बिजनेस रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया सीजन 3' के सबसे कम उम्र के 'शार्क' में से एक रितेश अग्रवाल दिसंबर 2023 में डैडी बने थे। अब, उन्होंने अपने इस नए फेज की चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की है।
बिजनेस एंटरप्रेन्योर रितेश अग्रवाल (Ritesh Agarwal) अपने जीवन के सबसे अच्छे फेज यानी फादरहुड का आनंद ले रहे हैं। रितेश और उनकी पत्नी गीतांशा ने दिसंबर 2023 में अपने बेटे का वेलकम किया था। बता दें कि 2023 रितेश के लिए सबसे अच्छा साल रहा है, क्योंकि वह बिजनेस रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया 3' में सबसे कम उम्र के 'शार्क' के रूप में भी शामिल हुए थे। अब उन्होंने अपने जीवन के नए फेज के बारे में खुलासा किया और बताया कि वह पिता के कर्तव्यों को कैसे निभा रहे हैं।
'ईटाइम्स टीवी' के साथ एक साक्षात्कार में रितेश अग्रवाल ने फादरहुड को अपनाने के बारे में बात की। उन्होंने अभी भी माता-पिता बनने के शुरुआती फेज में होने का जिक्र किया और डायपर ड्यूटी व रातों की नींद हराम करने की चुनौतियों को साझा किया। हालांकि, उन्होंने इसे एक शानदार एहसास बताया और 2023 में अपनी अन्य उपलब्धियों के बारे में बात की।
उन्होंने साझा किया, ''अभी शुरुआती दिन हैं। मैं अपने डायपर ड्यूटी में बेहतर होने की कोशिश कर रहा हूं और निश्चित रूप से नींद काफी अस्थिर है, जैसा कि आप कल्पना कर सकते हैं, लेकिन अपने बच्चे को हर दिन बदलते हुए देखना, क्योंकि वह हर हफ्ते थोड़ा अलग हो जाता है, यह बहुत खास है। इसलिए मुझे लगता है कि यह एक शानदार चीज़ है। तो यह बहुत नया है और यह वर्ष सभी नई भूमिकाओं वाला वर्ष है। फादरहुड है और फिर 'शार्क टैंक इंडिया सीजन 3' है, इसलिए मुझे कई चीजों में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करनी होगी। मुझे उसकी उम्मीद है।''
'OYO' के फाउंडर Ritesh Agarwal की नेट वर्थ है 16,462 करोड़ रुपए, जानें उनकी जर्नी के बारे में
7 दिसंबर 2023 को रितेश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने न्यूबोर्न बेबी की पहली झलक पोस्ट की थी। फोटो में हम बेबी को अपनी छोटी उंगलियों से अपने पिता की उंगली पकड़े हुए देख सकते हैं। लिटिल बॉय व्हाइट कलर की ड्रेस में सजा हुआ था।
इसके साथ ही रितेश ने एक प्यारा सा नोट लिखकर बताया था कि उन्होंने अपने बेटे का नाम 'आर्यन' रखा है। उन्होंने कहा था कि 'ओयो रूम्स' के लिए काम करते हुए उन्होंने जो रातें बिना सोए बिताईं, वह पैरेंटहुड जर्नी के लिए वार्म-अप थीं। उनका पूरा कैप्शन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
अक्टूबर 2023 में रितेश ने अपनी पत्नी गीतांशा की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करके अपने फैंस को खुश कर दिया था। उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी, जो एक सुंदर ब्लू कलर की ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। इसके अलावा, प्यारे पति को अपनी पत्नी के बेबी बंप को सहलाते हुए देखा गया था।
इसके साथ ही, रितेश ने एक प्यारा नोट लिखा था और खुलासा किया था कि वह अपनी पत्नी गीत से ग्यारह साल पहले एक टीनेजर के रूप में मिले थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने परिवार को अपने सपने के बारे में समझाने में कठिनाई हुई थी, लेकिन यह उनकी पत्नी गीत थीं, जो उनका सपोर्ट करती रहीं। रितेश के नोट को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ओडिशा के बिस्सम कटक में एक मारवाड़ी परिवार में जन्मे (जो एक छोटी सी दुकान चलाते थे) रितेश अग्रवाल की गिनती अब सबसे कम उम्र के अरबपतियों में से एक के रूप में की जाती है। शुरुआत में 'सेक्रेड हार्ट स्कूल' में स्कूली शिक्षा के दौरान मात्र 13 साल की उम्र में रितेश ने सिम कार्ड बेचना शुरू कर दिया था। बाद में वह कॉलेज के लिए 2011 में दिल्ली चले गए और एक बजट आवास पोर्टल 'ओरावेल स्टेज' शुरू किया, जिसे सितंबर 2012 में वेंचर नर्सरी द्वारा स्वीकार किया गया।
हालांकि, फिर उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया और 2013 में 'थिएल फ़ेलोशिप' के लिए सेलेक्ट होने में सफल रहे। जब उन्हें 100,000 अमेरिकी डॉलर का फंड मिला, तो उन्होंने मई 2013 में 'ओयो रूम्स' के रूप में कंपनी लॉन्च की। आज यह तेजी से आगे बढ़ते हुए देश के सबसे टॉप कंपनियों में से एक है। 'डीएनए' के मुताबिक, रितेश की कुल संपत्ति लगभग 16,462 करोड़ रुपए है।
फिलहाल, हम रितेश के बेटे की और झलक देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।