नीता अंबानी ने 'फॉर्च्यून इंडिया मोस्ट पावरफुल वुमेन' का प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता है। आइए आपको इवेंट में उनके लुक के बारे में बताते हैं।
भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी की प्यारी पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) ने 'फॉर्च्यून इंडिया' की सबसे शक्तिशाली महिला का प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किया है। एक फैमिली वुमेन होने के अलावा नीता को उनके बिजनेस स्किल और परोपकारी कार्यों के लिए भी पसंद किया जाता है। वह 'रिलायंस इंडस्ट्रीज' की निदेशक हैं और 'रिलायंस फाउंडेशन', 'धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल' की चेयरपर्सन व संस्थापक भी हैं। इन सबके अलावा, वह एक अच्छी डांसर भी हैं और कुल मिलाकर नीता मल्टी टैलेंटेड हैं।
नीता अंबानी ने 'फॉर्च्यून इंडिया मोस्ट पावरफुल वुमन' के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता। पुरस्कार निस्संदेह कई क्षेत्रों में उनकी सफलता को दर्शाता है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी बेटी ईशा अंबानी के लिए एक और पुरस्कार भी प्राप्त किया। एक फैन पेज द्वारा साझा की गई कुछ तस्वीरों में नीता प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने के दौरान अपनी करीबी दोस्त और राजनेत्री स्मृति ईरानी के साथ पोज देती हुई नजर आईं। बाद में नीता और स्मृति ने भारत की अन्य महिला एंटरप्रेन्योर और बिजनेस वुमेन के साथ पोज़ दिया, जिसमें ग़ज़ल अलघ, किरण मजूमदार, दिव्या गोकुलनाथ, रेड्डी बहनें समेत कई अन्य लोग शामिल थीं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इवेंट में नीता अंबानी का लुक भी देखने लायक था। उन्होंने हेमलाइन पर ब्राउन और गोल्डन कलर की कढ़ाई से सजा एक सफेद सूट पहना था। उन्होंने अपने लुक को वायलेट कलर के गुजराती दुपट्टे और स्टडेड डायमंड इयररिंग्स के साथ पेयर किया था। उन्होंने डिफाइन्ड आइब्रो, कोहल-रिमेड आईज, ग्लॉसी पिंक लिपस्टिक, एक बिंदी और खुले बालों सहित न्यूड मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया था।
24 दिसंबर 2022 को मुकेश और नीता की प्यारी बेटी ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल और अपने जुड़वा बच्चों कृष्णा व आदिया के साथ मुंबई पहुंची थीं। सामने आई झलकियों में नीता को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, क्योंकि वह वहां ईशा, आनंद और उनके जुड़वा बच्चों को लेने गई थीं। बाद में वह अपने पति मुकेश अंबानी के साथ मुंबई के वर्ली में अपनी बेटी और दामाद के घर भी गई थीं। वह अपने नाती-नातिन में से एक को लिए हुए थीं। इस दौरान वह 'मीसा' ब्रांड के फ्लोरल टॉप में आकर्षक लग रही थीं। उन्होंने एक साइड-पार्टेड ओपन हेयरस्टाइल, डायमंड इयररिंग्स, 'वैलेंटिनो' लेदर स्लाइड सैंडल के साथ अपने लुक को पूरा किया था। नीता अंबानी की बेहद महंगी चीजों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें। फिलहाल, नीता और ईशा अंबानी द्वारा पुरस्कार प्राप्त करना पूरे अंबानी परिवार के लिए गर्व का क्षण है। तो हम भी उन्हें इसके लिए बधाई देते हैं। तो आपको फंक्शन से सामने आई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।