Nita Ambani ने Isha के जुड़वा बच्चों के बर्थडे बैश में पहनी थी 'Jacob And Co' की 3 करोड़ की घड़ी

बिजनेसवुमेन नीता अंबानी ने अपनी बेटी ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों के बर्थडे बैश में 3 करोड़ की घड़ी पहनी थी। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

By Pooja Shripal Last Updated: Dec 3, 2023 | 14:37:51 IST

नीता अंबानी (Nita Ambani) दुनिया की सबसे सफल बिजनेसवुमेन में से एक हैं, जो अपने बिजनेस वेंचर्स के साथ-साथ अपनी स्टाइल स्टेटमेंट और एक्सपेंसिव एक्सेसरीज के लिए भी जानी जाती हैं। इसकी एक झलक तब देखने को मिली थी, जब वह अपनी बेटी ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों कृष्णा और आदिया के पहले जन्मदिन के जश्न में शामिल हुई थीं।

ADVT
ADVT

नीता अंबानी ने पहनी थी 'जैकब एंड कंपनी' की 3 करोड़ की घड़ी

18 नवंबर 2023 को ईशा अंबानी ने अपने जुड़वा बच्चों आदिया और कृष्णा के लिए एक शानदार बर्थडे बैश होस्ट किया था। सितारों से सजे इस जश्न में फिल्म इंडस्ट्री और व्यापार जगत के जाने-माने चेहरे शामिल हुए थे। हालांकि, यह जुड़वा बच्चों की प्यारी नानी नीता अंबानी ही थीं, जिन्होंने अपने आकर्षक स्टाइल स्टेटमेंट से सभी का ध्यान खींचा था।

पार्टी में बिजनेसवुमेन अपने पति मुकेश अंबानी के साथ पहुंची थीं। पार्टी के लिए नीता ने पर्पल कलर की लेस ड्रेस चुनी थी। नीता ने अपने लुक को डायमंड बालियों, डेवी मेकअप, बन हेयरडू, एक घड़ी और हील्स के साथ स्टाइल किया था। इसमें कोई शक नहीं कि वह बॉस-लेडी लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

ADVT.
ADVT.

हालांकि, नीता की महंगी घड़ी ने हमारा ध्यान खींचा था। कुछ शोध करने पर हमें पता चला कि यह 'जैकब एंड कंपनी' ब्रांड की थी। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, घड़ी का नाम 'फ्लेर्स डी जार्डिन पिंक सफायर' है। इसमें एक बटरफ्लाई टूरबिलोन, टाइम और ऊपरी लेयर पर पिंक नीलमणि, पतंग के आकार के फूल शामिल थे। दूसरी ओर, मदर-ऑफ़-पर्ल बेस में पिंक नीलमणि शामिल थे। नीता की घड़ी में 18 कैरेट रोज गोल्डन केस था, जो बेज़ेल और इंटरनल रिंग सेट से सजा था। घड़ी एक लिमिटेड वर्जन है, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए है।

नीता अंबानी के पास है 1.05 करोड़ की 'पाटेक फिलिप नॉटिलस' घड़ी 

वैसे, नीता अंबानी के पास घड़ियों को एक शानदार कलेक्शन है, जिसमें 'पाटेक' ब्रांड की घड़ी भी शामिल है। 'आईपीएल' मैचों में से एक के लिए नीता अंबानी ने अपना कंफर्टेबल स्टाइल स्टेटमेंट पेश किया था। वह जींस और अपनी टीम 'मुंबई इंडियंस' MI का बैच लगी हुई टी-शर्ट पहने अच्छी दिख रही थीं। उन्होंने अपने लुक को सुंदर इयररिंग्स, खुले बालों और एक शानदार रिस्ट वॉच के साथ पूरा किया था। 

ADVT.
ADVT.

Nita Ambani ने Isha के बच्चों की बर्थडे पार्टी में पहना था 6.68 लाख का ओम्ब्रे-इफेक्ट को-ऑर्ड सेट, पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कुछ शोध करने पर हमें पता चला था कि बिजनेसवुमेन ने 'पाटेक फिलिप' के कलेक्शन से एक सुंदर घड़ी पहनी थी, जो 18 कैरेट रोज गोल्ड कलर के केस और एक मैचिंग ब्रेसलेट के साथ आती है। इसके अलावा, इसमें मोती-हीरे जड़ित डायल था। घड़ी की कीमत की बात करें, तो यह घड़ी 1,27,680 अमेरिकी डॉलर की भारी कीमत के साथ आती है, जो इंडियन करेंसी के मुताबिक 1,05,93,181 रुपए होती है।

ADVT.
ADVT.

Nita Ambani के 60वें बर्थडे बैश की इनसाइड झलकियां: फोंडेंट केक से म्यूजिकल नाइट तक, सब था बेहद खास...फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, नीता के महंगे वॉच कलेक्शन के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Radhika Merchant ने अपनी 'ममेरू' सेरेमनी में पहना गुजराती लहंगा, 'जेठानी' Shloka भी दिखीं खूबसूरत

Anant-Radhika की 'ममेरू' सेरेमनी में पहुंचे Mukesh Ambani ने Isha की बेटी Aadiya को किया किस

Anant Ambani-Radhika के 'संगीत' के इनविटेशन कार्ड की झलक आई सामने, डेट और वेन्यू का हुआ खुलासा

Isha Ambani ने अपनी ग्लोइंग स्किन के ब्यूटी सीक्रेट का किया खुलासा, कहा- 'लोग निराश होंगे..'

जानें अब क्या करते हैं Shashi Kapoor के तीनों बच्चे, जिन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री ने कर दिया था रिजेक्ट

Anant-Radhika की वेडिंग में ये टॉप हॉलीवुड सिंगर कर सकते हैं परफॉर्म, करोड़ों में है इनकी फीस

BB OTT 3: Chandrika Dixit अपने नॉमिनेशन से हुईं नाराज, रोते हुए बोलीं- 'क्या जबरदस्ती करूं लड़ाई?'

क्या प्रेग्नेंट हैं Sonakshi Sinha? 'रेडिट' यूजर के शॉकिंग दावे के बाद फैंस ने एक्ट्रेस को दी बधाई

Anant Ambani-Radhika Merchant के 'संगीत' के लिए सजी फ्लोरल पर्पल-ह्यूड स्टेज की झलक आई सामने

कौन हैं Khalid Al Ameri? दुबई बेस्ड यूट्यूबर दो बच्चों के हैं पिता, तमिल एक्ट्रेस संग की है सगाई!

Ranvir Shorey ने 'BB OTT 3' में Pooja Bhatt संग अपने ब्रेकअप पर किया कटाक्ष, कहा- 'सबसे बड़ा स्कैम'

Arbaaz Khan-Sshura जल्द देंगे गुड न्यूज? मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर हुए स्पॉट, तो पैप्स ने पूछा सवाल

Shloka Mehta ने सामूहिक विवाह में पहना मिरर एंड जरी वर्क वाला मल्टी कलर 'गरारा सेट', दिखीं खूबसूरत

Sonakshi Sinha ने पति Zaheer संग हनीमून की तस्वीरें कीं शेयर, पूल में एंजॉय करता दिखा कपल

Isha Ambani ने सामूहिक विवाह के लिए पहना मोतियों और रेशम से सजा बेहद महंगा 'शरारा' सेट

Nita Ambani ने 'सामूहिक विवाह' की मेजबानी के बाद व्यक्त की खुशी, कहा- 'अनंत-राधिका की शुभ लग्न शुरू'

Nita Ambani ने पहनी 'गायत्री मंत्र' प्रिंटेड साड़ी, भगवान कृष्ण की कढ़ाई वाली 'पोटली' ने खींचा ध्यान

Isha Ambani और उनकी 'भाभी' Shloka ने 'समूह विवाह' के दौरान Nita Ambani संग शेयर किया क्यूट मोमेंट

अंबानी फैमिली द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह की झलकियां: कपल्स को गिफ्ट में मिले सोने-चांदी के गहने

Chandrika Dixit के फैन ने हाथ पर बनवाया उनके फेस का टैटू, बताया 'विनर', नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया