हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने डिलीवरी के बाद की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने पेट को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
टीवी की मशहूर जोड़ी देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और उनके एक्टर हसबैंड गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) के लिए यह साल खुशियों भरा है। एक ही साल में दोनों दो बेटियों के मम्मी-पापा बन गया है। देबिना-गुरमीत बीते 11 नवंबर 2022 को दूसरी बार माता-पिता बने हैं और इसी साल यानी अप्रैल 2022 में कपल ने अपनी पहली बच्ची लियाना का स्वागत किया था। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट डिलीवरी के बाद की एक तस्वीर साझा की है।
इससे पहले, देबिना ने अपनी दूसरी बेटी का स्पेशल वेलकम किया था और इसकी खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। बेटी के स्वागत के लिए देबिना ने अपने घर को पिंक और व्हाइट कलर के बैलून से सजाया हुआ था, जिस पर 'वेलकम बेबी' लिखा हुआ था। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
17 नवंबर 2022 को देबिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने डिलीवरी के बाद की बॉडी को दिखाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में वह एक स्पोर्ट्स ब्रा और ट्रैक पैंट पहने व अपने बालों को बन में बांधे नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस फोटो में अपने पेट को गर्व से फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
कुछ दिनों पहले, देबिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अस्पताल की कुछ झलकियां पोस्ट की थीं, जिनमें उनकी समय से पहले नवजात बच्ची का इलाज डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा था। डॉक्टरों का शुक्रिया अदा करते हुए देबिना ने इन तस्वीरों के साथ एक नोट भी लिखा था। उन्होंने लिखा था, “हमारे चमत्कारिक बच्चे को दुनिया में आने की जल्दी थी। आप सभी के आशीर्वाद मायने रखते हैं। डॉक्टरों को धन्यवाद और डैडी गुरमीत और मम्मी चमत्कारी बच्चे को वापस घर ले जाने का इंतजार कर रहे हैं।"
खैर, हम भी देबिना को ढेरों बधाइयां देते हैं और उनके और बेबी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। फिलहाल, आपको देबिना द्वारा शेयर की गई तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं।