नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा ने हनीमून पर की बात, कहा- 'हम 15 दिनों के लिए नॉर्वे जाना चाहते हैं'

हाल ही में, टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने शादी के बाद अपने हनीमून प्लान के बारे में बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Apr 24, 2022 | 15:27:56 IST

टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा सितारों में से एक नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) शादी के बाद व्यस्त रहना पसंद कर रहे हैं। एक डेली सोप और एक रियलिटी शो के बीच वह अभी तक अपने लिए हनीमून का समय भी नहीं निकाल पाए ​हैं। हाल ही में, उन्होंने इसके बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

ADVT
ADVT

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट शादी के बाद पहली बार जींस टी-शर्ट में आईं नजर, नो-मेकअप लुक में दिखीं बेहद सुंदर)

दरअसल, इन दिनों रियलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' में नजर आ रहे 'गुम है किसी के प्यार में' फेम एक्टर नील भट्ट कहते हैं कि, एक सेट से दूसरे सेट पर जाने का पूरा अनुभव वास्तव में अच्छा है। उन्होंने कहा कि, "यह वास्तव में बहुत अच्छा है। अपने साथी के लिए समय निकालने की कोशिश करना और अत्यधिक व्यस्त होने की भावना वास्तव में एक अच्छा एहसास है। अभिनेता ज्यादातर आराम कर रहे हैं और काम की तलाश में हैं और मैं व ऐश्वर्या दोनों इस दौर से गुजरे हैं। अब हम दोनों के लिए वह समय आ गया है, जब हम दोनों लगातार बिना रुके काम कर रहे हैं। भले ही हम नवविवाहित हैं, मुझे उम्मीद है कि, हमारा यह दौर जारी रहेगा और काश हर अभिनेता इस दौर से गुजरता।”

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- 'इंडियन आइडल 12' फेम सायली कांबले की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, कार से ली एंट्री)

ऐश्वर्या को लगता है कि, शादी के बाद उन्हें एन्जॉय करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में आगे कहा कि, हमें शादी के बाद साथ में घूमने फिरने जाना था, लेकिन वो वाला टाइम नहीं मिला। हम दो शो और शादीशुदा जिंदगी को मैनेज करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम अपने हनीमून के लिए नॉर्वे जाना चाहते थे, क्योंकि हम दोनों ने ही भारत में बर्फ नहीं देखी है अभी तक। हम वास्तव में लगभग 15 दिनों के लिए नॉर्वे जाना चाहते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि, हम दोनों अब अपने हनीमून के लिए इतने दिनों का समय बिताएंगे।”

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- आदित्य नारायण ने पिता बनने के बाद जीवन में आए बदलावों पर की बात, कहा- 'त्विषा बहुत खुशियां लाई है')

इस जोड़े ने 30 नवंबर 2021 को शादी रचाई थी और बाद में मुंबई में अपने दोस्तों और परिवार के लिए एक रिसेप्शन दिया था। शादी के बाद जीवन में आए बदलावों के सवाल पर ऐश्वर्या ने हंसते हुए कहा कि, “मैं अब नील के साथ बहुत लड़ती हूं!" हालांकि, बिंदास पति ने कहा कि, "ऐसा नहीं है, हम पहले जैसे ही हैं, अभी भी उतना ही प्यार करते हैं। जबसे हमने शादी की है, तब से एक-दूसरे के लिए हमारा प्यार कई गुना बढ़ गया है। और हां, साथ रहकर हम दोनों ने एक-दूसरे पर अपनी कुछ खास खूबियां उतारी हैं। यह फनी है, लेकिन कभी-कभी वह मेरे डायलॉग बोलती है तो कभी मैं उनकी लाइन्स। तो हां, बदलाव हुए हैं, लेकिन वे बहुत छोटे और प्यारे हैं।”

ADVT.
ADVT.

फिलहाल, अब देखना होगा कि, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अपने हनीमून ​के लिए कब समय निकालते हैं। वैसे, इस बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा

Kokilaben Ambani ने Anant-Radhika के लिए होस्ट की 'गरबा डांडिया नाइट', देखें इनसाइड झलकियां