नीता अंबानी 'मिस वर्ल्ड 2024' इवेंट के लिए स्टाइल में पहुंचीं, लेकिन यह उनकी यूनिक मुगल बादशाह की ज्वेलरी थी, जिसे उन्होंने 'बाजूबंद' के रूप में पहना था, जिसे देखकर हमारे होश उड़ गए। आइए दिखाते हैं।
बिजनेसवुमेन नीता अंबानी (Nita Ambani) जानती हैं कि फैशन में अपना बेस्ट प्रदर्शन कैसे करना है। उनके पास साड़ियों का एक अमेजिंग कलेक्शन है, जो भारत की समृद्ध विरासत की कहानी बताता है। उनकी ज्वेलरी क्लोसेट महंगे डायमंड, गोल्डन एंड एमराल्ड ज्वेलरी से भरी हुई है, जिन्हें वह अपने आउटफिट के साथ मिक्स एंड मैच करना पसंद करती हैं। पिछले कुछ वर्षों में जब भी वह किसी कार्यक्रम या फैमिली इवेंट के लिए बाहर निकलती हैं, हमने उन्हें हमेशा नए कपड़ों में देखा है। हाल ही में, उन्होंने 'मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता' में मुगल बादशाह की ज्वेलरी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
9 मार्च 2024 को नीता अंबानी मुंबई में आयोजित 'मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता' के लिए हथकरघा साड़ी में दिखीं। उनके परोपकारी कार्यों के लिए उन्हें 'ब्यूटी विद पर्पस ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। हालांकि, सभी की निगाहें उनके बाजूबंद पर थीं, जो वास्तव में मुगल सम्राट शाहजहां की कलगी थी। यह दावा एक इंस्टाग्राम पेज द्वारा किया गया है और उसने महंगे पीस की कीमत का भी खुलासा किया है, जो 200 करोड़ रुपए से अधिक है।
उनके शाम के लुक के बारे में बात करें, तो नीता अंबानी ने जंगला डिजाइन वाली बनारसी साड़ी चुनी थी, जो गोल्ड एंड जरी से हैंडमेड थी, जिसने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। मीनाकारी डिटेलिंग के साथ जटिल फ्लोरल जाल ने उनके लुक को और निखार दिया था। नीता अंबानी ने सॉफ्ट, स्पार्कली आईशैडो, ग्लासी लिप्स, ब्लश्ड चीक्स और बिंदी के साथ अपने लुक को बरकरार रखा था। सॉफ्ट घुंघराले बाल, स्टेटमेंट इयररिंग्स और कड़े उनके लुक को पूरा कर रहे थे।
Mukesh Ambani ने Anant की प्री-वेडिंग में पत्नी Nita को कहा 'बेस्ट फ्रेंड', क्यूट स्पीच से जीता दिल। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
इंस्टा पेज 'टोपोफिलिया' के अनुसार, पेज से पता चला कि ज्वेलरी की हाईट 13.7 सेमी और चौड़ाई 19.8 सेमी है। यह गोल्डन से बना है, जिसमें डायमंड, रूबी और स्पिनल्स जड़ा हुआ है, जो भारतीय ज्वेलर्स द्वारा अपनाई गई 'Pachhikakaam' तकनीक का उपयोग करके यूरोपीय क्लॉ सेटिंग की कॉपी करने का प्रयास है। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि ज्वेलरी का खूबसूरत पीस आखिरी बार 2019 में नीलामी में बेचे जाने से पहले 'एआई थानी कलेक्शन' में देखा गया था।
Mukesh Ambani या उनके बच्चों की नहीं, अंबानी फैमिली के इस मेंबर की है 'RIL' में अधिक हिस्सेदारी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
नीता अंबानी को अपनी ज्वेलरी बहुत पसंद है और वह इन्हें दोबारा स्टाइल करने से कभी नहीं कतराती हैं। हालांकि, उनके ज्वेलरी कलेक्शन में एक आइटम जिसने हमें सरप्राइज कर दिया था, वह था जब उन्होंने 2018 में अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी के दिन एक विशाल हीरे की नथ पहनी थी। हां, ईशा की शादी के दिन नीता पूरी तरह से डायमंड ज्वेलरी से सजी हुई थीं। जहां उनका पूरा लुक परफेक्ट था, वहीं उनकी नथ ने सबका ध्यान खींचा था।
हम सभी इस बात से सहमत होंगे कि हीरे बहुत अच्छे लगते हैं, चाहे आप इसे इंडियन आउटफिट के साथ पहनें या वेस्टर्न ड्रेस के साथ। हालांकि, हमने पहली बार हीरे की एक बड़ी नथ देखी, जिस पर एक बड़ा हीरा लटका हुआ था। नीता अंबानी की नथ हीरों की लेयर्स से जड़ी हुई थी और उसमें 1LB का बड़ा हीरा लटक रहा था। पूरी शादी के दौरान नीता ने अपनी हैवी नथ को खूबसूरती से फ्लॉन्ट किया था।
नीता अंबानी कीमती ज्वेलरी इकट्ठा करने के अलावा महंगी साड़ियां जमा करने के लिए भी जानी जाती हैं। 2015 में उन्होंने 'रिलायंस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज' के सीईओ परिमल नाथवानी के बेटे की शादी के लिए एक बेहद महंगी साड़ी पहनी थी। इस साड़ी को 'चेन्नई सिल्क्स' के डायरेक्टर शिवलिंगम ने डिजाइन किया था। इसमें ब्लाउज के पीछे भगवान नाथद्वारा का मोटिफ्स है। कई कलर्स और जटिल एम्ब्रॉयडरी का यूज करके ब्लाउज पर भगवान कृष्ण की छवि उकेरी गई थी।
नीता अंबानी की व्हाइट एंड पिंक टोन वाली साड़ी रियल गोल्डन के धागों से बनी थी और इसमें डायमंड और कीमती रत्न जैसे एमराल्ड, रूबी, पुखराज और कई अन्य शामिल हैं। हालांकि, यह साड़ी की कीमत है, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए थे। इस साड़ी की कीमत 40 लाख रुपए है।
फिलहाल, मुगल बादशाह की कलगी को बाजूबंद में स्टाइल करने के नीता अंबानी के तरीके के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।