बॉलीवुड एक्टर निकितिन धीर और टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर की शादी को 3 सितंबर 2022 को 8 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर एक्टर ने वीडियो शेयर कर अपनी पत्नी को एनिवर्सरी विश की है। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्टर निकितिन धीर (Nikitin Dheer) और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस कृतिका सेंगर (Kratika Sengar) बी-टाउन के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों की शादी को आज यानी 3 सितंबर 2022 को 8 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर निकितन ने एक लवली वीडियो शेयर कर अपनी पत्नी को मैरिज एनिवर्सरी विश की है।
पहले ये जान लीजिए कि टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर और निकितिन धीर ने 3 सितंबर 2014 को शादी रचाई थी। दोनों की शादी को 8 साल पूरे हो गए हैं। शादी के 7 साल बाद दोनों ने 12 मई 2022 को अपनी बेटी देविका का स्वागत किया था। बेटी के जन्म के बाद अब कपल अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहा है।
(ये भी पढ़ें- तेजस्वी प्रकाश की 'होने वाली सासू मां' संग दिखी क्यूट बॉन्डिंग, क्या सीख रहीं 'अच्छी बहू' के गुण?)
3 सितंबर 2022 को निकितिन धीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी प्यारी पत्नी को मैरिज एनिवर्सरी की शुभकामनाएं भी दी हैं। वीडियो में कपल की लाइफ के कुछ खास पलों की झलकियां दिखाई दे रही हैं, जिनमें इनकी मजबूत बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है। वीडियो में जोड़ी गई तस्वीरें अलग-अलग मौकों की हैं, जिनमें उनकी शादी की खूबसूरत फोटोज भी शामिल हैं। इस वीडियो के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, ''हैप्पी एनिवर्सरी पार्टनर।''
(ये भी पढ़ें- नीति टेलर ने 'झलक दिखला जा 10' के लिए बताई अपने पति की प्रतिक्रिया, कहा- 'वह बहुत उत्साहित हैं')
इससे पहले, 1 सितंबर 2022 को कृतिका सेंगर ने अपने पति निकितिन धीर के साथ इंस्टा हैंडल से एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया था। इन तस्वीरों में न्यू मॉम-डैड ने अपनी बेटी देविका की पहली गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की झलक दिखाई थी। इन फोटोज में कृतिका और निकितिन अपनी बेटी के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे थे। गणपति की मूर्ति के बगल में खड़े होकर तीनों ने अपनी प्यारी मुस्कान बिखेरी थी। हालांकि, उन्होंने देविका के चेहरे को एक दिल के इमोटिकॉन से छिपा दिया था। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा था, ''लिटिल देविका का परिवार के साथ पहला गणपति उत्सव... गणपति बप्पा मोरया।''
(ये भी पढ़ें- फैजल शेख ने 'झलक दिखला जा 10' पर सेल्समैन से सेलेब्रिटी बनने तक के सफर की स्टोरी की शेयर)
फिलहाल, आपको कृतिका और निकितिन का यह वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।