बिजनेसवुमेन नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल अपनी बेटी ममता दलाल के साथ IOC इवेंट में शामिल हुईं। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए दोनों ने 'पटोला' फैब्रिक के प्रति अपने प्यार का इजहार किया।
बिजनेसवुमेन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने भारत को गौरवान्वित किया है, क्योंकि वह 40 साल बाद 'अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति' को भारत लेकर आई हैं। 15 अक्टूबर 2023 को अंबानी ने आइकॉनिक 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' में IOC के 141वें सेशन की मेजबानी की। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए कई हस्तियां 'NMACC' में इकट्ठा हुईं। मेहमानों के बीच नीता अंबानी के परिवार के सदस्यों ने कार्यक्रम में अपनी शानदार उपस्थिति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
14 अक्टूबर 2023 को नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल को 'NMACC' पहुंचते हुए देखा गया। इस दौरान वह चौड़े गोल्डन बॉर्डर वाली व्हाइट कलर की प्रिंटेड पटोला साड़ी पहने नजर आईं। पूर्णिमा दलाल ने अपनी खूबसूरत साड़ी को मैचिंग कलर के सिंपल ब्लाउज के साथ जोड़ा था। इसके अलावा, एक स्लीक बन और एक क्लासी रिस्ट वॉच ने उनके लुक को पूरा किया था। इस कार्यक्रम में उनके साथ उनकी बेटी ममता दलाल भी मौजूद थीं, जो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
'NMACC' में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 141वें सेशन के उद्घाटन समारोह में ममता दलाल के आउटफिट के बारे में बात करें, तो उन्होंने पारंपरिक ग्लैमर का परिचय दिया। उन्होंने नेवी ब्लू कलर का कुर्ता सेट पहना था, जिसकी नेकलाइन में स्टोन जड़े हुए थे। उन्होंने इसे मैचिंग पैंट और रेड कलर के रेशमी पटोला दुपट्टे के साथ जोड़ा था। खुले बाल, स्टेटमेंट इयररिंग्स व हल्का टच-अप उनके लुक को पूरा कर रहा था और उन्हें खूबसूरत बना रहा था।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इस बीच 'NMACC' में आयोजित 'IOC' सेशन में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी हाथों में हाथ डाले पहुंचे। इवेंट के लिए आलिया भट्ट ब्लू कलर के वेलवेट कुर्ते के साथ मैचिंग पलाजो पैंट में सजी हुई थीं, जिसके बॉर्डर पर जरी की कढ़ाई थी। उन्होंने अपने लुक को मिरर वर्क से सजे मैचिंग कलर के ऑर्गेंजा दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। स्टेटमेंट इयररिंग्स, डेवी मेकअप, बिंदी और स्लीक बन के साथ अपने लुक को निखारते हुए आलिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर, रणबीर ने व्हाइट पैंट के साथ ब्लू कलर का बंदगला कुर्ता चुना था और हैंडसम लग रहे थे।
जब Anant Ambani ने पहनी थी 10 करोड़ की गोल्डन 'Koi Fish' वॉच, जानें इसकी खासियत
दीपिका पादुकोण के लुक के बारे में बात करें, तो उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट चेकर्ड पैंटसूट में बॉस लेडी की झलक दिखाई। सॉफ्ट-स्मोकी आईज, न्यूड लिपस्टिक, ब्लश्ड चीक्स और एक स्लीक बन के साथ उन्होंने अपने लुक को फाइनल किया था। अपने लुक को निखारने के लिए दीपिका ने क्लासी इयररिंग्स कैरी किए थे। पॉइंटेड टो हील्स और लुई वुइटन के एक क्लासी व्हाइट बैग ने दीपिका के लुक में चार-चांद लगा दिए थे।
अंबानी परिवार के सीक्रेट्स: डेट नाइट से प्राइवेट इंस्टा अकाउंट तक, जिनसे आज तक अनजान हैं आप। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको 'NMACC' में आयोजित 'IOC' इवेंट में नीता अंबानी की मां और बहन का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।