हाल ही में, बिजनेसमैन जय अनमोल अंबानी की मंगेतर कृशा शाह की बहन नृति शाह ने कपल की शादी की रस्मों के शुरू होने की जानकारी इशारों-इशारों में दी है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
भारत के मशहूर बिजनेसमैन अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी (Jai Anmol Ambani) अपने फैमिली बिजनेस को आगे बढ़ा रहे हैं। जय अनमोल अंबानी वैसे तो लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से वह मीडिया हेडलाइंस में छाए हुए हैं, उनके चर्चा में रहने की वजह उनकी पर्सनल लाइफ है, क्योंकि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
जी हां, जय अनमोल अंबानी जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड कृशा शाह (Khrisha Shah) के साथ शादी करने वाले हैं। जय अनमोल ने अपने बर्थडे पर दिसंबर 2021 में कृशा शाह के साथ सगाई की थी, जिसकी तस्वीर भी सामने आई थी। सगाई के बाद जल्द ही उनकी शादी होने की खबरें आ रही हैं, जिसकी पुष्टि कृशा शाह की बहन नृति शाह ने इशारों-इशारों में की है।
(ये भी पढ़ें- कौन हैं कृशा शाह, जो बनने वाली हैं अंबानी खानदान की बहू? जल्द ही अनमोल अंबानी संग लेंगी सात फेरे)
दरअसल, नृति शाह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के जरिए नृति ने खुलासा किया है कि, उनकी बहन की शादी की रस्में कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है। एक फोटो के साथ नृति शाह ने कैप्शन में लिखा है, “शादी का पागलपन शुरू होने से पहले कुछ डाउनटाइम।”
वहीं, दूसरी फोटो में नृति फनी पोज दे रही हैं और बहन की शादी को लेकर एक्साइटेड नजर आ रही हैं। फोटो के साथ नृति ने कैप्शन में लिखा है, “दुल्हन की बहन, हां।”
(ये भी पढ़ें- टीना अंबानी का जन्मदिन: भांजी अंतरा मोतीवाला ने अपनी 'मासी' को खास अंदाज में दी बधाई)
कृशा शाह के बारे में बात करें तो, मुंबई में जन्मीं कृशा शाह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। कृशा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से ही की है और उच्च पढ़ाई के लिए वह अमेरिका और यूके गई थीं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से सामाजिक नीति और विकास में डिग्री हासिल की है और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में राजनीतिक अर्थव्यवस्था की पढ़ाई की है। इसके अलावा वह ‘लव नॉट फियर’ कैंपेन की अधिवक्ता भी हैं। कृशा और उनके भाई मिशाल शाह ‘डिस्को’ नाम की एक कंपनी चलाते हैं।
(ये भी पढ़ें- करिश्मा तन्ना ने पहना 34 हजार का लाल सूट, शादी के बाद एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा नई दुल्हन का ग्लो)
फिलहाल, हमें अनमोल और कृशा की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।