भारत की तरह ही पाकिस्तान में भी शादियां बड़े धूमधाम से की जाती हैं। आलीशान डेस्टिनेशन वेडिंग्स से लेकर ग्लैमरस वेन्यू तक, आइए आपको कुछ बेहद महंगी पाकिस्तानी शादियों के बारे में बताते हैं।
शादी दो लोगों के मिलन का एक जश्न है, जिसे बड़े धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। लोग अपनी शादी को जीवन का सबसे यादगार अनुभव बनाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ते हैं। चाहे भारत हो या पाकिस्तान, दोनों देशों में इसका एक अलग ही माहौल देखने को मिलता है। पाकिस्तान में शादियां अपनी भव्यता के लिए फेमस हैं, खासकर जब दूल्हा या दुल्हन राजनेता व सेलिब्रिटी हों। डिज़ाइनर आउटफिट से लेकर रॉयल वेडिंग वेन्यू तक, पाकिस्तानी अपनी शादियों को दुनिया के अब तक के सबसे महंगे समारोहों में से एक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते।
इस शादी के सीजन में हम पाकिस्तान की बेहद महंगी शादियों की एक लिस्ट लेकर आए हैं। इन मिलियन-डॉलर की शादियों से आप अपने लिए कुछ आइडियाज ले सकते हैं।
कपड़ा उद्योगपति और सीनेटर गुलजार अहमद ने अपनी पोती अनूश अम्मार के लिए एक बड़ी डेस्टिनेशन वेडिंग का आयोजन किया। इस कपल ने पहले पाकिस्तान की बादशाही मस्जिद में अपना निकाह किया, जिसके बाद वे अपने सभी मेहमानों को तुर्की ले गए। गुलजार अहमद ने मेहमानों की जर्नी और रहने का सारा खर्च उठाया था।
तुर्की में शादी के उत्सव में ब्राइडल शॉवर्स, डिज्नी नाइट्स, संगीत कार्यक्रम और बहुत कुछ शामिल था। इतना ही नहीं, तुर्की से लौटने के बाद अनूश अम्मार और मुनीब ने पाकिस्तान में कुछ और वेडिंग सेरेमनीज आयोजित किए। इस कपल ने व्हाइट क्रिश्चियन वेडिंग भी की, जो हम पाकिस्तान में बहुत कम देखते हैं।
दो इंडस्ट्रियल मुगलों के बीच की शादी कितनी ग्रैंड होगी, इसका अंदाजा इस शादी से लगाया जा सकता है। मलिक रियाज के पोते जोरैज की शादी जैनब से हुई। मलिक रियाज़ ने इस अवसर के लिए न केवल लाहौर के बहरिया शहर को सजाया, बल्कि अपने पोते को शादी के तोहफे के रूप में 'बुगाटी' कार गिफ्ट की, जिसकी कीमत 10 करोड़ से अधिक है। इस ग्रैंड वेडिंग में अमेरिका से मंगवाई गई स्पेशल आतिशबाजी भी शामिल थी।
'पाकिस्तान पीपल्स पार्टी' की सदस्य शर्मिला फारूकी ने पूर्व वॉल स्ट्रीट इन्वेस्टमेंट बैंकर और राष्ट्रपति सलाहकार हशम रियाज शेख से शादी की। फेमस भारतीय सेलिब्रिटी सुखबीर सिंह भी इस शादी में शामिल हुए थे, जहां दुल्हन ने सभी रूढ़ियों को तोड़ते हुए एक सफेद घोड़े पर अपनी ग्रैंड एंट्री की थी। यह भी बताया गया कि शर्मिला की वेडिंग आउटफिट की कीमत करीब 6 मिलियन PRK यानी 17,72,478 रुपए थी।
जब बात अपनी पोती मरियम की शादी की आई, तो मलिक रियाज ने इसे लग्जीरियस बनाने के लिए पैसा खर्च करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने जोड़े की शादी के जश्न के लिए एक हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की थी। बारात को हेलीकॉप्टर्स के माध्यम से वेन्यू पर लाया गया था और मलिक रियाज़ ने अपने दामाद हमजा को लगभग 100 मिलियन PRK की 'ऑडी R8' कार भी तोहफे में दी थी।
10 पाकिस्तानी सेलेब्स जिन्होंने इंडियन स्टार्स को किया डेट, Sania-Shoaib से Salman-Somy तक हैं शामिल। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपनी पोती मेहरुन्निसा और उद्योगपति चौधरी मुनीर अहमद के बेटे के लिए एक ग्रेंड वेडिंग का आयोजन किया था। इस कपल ने अपनी शादी का जश्न पाकिस्तान, दुबई और लंदन में मनाया था। कपल की शादी मस्जिद नबवी में हुई और समारोह में चार हजार से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया था।
Shaan Shahid से Mehwish Hayat तक: 10 पाकिस्तानी सेलेब्स जिन्होंने बॉलीवुड में काम करने से किया इनकार। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हम इन ग्रैंड पाकिस्तानी वेडिंग्स से सरप्राइज हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।