नीता अंबानी के 57वें बर्थडे पर आइए आपको बताते हैं कि आखिर उनकी खूबसूरती के पीछे का राज क्या है?
मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) के काम करने के तरीके को उनके फैंस जितना पसंद करते हैं, उतना ही उनकी खूबसूरती की तारीफ भी हर जगह होती है। नीता खूबसूरती की मामले में किसी हीरोइन से कम नहीं हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस खूबसूरती का राज क्या है? शायद नहीं, तो चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में।
दरअसल, नीता अंबानी रविंद्रभाई दलाल और पूर्णिमा दलाल की बेटी हैं, और उनकी एक बहन ममता दलाल हैं, जो धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में टीचर हैं। यही नहीं, मुकेश अंबानी से मिलने के बाद नीता भी यहां एक स्कूल टीचर के रूप में काम करती थीं और अपनी शादी के बाद भी उन्होंने कुछ सालों तक स्कूल में बतौर टीचर काम किया। (ये भी पढ़ें: पंजाबी-कश्मीरी रीति रिवाज से हुई थी काजल अग्रवाल की शादी, मंडप की फोटो शेयर कर बताया इसके बारे में)
दरअसल, हमें नीता और मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी का एक वीडियो मिला, जिसमें नीता अंबानी की मां पूर्णिमा और बहन ममता की एक झलक देखी जा सकती है, जहां वो कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रही हैं। यहां नीता की मां पूर्णिमा और बहन ममता की खूबसूरती साफ नजर आ रही है, और साथ ही बहन नीता-ममता और मां पूर्णिमा के बीच की समानता को देखा जा सकता है। ऐसे में हम ये कह सकते हैं कि नीता की सुंदरता उनके 'जीन' में ही है।
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी से पहले उनकी जुड़वा बहन ईशा अंबानी की दिसंबर 2018 में आनंद पीरामल के साथ शादी हुई थी। इस दौरान अंबानी परिवार ने उदयपुर में ईशा और आनंद के लिए एक संगीत समारोह आयाोजित किया था। यहां कई लोगों ने अपनी डांस परफॉर्मेंस दी थी, जिनमें एक परफॉर्मेंस नीता अंबानी, उनकी बहन ममता दलाल और भाभी टीना अंबानी की थी। यहां सब ने जोगड़ा सॉन्ग पर डांस किया था।
अपनी शादी के बाद वोग को दिए एक इंटरव्यू में नीता अंबानी की बेटी ईशा ने अंबानी परिवार की लाइफ के बारे में कई दिलचस्प बातें बताई थी। उन्होंने कहा था कि, 'इस तरह के एक प्रतिष्ठित वंश का हिस्सा होने का एहसास अलग है, जहां अंबानी परिवार की बॉस 'लेडी बॉस' है।' उन्होंने बताया था कि मेरे माता-पिता की शादी के 7 साल बाद उन्हें (ईशा) और उनके जुड़वां भाई आकाश अंबानी को आईवीएफ (IVF) के जरिए कंसीव किया गया था और वो अपनी मां को 'टाइगर मॉम' कहकर बुलाते थे। बाद में जब हम 5 साल के थे, तब वो काम पर वापस चली गईं, लेकिन वो अभी भी एक 'टाइगर मॉम' थी।' (ये भी पढ़ें: गौरव चोपड़ा ने बेटे संग फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज, एक्स गर्लफ्रेंड ने बरसाया प्यार)
नीता अंबानी आज यानी 01 नवंबर 2020 को अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनकी देवरानी टीना अंबानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए नीता अंबानी को बर्थडे विश किया है। यहां उन्होंने तीन फोटोज शेयर की हैं, जिसमें पहली तस्वीर में वो नीता संग नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो नीता की है, जिसमें वो सूट में देखी जा सकती हैं। वहीं, तीसरी तस्वीर में मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, नीता और टीना अंबानी नजर आ रहे हैं। ये एक थ्रोबैक फोटो है। (ये भी पढ़ें: पहले बेबी को लेकर अनिता हस्सनंदनी हैं रेडी या नर्वस? एक्ट्रेस कर रहीं विचार)
इन तस्वीरों के कैप्शन में टीना ने अपनी जेठानी नीता अंबानी को बर्थडे विश करते हुए लिखा है, 'एक समर्पित पत्नी और मां को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। नीता यहां मैं आपके शानदार दिन, खुशियों से भरे साल, शांति और नए रोमांच की कामना करती हूं।'
फिलहाल, नीता अंबानी की बहन व मां को देखकर ये कहा जा सकता है कि नीता की खूबसूरती उनके 'जीन' में ही है, क्योंकि इसकी झलक उनकी बहन ममता दलाल और मां पूर्णिमा दलाल में साफ देखी जा सकती है। वैसे, आपकी इस पर क्या राय है? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।