मदर्स डे के मौके पर निक जोनस ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती का एक प्यारा वीडियो साझा किया। उन्होंने थ्रोबैक फोटोज के साथ अपनी मां और सासू मां को भी बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं।
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस ने सरोगेसी के माध्यम से बेटी मालती का अपने जीवन में स्वागत करने के बाद साल 2022 में पैरेंटिंग जर्नी शुरू की। तब से, प्रियंका व उनके पति अपने जीवन के सबसे अच्छे दिनों का आनंद ले रहे हैं और अपने फैंस के साथ इसकी शानदार झलकियां शेयर करते रहते हैं। अब, मालती के डैडी ने अपनी बेटी और पत्नी के साथ मदर्स डे के जश्न की कुछ प्यारी तस्वीरों से फैंस को खुश कर दिया है।
मदर्स डे 2023 के मौके पर निक जोनस ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती का एक प्यारा वीडियो साझा किया। वीडियो में प्रियंका अपनी राजकुमारी को गोद में लिए सड़क पार करती नजर आ रही हैं। दूसरी ओर, निक इस खूबसूरत पल को कैमरे में कैद करते नजर आए। उन्होंने मां-बेटी की जोड़ी की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें लाडली टाइगर-प्रिंटेड को-आर्ड सेट में काफी प्यारी लग रही थीं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
निक वास्तव में एक प्यारे बेटे और दामाद हैं, इसका सबूत उनके सोशल मीडिया हैंडल से देखा जा सकता है। उदाहरण के लिए, निक ने मदर्स डे पर अपनी मां डेनिस जोनस और सास मधु चोपड़ा को भी विश किया। अपनी इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने पुरानी तस्वीरें साझा कीं। अपनी पहली स्टोरी में वो डेनिस के साथ पोज देते नजर आए और दोनों साथ में काफी क्यूट लग रहे थे।
एक अन्य तस्वीर में निक के साथ मधु और मालती एक समुद्र तट पर दिखाई दे रहे हैं। यह उनकी बच्ची थी, जिसने हमारा ध्यान खींचा। ग्रे-पैंट और सफेद जूतों के साथ पिंक स्वेटर में मालती बेहद क्यूट लग रही थीं। लाडली को उनके पिता ने गोद में लिया था, जबकि वह बीच पर मधु के साथ पोज दे रहे थे।
2 मई 2023 को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 'मेट गाला 2023' से पहले अपनी बेटी मालती के साथ की कुछ झलकियां पोस्ट की थीं। अपनी एक इंस्टा स्टोरी पर प्रियंका ने अपनी बेटी मालती के साथ पोज़ दिया, जबकि नन्ही मुंचकिन को अपनी प्यारी मां की गोद में बैठे हुए देखा गया था। मालती की मां ही नहीं, उनके पापा निक ने भी मालती के साथ एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें बिंदास डैडी अपनी राजकुमारी को प्यार से देख रहे थे।
मदर्स डे पर प्रियंका चोपड़ा ने मां मधु व बेटी मालती संग शेयर की थी लवली फोटो, देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हमें मालती मैरी चोपड़ा जोनस की उनके माता-पिता के साथ की तस्वीरें काफी पसंद आईं। तो आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।