बिजनेसमैन अनमोल अंबानी की शादी के लिए उनकी बड़ी मां नीता अंबानी ने अपनी बेटी ईशा की सगाई का लुक रीक्रिएट किया था। इस लुक में वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं उनका ये लुक।
बिजनेसमैन अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी 20 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने कृशा शाह के साथ फूलों से सजे शानदार मंडप में सात फेरे लिए थे। अपने भतीजे और बहू को आशीर्वाद देने नीता अंबानी (Nita Ambani) भी शादी में पहुंची थीं। इस मौके पर उन्होंने बेटी ईशा अंबानी की सगाई से अपना लुक रीक्रिएट किया था। आइए आपको दिखाते हैं उनका लुक।
नीता अंबानी यूं तो हर लुक में काफी खूबसूरत लगती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अनमोल अंबानी की शादी के लिए बेटी ईशा अंबानी की सगाई के अपने लुक को दोहराया था। नीता अंबानी ने पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने गोल्डन रंग का ब्लाउज कैरी किया था, जिस पर भरी कढ़ाई की गई थी। वहीं, उन्होंने अपने इस लुक को बिंदी, सिंदूर, डायमंड नेकपीस और मैचिंग इयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया था।
(ये भी पढ़ें- शादी के बंधन में बंधे अनमोल अंबानी और कृशा शाह, नीता अंबानी से ईशा तक सभी आए नजर)
नीता अंबानी ने अपना मेकअप लाइट रखा था। साथ ही गजरे से अपने बालों को बांधा हुआ था। अनमोल की शादी में नीता छा गई थीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग उनके इस लुक को काफी पसंद भी कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- क्या रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इस साल करेंगे शादी?)
ईशा अंबानी ने पीरामल इंटरप्राइजेज के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ 12 दिसंबर 2018 को शादी रचाई थी, जिसकी तस्वीरों ने लोगों का दिल जीत लिया था। लेकिन लोगों का ध्यान जिन फोटोज ने सबसे ज्यादा खींचा था, वो थी बेटी ईशा और मां नीता अंबानी की तस्वीरें। सोशल मीडिया पर नीता अंबानी और ईशा अंबानी पीरामल की एक फोटो सामने आई थी, जिसमें दोनों बेहद ही प्यारी लग रही थीं। इस फोटो में सबसे खास बात ये है कि, ईशा में मां नीता की झलक देखी जा सकती है, जो इस फोटो को और खास बनाने का काम कर रही है।
ईशा अंबानी ने अपनी शादी में जो साड़ी पहनी थी, उसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अपनी शादी में ईशा ने ऑफ व्हाइट लहंगे के साथ रेड कलर की साड़ी भी कैरी की थी। लेकिन इस साड़ी की सबसे खास बात ये थी कि, ये साड़ी ईशा की मां नीता अंबानी की थी, जो 35 साल पुरानी थी। मां नीता अंबानी की इस साड़ी को ईशा ने अपने लहंगे के साथ दुपट्टे के स्टाइल में ओढ़ा था, जो उनके ब्राइडल लुक को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बना रहा था। इसे मशहूर डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला की जोड़ी ने डिजाइन किया था।
(ये भी पढ़ें- मोहिना कुमारी सिंह प्रेग्नेंसी में रख रहीं अपना खास ख्याल, कहा- 'हर कोई मुझे प्यार करता है')
फिलहाल, ये कहना गलत नहीं होगा कि, खूबसूरती के मामले में नीता अंबानी आज भी कई हीरोइनों को टक्कर देती हैं। वैसे, आपको उनका ये लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, अगर कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।