यहां हम आपको पाकिस्तानी दुल्हन जारा पीरजादा के वेडिंग लहंगे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे उनकी मां ने अपने घर पर खुद पेंट किया था।
भारत हो या पाकिस्तानी या फिर कोई अन्य देश, हर जगह की दुल्हन अपनी शादी के दिन सबसे सुंदर और यूनिक दिखना चाहती है। भारतीय दुल्हनों की बात करें, तो शादी के लिए लहंगा हर किसी का पसंदीदा आउटफिट है। हालांकि, पाकिस्तानी दुल्हनें भी इंडियन ब्राइड्स से प्रेरणा लेने से हिचकिचाती नहीं हैं। हाल ही में, हमारी नज़र एक पाकिस्तानी दुल्हन पर पड़ी, जिसने अपने डी-डे पर खूबसूरत पेस्टल लहंगा कैरी किया था, जिसे उनकी मां ने हाथ से पेंट किया था।
लाहौर की एक पाकिस्तानी दुल्हन, जिनका नाम ज़ारा पीरज़ादा (Zara Peerzada) है, उन्होंने अपने बचपन के दोस्त सरवन सालेह (Sarwan Saleh) से शादी की है। उनकी शादी एक प्राइवेट-फैमिली फंक्शन था। हालांकि, इसका सेंटर ऑफ अट्रैक्शन दुल्हन का पेस्टल-शेड्स वाला खूबसूरत फ्लोरल लहंगा था, जिसे उनकी मां ने अपने घर के लिविंग रूम में हाथ से पेंट किया था।
दुल्हन ने अपने डी-डे पर बड़े गोटा-पट्टी बॉर्डर वाले हाथ से पेंट किए हुए इस लहंगे को खूबसूरती से स्टाइल किया था। उन्होंने अपने इस लहंगे को गोल्डन फुल-स्लीव ब्लाउज और फ्लोरल शीर दुपट्टे के साथ पेयर किया था। उनके लुक को सॉफ्ट डेवी बेस के साथ मिनिमल मेकअप और रियल फूलों से सजे बन के साथ निखारा गया था। वैसे, इसमें कोई शक नहीं कि जारा अपने वेडिंग लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
एक्सेसरीज की बात करें, तो दुल्हन ने अपने खूबसूरत लहंगे के साथ मीनाकारी डिटेलिंग वाली लेयर्ड झुमकी और मैचिंग नेकपीस को स्टाइल किया था। दूसरी ओर, उनके दूल्हेराजा पिंक फ्लोरल स्लीवलेस जैकेट के साथ क्रीम-टोन कुर्ता में बेहद हैंडसम लग रहे थे, जो अपनी दुल्हन को परफेक्टली मैच कर रहे थे। (पाकिस्तानी फैशन डिजाइनर ने अपने रिसेप्शन में ब्रेस्टप्लेट के साथ पहनी एंटीक गोल्ड साड़ी, दिखीं रॉयल)
अपने लहंगे की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा करते हुए दुल्हन ने लहंगे पर अपनी भावनाएं और गहरे विचार भी साझा किए, जिसे उनकी मां ने अपने घर के लिविंग रूम में हाथ से पेंट किया था। उन्होंने एक लंबे नोट में अपना मां का आभार भी व्यक्त किया।
दुल्हन जारा ने लिखा, "मेरी मां ने बड़ी मेहनत से इसे हमारे लिविंग रूम के फर्श पर हाथ से पेंट किया, क्योंकि उन्हें ऐसा करना पसंद है या सोफे पर 20 साल पुरानी प्लास्टिक ट्रे को अपने चित्रफलक (Easel) के रूप में इस्तेमाल करना, क्योंकि यह उनका तरीका है। मैं आपसे प्यार करती हूं, मम्मा @peerzadajabeen यह दुनिया का सबसे बड़ा उपहार था।"
वैसे, हमें जारा पीरज़ादा का लहंगा और वेडिंग लुक बेहद पसंद आया, तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।