हाल ही में, बिजनेसवुमेन नीता अंबानी को अपने पति मुकेश अंबानी के साथ पेरिस से रवाना होते हुए देखा गया और अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट उन्हें 'बाय' बोलते हुए नजर आए। आइए आपको दिखाते हैं।
अंबानी फैमिली पिछले कुछ दिनों से ओलंपिक गेम्स 2024 का लुत्फ उठाने के लिए फ्रांस की राजधानी पेरिस में थी, जहां से हमने मुकेश अंबानी, नीता अंबानी (Nita Ambani), अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट और ईशा अंबानी की कई झलकियां देखीं। अब, हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हम नीता और मुकेश को पेरिस से रवाना होते हुए देख सकते हैं।
सामने आए वीडियो में नीता और मुकेश के पेरिस से विदा होने के दौरान दिल को छू लेने वाले पारिवारिक पलों को दिखाया गया है। वीडियो में नीता अंबानी अपनी छोटी बहू राधिका मर्चेंट को गर्मजोशी से गले लगाती नजर आ रही हैं। इस दौरान, नीता फ्यूशिया पिंक कलर के आउटफिट में बेहद स्टनिंग लग रही थीं, जिसमें एक ओवरसाइज़ बटन-अप शर्ट और लूज पैंट शामिल थी। नीता ने अपने लुक को सनग्लास और एक आकर्षक हैंडबैग के साथ स्टाइल किया था।
हालांकि, यह उनका अपनी नई बहू राधिका के लिए प्यारा जेस्चर था, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। इस दौरान, राधिका एक खूबसूरत स्लीवलेस व्हाइट ड्रेस में प्यारी लग रही थीं। वहीं, अनंत को कलरफुल, प्रिंटेड शर्ट और डार्क कलर के शॉर्ट्स में देखा जा सकता है। इस दौरान, नीता ने अपने बेटे अनंत को प्यार से किस किया। वहीं, मुकेश अंबानी को ब्लैक कलर के ज़िप-अप स्वेटर में देखा जा सकता है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
Radhika Merchant ने पेरिस ओलंपिक में पहना 2.12 लाख का ऑरेंज आउटफिट, एक्सपेंसिव बैग किया कैरी, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इसके अलावा, एक अन्य वीडियो में हम राधिका और अनंत को नीता अंबानी को प्यार से बाय बोलते हुए देख सकते हैं। वहीं, नीता अंबानी कार में बैठने से पहले अपने बेटे और बहू को फ्लाइंग किस देती हुई नजर आईं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
बता दें कि नीता अंबानी भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य हैं, जो वहां कई कार्यक्रमों में शामिल हुईं। नीता अंबानी ने शनिवार को पेरिस ओलंपिक के लिए इंडिया हाउस का भी उद्घाटन किया था।
ओलंपिक खेलों में भारत के लिए यह ऐसी पहल है, जिसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना है, क्योंकि देश 2036 खेलों की मेज़बानी करने की आकांक्षा रखता है। इंडिया हाउस 'भारतीय ओलंपिक संघ' और 'रिलायंस फाउंडेशन' के बीच एक कोलौबोरेशन का प्रयास है, जिसकी स्थापना और अध्यक्षता नीता अंबानी ने की है।
Nita Ambani ने पेरिस ओलंपिक में किया 'इंडिया हाउस' का उद्घाटन, वर्चुअल टूरिज्म से फूड तक की मिली झलक, देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, नीता अंबानी की अपनी बहू राधिका संग प्यारी बॉन्डिंग पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।