बिजनेसवुमेन नीता अंबानी ने अनंत-राधिका की शादी से पहले हुई 'माता की चौकी' के लिए भारी भरकम रेड साड़ी और 'नवरत्न' चोकर में अपना शाही लुक दिखाया। आइए आपको भी दिखाते हैं।
इस समय अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग रस्मों की तस्वीरों से पूरा इंटरनेट गुलजार है। दोनों 12 जुलाई 2024 को शादी करेंगे। इससे पहले, अंबानी परिवार कपल की प्री-वेडिंग रस्में बड़ी धूमधाम के साथ मना रहा है। 10 जुलाई 2024 को अंबानी निवास 'एंटीलिया' में शिव पूजा की गई और उसके बाद मेहंदी समारोह का आयोजन हुआ। इसके साथ ही उसी दिन कपल की नई शुरुआत के लिए 'माता की चौकी' का भी आयोजन किया गया। इवेंट में दूल्हे की मां नीता अंबानी (Nita Ambani) के लुक ने हमें सरप्राइज कर दिया।
नीता अंबानी की हेयर स्टाइलिस्ट ने अपने इंस्टा हैंडल पर माता की चौकी के लिए उनके लुक की एक झलक शेयर की, जो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले आयोजित की गई। इस दिन नीता ने अनुराधा वकील के कलेक्शन से रेड कलर की हैवी एम्बेलिश्ड साड़ी पहनी थी। साड़ी के आंचल पर गोल्डन एंड सिल्वर जरी का वर्क हुआ था और इसमें कमल के साथ कई पैटर्न थे। साड़ी के निचले हिस्से में नक्शी से भरे बॉक्स डिजाइन थे, जो व्हाइट थ्रेड से बनाए गए थे। नीता ने अपनी साड़ी को बेज-टोन्ड, हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज के साथ पहना था और स्लीव्स के बॉर्डर को रेड कलर में हाईलाइट किया गया था।
Anant-Radhika की मेहंदी: Nita से Tina-Anil और Kokilaben तक सभी ट्रेडिशनल आउटफिट में आए नजर। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
नीता अंबानी ने अपनी साड़ी के साथ नवरत्न चोकर पहना था, जिसमें नौ रत्न, नीलम, पन्ना, हीरा और माणिक आदि जड़े हुए थे। उन्होंने अपने चोकर को झुमकों के साथ पहना था, जिसमें भी कई रत्न जड़े हुए थे। लाल चूड़ियां और एक बड़ी पोल्की अंगूठी ने नीता के लुक को और भी निखार दिया था। उन्होंने मेकअप का हल्का टच चुना था, जिसमें न्यूड-टोन्ड लिपस्टिक, कोहल-रिम वाली आंखें और एक बिंदी शामिल थी। हाईलाइट करने वाली एक और बात यह थी कि नीता के बन को बीच में गणेश की आकृति और पर्ल ड्रॉप्स के साथ डायमंड हेयर ब्रोच से सजाया गया था।
अनंत और राधिका की मेहंदी समारोह के लिए नीता अंबानी ने अबू जानी और संदीप खोसला की एक ब्लू एंड ग्रीन टोन वाली एम्बेलिश्ड साड़ी पहनी थी। उनकी साड़ी के डुअल कलर ने उन्हें हर तरह से रॉयल लुक दिया था। उन्होंने अपनी साड़ी को गोल्डन ब्लाउज के साथ जोड़ा था। एक पोल्की हार, मैचिंग इयररिंग्स और एक बड़ी अंगूठी ने उनके लुक को और भी निखार दिया था। मेकअप का हल्का टच, एक फ्रेंच बन और एक बिंदी उनके लुक को रॉयल बनाने के लिए पर्याप्त थे।
Anant-Radhika की मोसालू-गरबा: होने वाली दुल्हन ने खुशी से किया डांस, Nita Ambani दिखीं बेहद खूबसूरत। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
9 जुलाई 2024 को अनंत और राधिका की मोसालू-गरबा नाइट आयोजित की गई थी। इसके लिए नीता ने तोरानी से गुजराती-प्रिंटेड घाघरा चोली पहनी थी। चोली में स्वीटहार्ट नेकलाइन थी और इसे मल्टी-पैटर्न एम्बेलिशमेंट से सजाया गया था, जबकि घाघरे में फूलों और हार्ट शेप की कढ़ाई थी। उन्होंने अपने लुक को तितली के शेप के रूबी-जड़ित हार और मैचिंग इयररिंग्स के साथ जोड़ा था। कुल मिलाकर वह इसमें बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
फिलहाल, हमें 'माता की चौकी' के लिए नीता का लुक काफी पसंद आया। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।