'नागिन' की 10 खूबसूरत अभिनेत्रियों की नेट वर्थ: जानें मौनी रॉय से तेजस्वी प्रकाश तक के बारे में

लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'नागिन' 6 सीज़न तक चला, जिसमें मुख्य भूमिका में कई खूबसूरत अभिनेत्रियां नजर आईं। यहां हम आपको सभी 'नागिन' फेम एक्ट्रेसेस और उनकी नेट वर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Jan 13, 2023 | 20:07:25 IST

टेलीविजन एक्टर्स और एक्ट्रेसेस सीरियल्स में अपने शानदार परफॉर्मेंस के साथ दिन-ब-दिन लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। उनके प्रमुख किरदार उन्हें घर-घर में पहचान दिलाते हैं। इसके अलावा, लोकप्रिय रियलिटी शोज उनके फैनबेस में और इजाफा करते हैं। यही नहीं, सितारों की जबरदस्त एक्टिंग स्किल से टेलीविजन सीरीज अपने दर्शकों को सीजन दर सीजन अपने एपिसोड से बांधे रखती है।

ADVT
ADVT

फेमस टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर द्वारा बनाया गया ऐसा ही एक अलौकिक टेलीविजन धारावाहिक 'नागिन' 1 नवंबर 2015 को शुरू हुआ था और अपने छठे सीज़न तक जारी रहा है। यह सीरियल भारतीय क्षेत्र में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले धारावाहिकों में से एक है। इसके अलावा, इस टेलीविज़न शो ने बदले में अभिनेत्रियों की नेटवर्थ में इजाफा किया और उन्हें एक विशाल फैनबेस दिया, जैसा उन्होंने पहले कभी सोचा भी नहीं था। आइए एक नजर डालते हैं 'नागिन' की लिस्ट और उनकी नेटवर्थ पर, जो आज के समय में करोड़ों रूपयों में खेल रही हैं।

1. मौनी रॉय सीजन 1 और 2 में

ADVT.
ADVT.

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने साल 2006 के लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से अपने अभिनय के सफर की शुरुआत की थी। मौनी ने टेलीविजन शोप से हिंदी फिल्मों में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने टीवी सीरियल 'नागिन' के सीजन 1 और 2 में शेषनाग फैमिली से 'नागिन' के रूप में मुख्य भूमिका निभाई। सीज़न 3 में उनकी कैमियो भूमिका भी थी। वह एक फिल्म या म्यूजिक वीडियो के लिए लगभग 50 लाख से 1 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं। मौनी रॉय की टोटल नेटवर्थ करीब 40 करोड़ रुपए है।

2. सीजन 3 में सुरभि ज्योति 

सुरभि ज्योति ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2010 में टीवी धारावाहिक 'अखियां तो दूर जाए ना' से की थी। उन्हें 'नागिन' के सीज़न 3 में शेषनाग फैमिली की 'नागरानी' की प्रमुख भूमिका में और सीज़न 4 व  5 में कैमियो भूमिकाओं में देखा गया था। साल 2022 में सुरभि की कुल संपत्ति 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो लगभग 24 करोड़ रुपए है। उन्होंने कथित तौर पर 'नागिन 3' के लिए प्रति एपिसोड 60,000 रुपए चार्ज किए थे।

ADVT.
ADVT.

3. सीजन 3 में अनीता हसनंदानी 

अनीता हसनंदानी की गिनती सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टेलीविजन अभिनेत्रियों में होती है। एक्ट्रेस हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में भी काम करती हैं। फिलहाल, उन्होंने अपने काम से ब्रेक ले लिया है और अपने परिवार के साथ खूबसूरत वक्त बिताती नजर आ रही हैं। वह धारावाहिक 'नागिन' के सीजन 3 में कालकूट फैमिली से 'नागिन' के रूप में दिखाई दी थीं। अनीता की नेट वर्थ 4 मिलियन यूएस डॉलर है, जो लगभग 25 करोड़ से भी ज्यादा है।

4. करिश्मा तन्ना सीजन 3 में

करिश्मा तन्ना अपनी शानदार एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स के लिए जानी जाती हैं। वह 'बिग बॉस 8', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 10', 'जरा नचके दिखा 1' और 'नच बलिए 7' जैसे लोकप्रिय रियलिटी शोज में अपनी उपस्थिति के साथ पॉपुलर हुईं। अभिनेत्री 'नागिन 3' में शेषनाग फैमिली की 'नागिन' के रूप में दिखाई दीं और यह उनके सबसे पसंदीदा अभिनय में से एक था। कथित तौर पर करिश्मा ने इसके लिए 50,000 प्रति एपिसोड चार्ज किए थे और उनकी कुल संपत्ति 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो लगभग 37 करोड़ रुपए है।

ADVT.
ADVT.

5. सीजन 4 में निया शर्मा

निया शर्मा अपने स्ट्रेट फॉरवर्ड नेचर और बोल्ड आउटफिट्स के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत लोकप्रिय धारावाहिक 'एक हजारों में मेरी बहना है' से की थी। बाद में वह कई टीवी सीरीज में दिखाई दीं, लेकिन 'नागिन 4' में शेषनाग फैमिली से 'नागिन' के रूप में उनकी भूमिका ने उन्हें अधिक लोकप्रियता दिलाई। सीरियल के सीजन 5 में उनका कैमियो रोल भी था। उन्होंने कथित तौर पर अपनी भूमिका के लिए 40,000 रुपए प्रति एपिसोड लिए थे और उनकी कुल संपत्ति 8 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो लगभग 59 करोड़ रुपए है।

6. सीजन 4 में सायंतनी घोष 

अभिनेत्री सयंतनी घोष ने साल 2000 के दशक में 'मिस कोलकाता ब्यूटी पेजेंट' का खिताब जीता था। बाद में उन्होंने साल 2002 में टीवी सोप 'कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'नागिन' के सीज़न 4 में शेषनाग फैमिली की एक 'नागिन राजकुमारी' की भूमिका निभाई थी। अपनी भूमिका के लिए उन्होंने कथित तौर पर 20,000 रुपए प्रति एपिसोड चार्ज किए थे और सायंतनी की नेट वर्थ लगभग 5 मिलियन डॉलर है, जो लगभग 37 करोड़ रुपए है।

7. सीजन 5 में सुरभि चंदना

सुरभि चंदना ने साल 2009 में लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अभिनय की शुरुआत की थी। हालांकि, रोमांटिक सीरियल 'इश्कबाज़' में 'अन्निका ओबेरॉय' के रूप में उनकी भूमिका ने उन्हें बहुत लोकप्रियता दिलाई थी। वह 'नागिन 5' में 'सर्वश्रेष्ठ आदि नागिन' की मुख्य भूमिका में भी दिखाई दी थीं और कथित तौर पर उन्होंने इसके लिए प्रति एपिसोड 1,20,000 रुपए लिए थे। वर्तमान में उनकी कुल संपत्ति 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो लगभग 14 करोड़ रुपए है।

8. सीजन 5 में हिना खान

हिना खान लोकप्रिय टेलीविजन सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'अक्षरा' के रूप में फेमस हुईं। इसके बाद वह कई टीवी सीरियल में भी नजर आईं। उन्होंने 'नागिन' के सीज़न 5 में 'सर्वश्रेष्ठ आदि नागिन' के रूप में एक कैमियो भूमिका में काम किया था और इसके लिए प्रति एपिसोड 1.5 लाख से 2 लाख रुपए लिए थे। उनकी कुल संपत्ति 7 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो लगभग 52 करोड़ रुपए है।

9. सीजन 6 में तेजस्वी प्रकाश 

तेजस्वी प्रकाश अपने अभिनय करियर की शुरुआत के अनुसार पूरी सूची में सबसे कम उम्र की 'नागिनों' में से एक हैं। चुलबुली अभिनेत्री ने अपने अभिनय की शुरुआत 2013 के टेलीविजन नाटक 'संस्कार धरोहर अपनों की' से की थी। हालांकि, पारिवारिक शो 'स्वरागिनी' में 'रागिनी माहेश्वरी' की भूमिका के साथ वह सबकी पसंदीदा बन गईं। फिर वह 'नागिन सीजन 6' में वासुकी फैमिली से 'सर्वश्रेष्ठ शेष नागिन' की प्रमुख भूमिका में दिखाई दीं। उन्होंने कथित तौर पर इसके लिए प्रति एपिसोड 2 लाख रुपए लिए। तेजस्वी की वर्तमान कुल संपत्ति लगभग 19 करोड़ रुपए है।

10. सीजन 6 में महक चहल 

नार्वेजियन अभिनेत्री और मॉडल महक चहल ने साल 2002 में तेलुगु फिल्म 'नीथो' के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने 'बिग बॉस 5' और 'खतरों के खिलाड़ी 11' सहित कई रियलिटी शोज, गाने और फिल्मों में प्रदर्शन किया। उन्होंने 'नागिन' के आखिरी प्रीमियर सीजन में 'शेष नागिन' की भूमिका निभाई है। उनकी कुल संपत्ति लगभग 10 से 15 करोड़ रुपए है।

खैर, हम अभिनेत्रियों की शानदार नेट वर्थ के बारे में जानकर हैरान रह गए। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा

Kokilaben Ambani ने Anant-Radhika के लिए होस्ट की 'गरबा डांडिया नाइट', देखें इनसाइड झलकियां