हाल ही में, बॉलीवुड के स्टार कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह ब्लैक कलर की थाई हाई स्लिट स्कर्ट में स्टनिंग लग रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बी-टाउन के स्टार किड्स में एक नाम न्यासा देवगन (Nysa Devgan) का भी है, जो बॉलीवुड के पावर कपल अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल की बेटी है। इन दिनों वह ग्रीस के मायकोनोस द्वीप पर दोस्तों के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं, जहां से लगातार उनकी तस्वीरें सामने आ रही हैं। हाल ही में, उनकी कुछ नई फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें वह बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं।
बता दें कि, न्यासा पिछले काफी समय से फॉरेन टूर पर हैं, जहां वह दोस्तों के साथ खूब एंजॉय कर रही हैं। अक्सर उनके वेकेशन से उनकी झलकियां सामने आती रहती हैं। इससे पहले, जान्हवी कपूर के साथ न्यासा की एक तस्वीर वायरल हुई थी। इस फोटो में दोनों को रेड कलर की ड्रेस में ट्विनिंग करते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य फोटो में न्यासा को वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल के साथ मस्ती करते हुए भी देखा गया था।
(ये भी पढ़ें- महेश भट्ट ने किया सुष्मिता सेन को सपोर्ट, विक्रम भट्ट संग एक्ट्रेस के रिश्ते पर भी की बात)
अब बात करते हैं न्यासा की लेटेस्ट तस्वीरों की, जो उनके दोस्त ओरहान अवात्रामणि ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में न्यासा को एक सफेद रंग के क्रॉप टॉप के साथ थाई हाई स्लिट ब्लैक प्रिंटेड स्कर्ट पहने हुए देखा जा सकता है। न्यासा ने बालों को खुला रखते हुए मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं। यहां देखें तस्वीरें।
(ये भी पढ़ें- जब 5 साल के बच्चे ने बिग बी की बोलती कर दी थी बंद, कहा- '80 की उम्र में काम नहीं चिल करिए')
इस बीच, कई स्टार किड्स अपने बड़े बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयारी कर रहे हैं। इस लिस्ट में सुहाना खान, शनाया कपूर और खुशी कपूर के नाम शामिल हैं। वहीं, फैंस न्यासा के डेब्यू को लेकर भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उसी के बारे में बात करते हुए न्यासा के पिता अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, उन्हें नहीं पता कि, न्यासा इस लाइन में आना चाहती हैं या नहीं। उन्होंने 'फिल्म कंपेनियन' से बातचीत के दौरान कहा था, "अभी तक उन्होंने फिल्मों को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। बच्चों के साथ कभी भी कुछ भी बदल सकता है। वह विदेश में हैं और अभी पढ़ रही हैं।"
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने मिनी ड्रेस में बेबी बंप किया फ्लॉन्ट, 82,000 रुपए है आउटफिट की कीमत)
फिलहाल, न्यासा की ये तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।