हैं। क्योंकि हम एक-दूसरे की आदतों और पसंद को जानते हैं। यह आसान हो जाता है। पहले मैं अकेला रहता था, अब मेरे पास मेरी साथी हैं। यह अलग लेकिन सुंदर लगता है। हम एक-दूसरे की देखभाल करने के लिए हैं। हम एक साथ खाना बनाते हैं और अब सब कुछ साझा करते हैं। यह एक नया एहसास है, जिसका हम दोनों आनंद ले रहे हैं।"
(ये भी पढ़ें: करीना कपूर की इस बात से बेटे तैमूर अली खान हो गए थे नाराज, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में किया शेयर)
पारस और सौमिता की शादी उनके लिए एक अंतरंग शादी थी, जिसमें उन्होंने सभी रीति-रिवाजों का पालन किया था। कपल ने अपनी शादी से कुछ दिन पहले वेडिंग वेन्यू बुक किया था और उन्होंने एक साधारण और प्यारी शादी की योजना बनाई थी। इससे पहले, एक इंटरव्यू में पारस ने कहा था, “हम 2018 में मिले थे, जब मैं एक प्रोडक्शन हाउस में काम कर रहा था और मेरी पत्नी इसका नेतृत्व कर रही थीं। हम जल्द ही अच्छे दोस्त बन गए और साथ में घूमने लगे थे।"
फिलहाल, हमें पारस और सौमिता की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। तो, आपका एक्टर के शादी के बाद के एहसास के बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।