नील भट्ट ने पत्नी ऐश्वर्या संग अपनी सिंपल वेडिंग की बताई वजह, शादी के बाद का अनुभव भी किया शेयर

हाल ही में, एक इंटरव्यू में टीवी एक्टर नील भट्ट ने अपनी पत्नी व एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा के साथ शादी के बाद अपने जीवन के बारे में बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

By Kanika Singh Last Updated: Jan 4, 2022 | 13:27:06 IST

टीवी सीरियल 'गुम है किसी प्यार में' फेम नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) 30 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंध गए थे। इन दिनों वे अपने वैवाहिक जीवन का आनंद ले रहे हैं और अपने फैंस के साथ अक्सर उसकी झलकियां साझा करते रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया उनकी हल्दी, मेहंदी और शादी के फंक्शन की तस्वीरों और वीडियोज से गुलजार था। अब, नवविवाहित नील भट्ट ने खुलासा किया है कि, ऐश्वर्या के साथ शादी के बाद उनका जीवन कैसे बदल गया है।

ADVT
ADVT

2 दिसंबर 2021 को ऐश्वर्या शर्मा भट्ट ने नील भट्ट के साथ अपनी ड्रीम वेडिंग का एक वीडियो शेयर किया था। नील की बारात से लेकर ऐश्वर्या की दुल्हन के रूप में एंट्री और उनके फेरे तक, वीडियो में उनकी शादी की यात्रा को खूबसूरती से दिखाया गया था। वीडियो को साझा करते हुए ऐश्वर्या ने सभी का आभार व्यक्त किया था और कैप्शन में लिखा था, "और जीवन शुरू होता है। आपने अपनी बेटी के लिए जो कुछ भी किया है, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद पापा और मां। मैं यह नहीं बता सकती कि, मैं कितनी खुश हूं और मेरे दोनों परिवारों को बहुत-बहुत धन्यवाद। यह वास्तव में अप्रत्याशित और मेरे विचारों से परे एक ड्रीम वेडिंग थी, आप सभी को प्यार। मैं तो धन्य हूं।"

(ये भी पढ़ें: नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा के हनीमून से सामने आईं तस्वीरें व वीडियोज, 'घूमर' पर नाचती दिखीं एक्ट्रेस)

ADVT.
ADVT.

हाल ही में, 'ई-टाइम्स' को दिए गए एक साक्षात्कार में नील भट्ट ने ऐश्वर्या शर्मा के साथ शादी के बाद अपने जीवन में आए बदलावों के बारे में बात की। अभिनेता ने खुलासा किया कि, उनकी पत्नी पिछले छह महीनों से उनके साथ रह रही थीं, इसलिए यह एक आसान सफर रहा। उसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "ईमानदारी से, ऐश्वर्या और मुझे लगता है कि, बहुत सारे बदलाव नहीं हुए हैं। चूंकि हम एक साथ ही रह रहे थे, इसलिए महामारी वास्तव में हमारे लिए सहज रही है। वह पिछले छह महीनों से मेरे और मेरे परिवार के साथ रह रही हैं। सेट पर देर से पैकअप के बाद वह कभी-कभी मेरे घर आती थीं और मेरे परिवार के साथ रहती थीं। हम दोनों के लिए सबकुछ बहुत ही ऑर्गेनिक था।"

(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ ने देवर सनी कौशल की फोटोज पर किया मजेदार कमेंट, फैंस बोले- 'सबसे प्यारी भाभी')

ADVT.
ADVT.

एक अभिनेता होने के बावजूद नील ने एक साधारण और सिंपल शादी का विकल्प चुना था। अभिनेता ने साझा किया कि, कैसे शादी उनके साथ-साथ उनकी पत्नी ऐश्वर्या शर्मा के लिए एक रोलर कोस्टर की सवारी थी और कैसे दोनों ने अपनी शादी का पूरा आनंद लिया। इस पर उन्होंने कहा, "मैं एक बहुत ही साधारण लड़का हूं, जो एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखता है और एक सामान्य गुजराती लड़के की तरह ही मैं चीजों को अपने तक ही रखना पसंद करता हूं। मेरे लिए शादी बहुत पवित्र है। मैं अभिनेता नील की तरह शादी नहीं करना चाहता था। बल्कि, मैं चाहता था कि, नील की एक साधारण आदमी की तरह ही शादी हो। इसलिए मैंने शादी के समारोहों को वास्तव में सरल रखा था और हर चीज का भरपूर आनंद लिया। मैंने कभी भी अपनी शादी को गुप्त रखने का इरादा नहीं किया था, लेकिन ऐसा होने से पहले मैं वास्तव में इसके बारे में बात नहीं करना चाहता था। हमारे लिए शादी एक रोलर कोस्टर की सवारी थी, क्योंकि हम लीड रोल में एक सीरियल की शूटिंग भी कर रहे थे।"

दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने नील और ऐश्वर्या की शादी के रिसेप्शन में शिरकत की थी और इस खास दिन पर ऐश्वर्या को सरप्राइज दिया था। इस सरप्राइज के बारे में बात करते हुए नील ने साझा किया कि, कैसे उन्होंने हर चीज का प्रबंध किया था। उन्होंने कहा, "शादी के लिए मुझे बस उन्हे एक कॉल करना था और बताना था कि, ऐश्वर्या और मैं शादी कर रहे हैं और अगर वह हमारे साथ समारोह में शामिल होंगी, तो यह हमारे लिए सबसे ज्यादा खुशी की बात होगी। इसके लिए उन्होंने तुरंत हां कर दी थी। उस वक्त रेखा जी ने कहा था कि, उनकी मौजूदगी ऐश्वर्या के लिए सरप्राइज होगी, इसलिए मैं उन्हें कुछ न बताऊं। रेखा जी ने हमारी उस खास रात को और भी खास बना दिया था।"

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें: कैटरीना कैफ ने अपना डायमंड का मंगलसूत्र किया फ्लॉन्ट, नए घर की भी दिखाई झलक)

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी शादी के कुछ दिनों बाद अपने शो की शूटिंग फिर से शुरू कर दी थी। इसलिए, अपनी शादी के एक महीने बाद नील और ऐश्वर्या अपने हनीमून के लिए राजस्थान के जैसलमेर रवाना हो गए थे। 30 दिसंबर 2021 को ऐश्वर्या शर्मा भट्ट ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने पति नील भट्ट के साथ राजस्थान के जैसलमेर में अपने हनीमून की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में दोनों को एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए देखा जा सकता है, क्योंकि उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाया था। तस्वीरों को शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा था, "प्यार जैसलमेर में है @bhatt_neil।"

फिलहाल, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अपनी शादीशुदा जिंदगी को खूब एंजॉय कर रहे हैं और कपल एक-दूसरे के साथ बेहद खुश है। तो आपका नील और ऐश्वर्या के बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा

Kokilaben Ambani ने Anant-Radhika के लिए होस्ट की 'गरबा डांडिया नाइट', देखें इनसाइड झलकियां

Karan Kundrra ने ब्रेकअप रूमर्स के बीच GF Tejasswi संग किसिंग फोटो की शेयर, प्यार में डूबा दिखा कपल