एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने और अपने पति निक जोनस के नाम का एक शॉर्ट फॉर्म निकाला है, जिसकी जानकारी निक ने एक इंटरव्यू में दी है।
आज के समय में निक नेम का चलन काफी आम बात है। आम से लेकर खास लोग अपने नाम को छोटा करते हैं और खुद को एक निक नेम देते हैं। इतना ही नहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री में फैंस अपने फेवरेट कपल को निक नेम देते हैं। जैसे विराट-अनुष्का का ‘विरुष्का’, सैफ और करीना का 'सैफीना', दीपिका और रणवीर का ‘दीपवीर’ है। इसी कड़ी में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके हसबैंड निक जोनस (Nick Jonas) को भी फैंस ने निक नेम 'निकयांका' दिया हुआ है। खास बात ये है कि खुद प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने और निक के नाम का एक शॉर्ट नेम निकाला है, जिसके बारे में निक जोनस ने एक इंटरव्यू में बताया है।
पहले ये जान लीजिए कि, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा 1 दिसंबर 2018 को अपने 'सपनों के राजकुमार' सिंगर निक जोनस संग शादी के पवित्र बंधन में बंधी थीं। प्रियंका और निक के बीच 10 सालों का एज गेप है। बावजूद इसके, कपल्स के लिए दोनों का प्यार किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है। प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया पर पति निक जोनस संग तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं। यही नहीं, प्रियंका अपने इंटरव्यूज में निक जोनस की तारीफों के पुल बांधती नजर आती हैं। (ये भी पढ़ें: बेटी इनाया संग पूल में मस्ती करते दिखे कुणाल खेमू, सोहा अली खान ने शेयर कीं स्पेशल मोमेंट की फोटोज)
आइए अब आपको निक के इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, कुछ समय पहले, निक जोनस ब्रिटिश टॉक शो ‘द ग्राहम नॉर्टन’ में शामिल हुए, जहां पर सिंगर ने अपने और प्रियंका चोपड़ा के क्यूट रिश्ते पर खुलकर बात की। इस दौरान निक ने बताया कि, उनकी लविंग वाइफ प्रियंका कुछ समय से लंदन में शूटिंग में बिजी हैं। इसी वजह से वह भी यहीं पर रह रहे हैं। उन्होंने प्रियंका से अलग होने की बजाय उनके साथ रहकर लंदन से ही काम करने का रास्ता चुना है। इसके आगे निक ने बताया कि, जब प्रियंका उनसे दूर जर्मनी में अपनी शूटिंग कर रही थीं, तब उन्होंने हसबैंड-वाइफ के इमोशंस को ध्यान में रखकर अपनी एल्बम ‘स्पेसमैन’ के गानों को लिखा था। (ये भी पढ़ें: हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने सेकेंड प्रेग्नेंसी पर की बात, कहा 'हमेशा से चाहती थी दूसरा बच्चा')
इतना ही नही, इस टॉक शो में निक जोनस ने अपने और प्रियंका के उस निक नेम के बारे में भी बताया, जो एक्ट्रेस ने खुद दिया था। निक के मुताबिक, प्रियंका की इच्छा है कि उन्हें और निक को ‘प्रिक’ के नाम से जाना जाए। लेकिन सिंगर को नहीं लगता कि फैंस को प्रियंका द्वारा दिया गया नाम ज्यादा पसंद आएगा। क्योंकि जब दोनों रेड कार्पेट पर मौजूद होंगे और दूसरी तरफ से फैंस ‘प्रिक-प्रिक’ चिल्लाएंगे, तो ये सुनने में बेहद ही अजीब लगेगा। उन्हें ‘NickYanka’ ज्यादा अच्छा लगता है। (ये भी पढ़ें: सबा अली खान ने शेयर की भाभी करीना के दूसरे बच्चे की फोटो, एक महीने के हुए तैमूर के छोटे भाई)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने ऐज गैप की वजह से हमेशा फैंस के निशाने पर रहते है। कई लोगों ने दावा किया था कि निक और प्रियंका की शादी महज छह महीने में टूट जाएगी। लेकिन हाल ही में एक फिल्म प्रोड्यूसर ने निक और प्रियंका से मुलाकात की, जिन्होंने उनके प्यार पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। ‘स्पॉटबॉय’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बताया कि, ‘आप देख सकते हैं कि दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। उनके बीच ऐसी कोई भी कमी नहीं है, जो अक्सर शादीशुदा कपल्स के बीच देखी जा सकती है। खास बात ये है कि लॉकडाउन के दिनों में निक और प्रियंका ने एक साथ काफी समय बिताया है और उन खास पलों ने निक को काफी खुशी दी हैं।’
इससे पहले, प्रियंका चोपड़ा अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ के प्रमोशन के लिए ओप्रा विन्फ्री के शो पर पहुंची थीं। यहां पर एक्ट्रेस ने अपने और निक के रिश्ते पर कहा था कि, ‘ईमानदारी से कहूं तो जब निक जोनस ने मुझे मैसेज किया था, तब मैंने उसे सीरियसली नहीं लिया था।’ इसके पीछे की वजह बताते हुए प्रियंका ने कहा, ‘मैं 35 साल की थी। मैं शादी करना चाहती थी, मैं बच्चे पैदा करना चाहती थी। वह 20 साल का था। मुझे नहीं लगता था कि वो ये सब करता। जब तक मैं उसके साथ बाहर गई नहीं, तब तक मैं ऐसा ही उसके लिए सोचती थी।’
फिलहाल, ये तो सच है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और दोनों ही अक्सर फैंस को कपल गोल्स देते हुए नजर आते हैं। तो आपको प्रियंका चोपड़ा द्वारा दिया गया निक नेम कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।