हाल ही में, एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां ने अपनी शादी को लेकर हुई आलोचनाओं पर खुलकर बात की है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
टीएमसी सांसद व अभिनेत्री नुसरत जहां (Nusrat Jahan) पिछले कुछ समय से काफी विवादों में रही हैं। बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ उनकी अंतर-धार्मिक शादी से लेकर उसे अमान्य घोषित करने और बंगाली एक्टर यश दासगुप्ता के साथ उनके कथित संबंध से लेकर अपने बेटे यीशान को जन्म देने तक, उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। हाल ही में, नुसरत ने इस बारे में खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है।
पहले ये जान लीजिए कि, साल 2019 में नुसरत जहां ने निखिल जैन के साथ अंतर-धार्मिक विवाह कर लिया था। इसकी वजह से उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। हालांकि, हैरानी की बात तो तब सामने आई, जब वो निखिल जैन से साल 2020 में अलग हो गई थीं और 2021 की शुरुआत में उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई। तब एक्ट्रेस ने यश दासगुप्ता के साथ अपने रिश्ते को कबूल तो नहीं किया था, लेकिन निखिल के साथ अपनी शादी को अमान्य बता दिया था। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने बच्चे का स्वागत किया और उन्होंने यश दासगुप्ता संग अपने रिश्ते को भी आधिकारिक कर दिया।
(ये भी पढ़ें- चारु असोपा की तरह दिखती है उनकी बेटी, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर कंफर्म की ये बात)
हाल ही में, ‘इंडिया टुडे’ के साथ एक इंटरव्यू में नुसरत जहां ने निखिल जैन संग अपनी विवादित शादी के बारे में बात की है। नुसरत ने बताया कि, उन्हें गलत तरीके से दिखाया गया है। एक्ट्रेस ने कहा, “उन्होंने मेरी शादी के लिए भुगतान नहीं किया, उन्होंने होटल के बिलों का भुगतान नहीं किया। मुझे उनसे कुछ भी कहने की ज़रूरत नहीं है। मैं ईमानदार हूं। मुझे गलत तरीके से दिखाया गया था और अब मैंने इसे स्पष्ट कर दिया है।”
विजयादशमी को सेलिब्रेट करते हुए नुसरत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो शाखा पोला (बंगाली कड़े, जो शादीशुदा महिलाएं पहनती हैं) पहने नजर आई थीं। लाल और सफेद साड़ी के साथ उन्होंने लाल बिंदी और लाल व सफेद चूड़ियां पहनी थीं।
(ये भी पढ़ें- सुहाना-अगस्त्य-खुशी और इब्राहिम खान इस फिल्म से करेंगे डेब्यू! नेटफ्लिक्स ने दिखाई हरी झंडी)
अपने बच्चे के जन्म के कुछ दिनों बाद ‘टाइम्स नाउ’ की एक रिपोर्ट में नुसरत के बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र का खुलासा हुआ था, जिसमें पिता का नाम यश दासगुप्ता बताया गया था। प्रमाण पत्र में बच्चे का नाम यीशान जे दासगुप्ता और पिता का नाम देबाशीष दासगुप्ता, जिन्हें यश दासगुप्ता के नाम से भी जाना जाता है, का भी उल्लेख किया गया था।
(ये भी पढ़ें- जान्हवी कपूर 55,000 के जूते फ्लॉन्ट करती आईं नजर, एक्ट्रेस ने दुबई से शेयर कीं तस्वीरें)
फिलहाल, नुसरत जहां लोगों की आलोचनाओं की फिक्र न करते हुए यश दासगुप्ता और बच्चे के साथ अपनी जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं। तो एक्ट्रेस के इस इंटरव्यू के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।