हाल ही में, 'सुनो चंदा' फेम पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबीना फारूक सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट अफशां अज़ीम के लिए फ्यूजन ब्राइड बनीं और उनका ब्राइडल लुक देखने लायक है। आइए आपको दिखाते हैं।
पाकिस्तानी अभिनेत्री सबीना फारूक (Sabeena Farooq), युमना जैदी और वहाज अली अभिनीत बेहद पॉपुलर ड्रामा 'तेरे बिन' में 'हया' का किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा, उनका सीरियल 'काबुली पुलाव' भी काफी पसंद किया गया था, जो अभी कुछ दिनों पहले ही खत्म हुआ है। खैर, हाल ही में उन्होंने अपने ब्राइडल लुक की फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
सबीना फारूक के ब्राइडल लुक ने हमें चौंका दिया है। 29 वर्षीय पाकिस्तानी अभिनेत्री सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट अफशां अज़ीम के लिए फ्यूजन दुल्हन बनी थीं, जो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सबीना ने व्हाइट कलर का लहंगा पहना था, जिस पर धागे और मोतियों का काम किया गया था। उन्होंने पन्ना ज्वेलरी के साथ अपने लुक को निखारा था।
'पावरी हो रही है' गर्ल Dananeer Mobeen ब्राइडल लुक में आईं नजर, फैन ने कहा- 'मुझे लगा वह मैरिड हैं' , वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
अपने ग्लैमरस लुक के लिए उन्होंने ब्राउन स्मोकी आईज, पिंक लिप्स और हाइलाइटेड चीक्स के साथ परफेक्ट मेकअप किया था। हालांकि, यह उनकी मुस्कान थी, जिसने उनके ओवरऑल लुक की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा दिया। सबीना का ब्राइडल लहंगा उन दुल्हनों के लिए प्रेरणा बन सकता है, जो अपने डी-डे के लिए लाल या पेस्टल लहंगे नहीं पहनना चाहतीं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
14 Pakistani Brides, जिन्होंने पहना Sabyasachi का लहंगा, यूनिक आउटफिट में दिखीं बेहद सुंदर...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
जैसे ही सबीना की ब्राइडल लुक की फोटोज सामने आईं, वैसे ही नेटिजंस ने उनके लुक पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। अभिनेत्री द्वारा खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की गई पोस्ट पर लोगों ने उनके लुक पर अपनी राय के साथ कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी। एक यूजर ने कहा है, 'मैच्योरिटी.. जब आपको एहसास होता है कि वह युमना जैदी से ज्यादा सुंदर है।' एक अन्य ने कहा कि सबीना का ब्राइडल कैंपेन 'तेरे बिन' की लीड एक्ट्रेस युमना जैदी से कहीं बेहतर है।' एक अन्य ने लिखा, 'मेरी पहली धारणा यह थी कि वह सबसे सुंदर दुल्हन हैं। सबीना नेचुरल रूप से सुंदर हैं।' यहां देखें कमेंट्स।
सबीना फारूक ने 2018 में पाकिस्तानी शोबिज में कदम रखा और तब से पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने 'सुनो चंदा', 'कशफ', 'लोग किया कहेंगे', 'तेरे बिन' और 'काबुली पुलाव' जैसे कुछ सबसे हिट पाकिस्तानी नाटकों में अभिनय किया है।
वह वर्तमान में ड्रामा इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने टॉक शो 'वन-ऑन-वन' पर मलीहा रहमान के साथ एक साक्षात्कार किया था, जिसमें उन्होंने कुछ मुद्दों पर अपने संघर्ष, उपलब्धियों और विचारों को साझा किया था। सबीना ने खुलासा किया था कि वह इस बात से खुश नहीं हैं कि कुछ फैंस उन्हें मैसेज कर रहे हैं और उनकी सफलता का श्रेय वहाज अली और युमना जैदी जैसे बड़े नामों के साथ काम करने को दे रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि उनका क्रेडिट उनसे नहीं छीना जाना चाहिए।
सबीना ने पाकिस्तानी और भारतीय फैंस को लेकर भी अपने विचार साझा किए थे। उन्होंने कहा था कि भारतीय फैंस एक अभिनेता और उसके काम के बीच अंतर करने में बेहतर हैं, जबकि पाकिस्तानी फैंस अक्सर यह सोचकर उन्हें गाली देते हैं कि वह अभी भी 'तेरे बिन' की 'हया' (खलनायक) हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह भारत में काम करने के लिए ऐसे बयान नहीं दे रही हैं, जैसा कि कुछ लोगों ने अनुमान लगाया था, बल्कि इसलिए कि वह वास्तव में महसूस करती हैं कि उनके भारतीय प्रशंसक उनके काम का अधिक जश्न मनाते हैं।
Mahira Khan से Hania Amir तक: जानें सबसे ज्यादा फीस लेने वाली 10 पाकिस्तानी अभिनेत्रियों के बारे में
फिलहाल, आपको सबीना का ब्राइडल लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।