नीता अंबानी ने 'NMACC' इवेंट के लिए 'राधा-कृष्ण' ग्राफिक ब्लाउज के साथ पटोला साड़ी और गोल्डन ज्वेलरी पहनी। उन्होंने बताया कि उनकी फैमिली भी जल्द ही अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत करेगी।
बिजनेसवुमेन नीता अंबानी (Nita Ambani) को उनके फैशन सेंस के लिए जाना जाता है। वह अपने आउटफिट्स से लोगों को प्रभावित करने में कभी फेल नहीं होती हैं। हाल ही में, उनको 'NMACC' में एक कार्यक्रम में देखा ंगया और हम उनके लुक को देखकर खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने आगामी गणपति चतुर्थी के लिए अपनी योजनाओं के बारे में फोटोग्राफर्स को जानकारी भी दी।
नीता अंबानी का फैशन गेम हमेशा बेहतरीन होता है और वह अपने लुक से सभी को प्रभावित करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में, 'NMACC' में एक कार्यक्रम के लिए उन्होंने रेड कलर की खूबसूरत सिल्क पटोला साड़ी पहनी थी, जिसके बॉर्डर पर कई कलर्स में जटिल डिटेलिंग थी। उन्होंने साड़ी को मैचिंग ब्लाउज के साथ पहना था, लेकिन ब्लाउज पर ग्राफिक वर्क ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
नीता अंबानी के ब्लाउज के पीछे राधा-कृष्ण से इंस्पायर्ड ग्राफिक डिजाइन था। उन्होंने इस लुक को सोने और कई रत्नों से जड़े लंबे हार, स्टड इयररिंग्स, चूड़ियों और अंगूठियों के साथ जोड़ा था। उनके बालों को व्हाइट एम्बेलिश्मेंट के साथ बीच से बांधा गया था। नीता अंबानी ने अपने लुक को ग्लैम मेकअप के साथ पूरा किया था, जिसमें ब्लश-ह्यूड चीक्स, न्यूड लिप्स और वेल डिफाइन्ड आईज और आइब्रो शामिल थीं।
जहां हर कोई 7 सितंबर 2024 से शुरू होने वाले गणेश चतुर्थी की तैयारी कर रहा है, वहीं नीता अंबानी भी इसके लिए एक्साइटेड हैं। उन्होंने हाथ जोड़कर पैपराजी को गणपति के आगमन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें यह भी बताया कि जल्द ही उनके घर में भी गणपति का स्वागत होगा।
अनंत और राधिका की शादी से पहले अंबानी परिवार ने सामूहिक विवाह का आयोजन किया था। उस दिन नीता रेड कलर की रेशमी साड़ी में सजी हुई थीं। साड़ी को गोल्डन कढ़ाई के साथ डिज़ाइन किया गया था और इसमें पवित्र गायत्री मंत्र लिखा हुआ था, जिसने साड़ी को अलग बना दिया था।
अनंत और राधिका की पिठ्ठी समारोह के लिए नीता अंबानी ने मशहूर डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से हैदराबादी कुर्ता और दुपट्टा चुना था। उनके शानदार आउटफिट में प्राचीन ज़री और ज़रदोज़ी की कढ़ाई व हैदराबाद की निज़ाम संस्कृति से प्रेरित एक जटिल सिल्वर-गोल्ड चटाई तकनीक बॉर्डर था। नीता ने अपने लुक को बड़े हीरे के झुमकों और मांग टीके के साथ जोड़ा था। उन्होंने छोटी सी लाल बिंदी के साथ बालों को खुला रखते हुए अपने लुक को पूरा किया था।
फिलहाल, नीता अंबानी के इस लुक के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।