हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' सब्बी गुरम ने अपने शादी में एक अनोखा लहंगा पहना था। आइए आपको दिखाते हैं उनका लुक।
हर लड़की को अपनी शादी में सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट अपनी ड्रेस को लेकर होती है। शादी की तारीख तय होते ही हर दुल्हन अपनी वेडिंग की ड्रीम ड्रेस को ढूंढना शुरू कर देती है। होने वाली दुल्हनें अपने स्पेशल आउटफिट का चयन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। तभी तो शादी के दिन सबकी निगाहें दुल्हन से नहीं हटती हैं।
हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' सब्बी गुरम ने अपने जीवन के प्यार गुरकंवाल के साथ शाही शादी की थी। अपने दादा की इच्छा के अनुसार, उन्होंने पंजाब में अपने पैतृक गांव में शादी रचाई थी, जिसके लिए वो यूएसए के न्यू जर्सी से चंडीगढ़ आई थीं। सब्बी और गुरकंवाल अपनी शादी में काफी प्यारे लग रहे थे। आनंद कारज समारोह के लिए सब्बी ने कुछ अद्वितीय रंगों का चयन किया था, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।
(ये भी पढ़ें- मनीष मल्होत्रा की दुल्हन ने मेहंदी में पहना सिल्वर लहंगा, शादी के चेरी रेड लहंगे ने खींचा ध्यान)
एनआरआई दुल्हन सब्बी गुरम ने एक स्टेटमेंट लहंगा चुना था, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। सब्बी ने अपने शादी के आउटफिट के लिए रस्ट ऑरेंज कलर के मिश्रण को ग्रे, ग्रीन और स्काई ब्लू के साथ चुना था। उनकी शाही पोशाक के चारों ओर सुंदर कढ़ाई थी, जिस पर पूरी बारात जुलूस की आकृतियां सजी हुई थीं।
अपने लुक को सब्बी ने ग्रे और ऑरेंज कलर के दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। इसके अलावा, भारी दुपट्टे के हेमलाइन पर जटिल कढ़ाई वाले पैटर्न थे। जहां उनके दुपट्टे का एक सिरा उनके कंधे पर टिका हुआ था, वहीं दूसरा उनके सिर पर था। उन्होंने सुंदर ब्लाउज को पूरी बाजू के साथ जोड़ा था, जिसमें ज़री और धागे के साथ जटिल पैटर्न थे।
सब्बी ने अपने लुक को स्टेटमेंट ज्वेलरी से एक्सेसराइज किया था, जिसमें चोकर, नेकपीस, मांग टीका, पासा, नथ और मैचिंग झुमके शामिल थे। उनके गहनों में लाल, सफेद और हरे रंग के पत्थर थे, जो उनके शादी के पहनावे से पूरी तरह मेल खा रहे थे। इसके अलावा, उन्होंने चूड़ा, बहु-स्तरीय कलीरे और चूड़ियों का एक सेट पहना था।
(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने शादी में पहना तरुण तहिलियानी का रोज पिंक 'काशीदाकारी' लहंगा, दिखीं राजकुमारी)
सब्बी की मेकअप आर्टिस्ट समायरा संधू ने दुल्हन के लिए शाइनी आईज और न्यूड लिप्स का चयन किया था। दुल्हन ने अपने ब्राइडल लुक को लाइट मेकअप के साथ पूरा किया था, जिसमें हैवी आईलैश, कोहल आईज, ब्लश गाल और पीच चीकबोन्स शामिल थे। उन्होंने अपने बालों को जूड़े में बांधा था और उसे लाल व गुलाबी गुलाबों से सजाया था।
दूल्हे गुरकंवल ने सब्बी संग अपनी शादी में ग्रे-रंग के कपड़े पहनकर अपनी दुल्हन के आउटफिट को पूरा किया था। गोल्डन पैटर्न और प्रिंट्स से सजी बंदगला शेरवानी में वह बेहद हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने इसे मैचिंग दोशाला और एक पगड़ी के साथ पेयर किया था। दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे थे।
(ये भी पढ़ें- मनीष मल्होत्रा की दुल्हन ने पहना 'पाइनएप्पल येलो' लहंगा, संगीत के यूनिक ड्रेस ने जीता दिल)
फिलहाल, आपको एनआरआई दुल्हन का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।