हाल ही में, सिंगर निक जोनस ने एक इंटरव्यू में अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस पर खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति व सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) ने इस साल सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया था। कपल ने मई 2022 में अपनी बेटी की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने बताया था कि, वह एनआईसीयू में 100 दिन बिताने के बाद घर आई थीं।
अब अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में निक जोनस ने खुलासा किया है कि, उन्होंने सोशल मीडिया पर मालती के अस्पताल में भर्ती होने के बारे में बात करने का फैसला क्यों किया था। उन्होंने यह भी बताया कि, उनके और प्रियंका के लिए बेटी के पालन-पोषण की यात्रा के बारे में बात करना क्यों महत्वपूर्ण था।
अमेरिकी मैगजीन 'People' से बात करते हुए निक ने बताया, "मुझे लगता है कि, हमने सोशल मीडिया पर जो कुछ साझा किया, वह सिर्फ एक तरह की भावना थी, जो स्पष्ट रूप से हमारे बच्चे के घर आने के लिए आभार था।"
(ये भी पढ़ें- सिंगर बी प्राक के नवजात बच्चे का हुआ निधन, दिल तोड़ने वाले भावुक नोट में कहा- 'हम बिखर गए हैं')
अपनी वाइफ प्रियंका की तारीफ करते हुए सिंगर ने कहा कि, प्रियंका उनके लिए एक आदर्श साथी और मुश्किल समय में वह एक चट्टान की तरह रही हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि, नए माता-पिता अभी भी अपनी पैरेंटिग यात्रा पर हैं। मालती के जीवन में आने के बाद से यह जोड़ी अपनी बच्ची के पालन-पोषण के सफर को लेकर और मुखर हो गई है।
एक टॉक शो के दौरान, निक ने प्रियंका के पहले मदर्स डे के बारे में बात की थी और उन्होंने ये भी खुलासा किया था कि, इस दिन उन्होंने अपनी पत्नी को क्या उपहार दिया था। उन्होंने कहा था कि, उन्होंने प्रियंका को एक पेड़ गिफ्ट में दिया था, क्योंकि यह विकास और एक नई शुरुआत का प्रतीक है।
(ये भी पढ़ें- करण मेहरा की एक्स वाइफ निशा ने NGO में मनाया बेटे कविश का जन्मदिन, शेयर किया क्यूट वीडियो)
फिलहाल, ये कहना गलत नहीं होगा कि, निक और प्रियंका के जीवन में बेटी मालती के आने से उनका संबंध और भी गहरा हो गया है। वैसे, आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।