टीवी एक्ट्रेस पलक पुरसवानी ने हाल ही में, अपने मंगेतर अविनाश सचदेव संग रिलेशनशिप में आई तनाव की खबर पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है।
टीवी एक्टर अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) और एक्ट्रेस पलक पुरसवानी (Palak Purswani) के तीन साल के रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आने के बाद अब पलक पुरसवानी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
पहले ये जान लीजिए कि, अविनाश और पलक की मुलाकात कैसे हुई? इस बारे में 'ईटाइम्स' को ही दिए एक अन्य इंटरव्यू में अविनाश ने बताया था कि, "वह 31 मई 2018 का दिन था, जब हमें एक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया था। हम दोनों नहीं जाना चाहते थे, लेकिन हमारे संबंधित दोस्तों ने हमें इसमें शामिल होने के लिए जोर दिया। अंत में, हमारा एक-दूसरे से परिचय हमारे आपसी दोस्तों के माध्यम से हुआ। पहले मुझे लगा कि, वह ज्यादा बात नहीं करती हैं, लेकिन बाद में महसूस किया कि, पलक बहुत बोलती हैं।" अविनाश और पलक 2019 में 'नच बलिए' में एक कपल के रूप में देखे गए थे। दोनों तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। यहां तक कि, जनवरी 2021 में दोनों अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाते हुए रोका सेरेमनी भी कर ली थी। लेकिन इस बीच खबर आई कि, दोनों के रिश्ते में मनमुटाव आ गया है।
(ये भी पढ़ें: नीति टेलर ने अपनी 11 मंथ एनिवर्सरी पर पति परीक्षित संग किया डांस, देखें मजेदार वीडियो)
'ईटाइम्स' के एक सूत्र के मुताबिक, ''उनके रिश्ते में कुछ तनाव है। हालांकि, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक साथ वाली तस्वीरें डिलीट नहीं की हैं। यह समय बीत सकता है और वे अपने मतभेदों को सुलझा सकते हैं और जल्द ही वापस आ सकते हैं।" हालांकि, अब एक्ट्रेस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देकर सब कुछ साफ कर दिया है।
दरअसल, 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ बातचीत में, पलक पुरसवानी ने अविनाश सचदेव के साथ अपने रिश्ते में आने वाली परेशानियों के बारे में बात की। पलक ने साझा किया कि, उनके बीच कुछ गलतफहमियां हैं और वे बैठकर बात करेंगे, उन्होंने कहा, “हमारे बीच कुछ गलतफहमियां हुई हैं और हां हाल ही में, यह एक रोलरकोस्टर की सवारी रही है। लेकिन हम चीजों को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, हम अपनी वर्क कमिटमेंट में काफी बिजी हैं और इसलिए वास्तव में एक-दूसरे के साथ बैठकर बात करने के लिए इतना समय नहीं मिला है।" पलक ने आगे साझा किया कि, "मैं बस इतना कह सकती हूं कि, अभी हम कुछ स्पेस ले रहे हैं। एक कम्युनिकेशन गैप है, जिसे हमें पाटने की जरूरत है।" पलक ने यह भी कहा कि, "यह जीवन का एक हिस्सा और पार्सल है।"
(ये भी पढ़ें: एवलिन शर्मा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते फोटो की शेयर, चेहरे पर दिख रहा प्रेग्नेंसी ग्लो)
इस बारे में बात करते हुए कि, उनके परिवार उनके रिश्ते में कैसे शामिल हैं और वे इस तरह से अलग नहीं हो सकते हैं, पलक ने कहा, “इस साल जनवरी में हमारा रोका समारोह था और हमारे परिवार इसमें शामिल हुए थे, इसलिए हम तत्काल निर्णय नहीं ले सकते। हम सिर्फ एक दिन यह नहीं कह सकते कि, तुम अपने रास्ते जाओ और मैं अपने रास्ते पर जाऊंगा। हमारे बीच एक रेस्तरां की तरह बहुत सी चीजें शामिल हैं, जिसे हमने जनवरी में अपना रोका होने पर खोला था।”
उन्होंने कहा कि, महामारी ने उनके रिश्ते पर भारी असर डाला है और उनका मानना है कि, उनके और अविनाश के बीच जल्द ही चीजें ठीक हो जाएंगी, उन्होंने निष्कर्ष के रूप में कहा कि, “इसने कई रिश्तों को प्रभावित किया है। हम भी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हम इससे उबर जाएंगे। लॉकडाउन और इस पूरी अवधि ने सभी पर भारी असर डाला है, लेकिन मुझे लगता है कि जीवन जल्द ही सामान्य हो जाएगा।”
(ये भी पढ़ें: मीरा राजपूत के बेटे जैन तेजी से हो रहे हैं बड़े, शाहिद की वाइफ ने फोटो शेयर कर जाहिर की फीलिंग्स)
जानकारी के लिए बता दें कि, अविनाश की शादी पहले शालमली देसाई से हुई थी, 2018 में वे अलग हो गए थे। शादी से पहले वह टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक को डेट कर रहे थे। हालांकि, अब वह पलक पुरसवानी के साथ रिश्ते में हैं।
फिलहाल, एक्ट्रेस के इस इंटरव्यू से ये तो साफ है कि, दोनों के बीच चीजें ज्ल्द ही सामान्य हो जाएंगी। तो आपकी इस पर क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।