हाल ही में, एक्ट्रेस निशा रावल ने रियलिटी शो 'लॉकअप' में अपनी लाइफ से जुड़ा एक खुलासा किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
'टीवी क्वीन' एकता कपूर और एक्ट्रेस कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉकअप' के अंदर प्रतियोगियों द्वारा किए गए चौंकाने वाले खुलासे सुर्खियां बटोर रहे हैं। कंटेस्टेंट निशा रावल (Nisha Rawal) भी शो में करण मेहरा के साथ अपने परेशानी भरे वैवाहिक जीवन के बारे में जानकारी देती रही हैं। जून 2021 में दोनों के बदसूरत झगड़े सार्वजनिक रूप से उनके बीच कीचड़ उछालने वाले खेल के साथ सामने आए थे।
उस दौरान, करण ने बताया था कि, निशा का साल 2015 में अफेयर था। अब रियलिटी शो में निशा ने यह स्वीकार करते हुए कहा है कि, वह अतीत में किसी के प्रति आकर्षित हो गई थीं और उन्होंने इस दौरान किस करने की बात को भी याद किया। निशा ने बताया कि, साल 2014 में उनके गर्भपात के बाद उन्हें सपोर्ट की आवश्यकता थी, जिसकी उनकी शादी में कमी थी, जिसके कारण उन्हें ये कदम उठाना पड़ा था।
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर अपने चेहरे के रंग के लिए हुईं ट्रोल, नेटिजंस ने पूछा- 'टमाटर जैसा रेड क्यों है आपका फेस')
'लॉकअप' के लेटेस्ट एपिसोड में खुद को एलिमिनेशन से बचाने के लिए निशा को अपने जीवन से एक रहस्य साझा करना पड़ा और उन्हें अपने जीवन में 'दूसरे आदमी' के बारे में बताने का विकल्प दिया गया। निशा ने साल 2014 में अपने गर्भपात को याद किया और बताया कि, कैसे वह शारीरिक और मानसिक रूप से अपमानजनक रिश्ते का हिस्सा थीं।
उन्होंने कहा कि, "मैंने साल 2012 में अपने पूर्व पति के साथ शादी की थी और 2014 में गर्भपात हो गया था। इस बारे में बहुत से लोग जानते हैं। जब मेरा गर्भपात हुआ, तब बच्चा 5 महीने का था। कई लोग यह भी जानते हैं कि, मैं शारीरिक और मानसिक रूप से अपमानजनक रिश्ते में थी। गर्भपात के बाद, यह एक झटके के रूप में आया। एक महिला के तौर पर मैं बहुत सी चीजों से गुजर रही थी। उस समय मेरे साथ गाली-गलौज के कई मामले सामने आए थे। एक पब्लिक फिगर होने के नाते मैं इसे किसी के साथ शेयर नहीं कर सकती थी। समाज, दोस्तों द्वारा आंके जाने का डर था। आप परिवार के बारे में सोचते हैं। समर्थन का अभाव था। मैं बहुत आघात से गुजर रही थी।"
(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट हैं सोनम कपूर, पति संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करती फोटोज कीं शेयर, बहन रिया ने जताई खुशी)
फिर उन्होंने 2015 में एक पुराने दोस्त से मिलना, उसके प्रति आकर्षित होना और उसे किस करना याद किया। निशा ने साझा किया कि, साल 2015 में उनके चचेरे भाई के संगीत समारोह में उन्हें शारीरिक शोषण का सामना करना पड़ा था, जिसने उन्हें तोड़ दिया था, और वह उपचार के तौर पर किसी से बात करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि, वे अपने नए घर में शिफ्ट हो रहे थे, और तभी वह एक पुराने दोस्त से मिली थीं।
निशा ने आगे कहा कि, वह उनके साथ जुड़ीं और उसने अपमानजनक अतीत के अलावा उन्हें विश्वास दिलाया। यह कहते हुए कि, करण हर बार 'दूसरे आदमी' से मिलने के बारे में जानते थे, निशा ने कहा, "मेरे पूर्व पति को हर बार पता था कि, मैं उससे मिलूंगी। लेकिन मुझे लगता था कि, मैं उसके करीब आ गई थी। मैं वास्तव में उसकी ओर आकर्षित हुई थी, क्योंकि मुझे लगता था कि, सपोर्ट की कमी थी और उनसे सपोर्ट मिलने के बाद यह स्वाभाविक था। एक समय था, जब मैंने उस व्यक्ति को किस किया। मैंने उस दिन ही अपने पूर्व पति के सामने यह बात कबूल कर ली थी।"
(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे-विक्की जैन जल्द नए घर में होंगे शिफ्ट, कपल ने मैरिड लाइफ पर की बात)
अभिनेत्री ने यह भी कहा कि, वह और करण पहले से ही अलग होने की बात कर रहे थे और इस घटना के बाद उन्हें अपनी शादी से बाहर आने का मन कर रहा था। उन्हें यकीन था कि, वह उस शादी में नहीं रहना चाहते थे और उन्होंने इसे मुश्किल समय बताया। निशा के कबूलनामे के बाद कंगना ने इस पर बात करने के लिए उनकी सराहना की, क्योंकि बहुत से लोग उन्हें पहचानेंगे और समझेंगे कि, शादी को "समाज के लिए एक शव की तरह" खींचने का कोई मतलब नहीं है।
अपने कबूलनामे के बाद निशा ने साझा किया कि, सब कुछ होने के बावजूद उन्होंने अपनी शादी को एक और मौका दिया, क्योंकि उनसे वादा किया गया था कि, दुर्व्यवहार फिर से नहीं होगा। जब उन्होंने अपनी शादी में फिर से प्रवेश किया, तो वादे पूरे नहीं किए गए, जिससे निशा ने पिछले साल एक स्टैंड लिया।
फिलहाल, निशा रावल के इस खुलासे पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।