बिग बॉस सीजन 12 फेम नेहा पेंडसे (Nehha Pendse) 5 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने बॉयफ्रेंड और बिजनेस मैन शार्दुल सिंह ब्यास संग सात फेरे लिए। यहां देखिए दोनों की वेडिंग एल्बम।
दिन शगना दा चढेया…आओ सखियों नि वेहरा सजेया…हां…हर दुल्हन के लिए ये लाइन बेहद खास है क्योंकि शादी का दिन हर वर-वधु के जीवन का सबसे बड़ा दिन होता है। इस दिन के लिए वर-वधु के साथ उनके परिवार वालें भी कई सपने संजोय होते हैं और फिर वो दिन आता है, जब दुल्हन विदा होती है। ये दिन हर दुल्हन के सपने पूरे होने वाला दिन होता है, जिसे हर दुल्हन अच्छे से एन्जॉय करना चाहती है। कुछ ऐसा ही टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस नेहा पेंडसे (Nehha Pendse) के साथ भी हुआ। नेहा 5 जनवरी 2020 को अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन शार्दुल सिंह ब्यास (Shardul Singh Bayas) के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गई हैं। शार्दुल और नेहा ने पुणे में मराठी रीति रिवाज के साथ शादी रचाई।
दोनों एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे, लेकिन दोनों ने ही अपने रिलेशनशिप को छुपाकर रखा और दोनों ने शादी भी एक प्राइवेट सेरेमनी के तहत ही की। ऐसे में नेहा और शार्दुल की शादी में उनके कुछ खास दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। मगर अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। बिग बॉस सीजन 12 फेम नेहा पेंडसे दुल्हन लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि नेहा ने अपने ख़ास दिन पर पेस्टल पिंक कलर की नऊवारी साड़ी पहनी थी तो वहीं शार्दुल भी दूल्हे के लिबास में काफी हैंडसम लग रहे थे। तस्वीरों में नजर आ रहा है कि दोनों अपनी शादी की रस्में बेहद खूबसूरती भरे अंदाज में निभा रहे हैं। सोशल मीडिया पर नेहा पेंडसे और शार्दुल सिंह काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसलिए हम आपको नेहा और शार्दुल की पूरी वेडिंग एल्बम दिखाने वाले हैं। (ये भी पढ़ें: सास हो तो ऐसी! जब एक ही लुक में नजर आईं नीता अंबानी-श्लोका मेहता की जोड़ी, फैंस बोले- क्या बात)
सबसे पहले बात करते हैं नेहा पेंडसे के घर में हुई पूजा की तस्वीरों के बारे में। कुछ समय पहले नेहा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें कुछ प्री-वेडिंग रस्मों को निभाती हुई नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों में वो ग्रहमुख पूजा करती हुई दिखाई दीं। नेहा ने इन तस्वीरों को शेयर कर अपने फैंस को ये बताया था कि इस पूजा के साथ उनकी शादी की रस्में पूरी हो गई हैं। नेहा ने ग्रहमुख पूजा के लिए महाराष्ट्रीयन साड़ी पहनी थी। इन तस्वीरों में नेहा गुरु जी और अपने माता-पिता के साथ नजर आईं। यहां देखिए ग्रहमुख पूजा की खास तस्वीरें।
ग्रहमुख पूजा के बाद नेहा पेंडसे और शार्दुल सिंह ब्यास की शादी की अन्य रस्में 3 जनवरी से शुरू हुईं। वैसे नेहा इस बारे में पहले ही बता चुकी थीं कि उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी 3 जनवरी से शुरू होंगी और सारी रस्में पुणे में ही होंगी। उन्होंने शादी भी पुणे में ही थी। नेहा ने बताया था कि 3 जनवरी को उनकी मेहंदी और संगीत का फंक्शन होगा। 4 जनवरी को रिंग सेरिमनी होगी और 5 जनवरी 2020 को दोनों शादी के बंधन में बंधेगे। दोनों की शादी महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से होगी। ऐसे में 3 जनवरी को नेहा और शार्दुल की मेहंदी और संगीत फंक्शन के साथ प्री-वेडिंग सेरेमनी का आगाज हुआ। अपने मेहंदी फंक्शन में नेहा बेहद खूबसूरत नजर आ आईं। यही नहीं, शार्दुल और नेहा ने अपने संगीत सेरेमनी में जमकर डांस किया। दोनों की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। (ये भी पढ़ें: कुशल पंजाबी की मौत के बाद पत्नी ऑड्रे डोल्हेन ने किया बड़ा खुलासा, बताया अपने बिगड़े रिश्ते का सच)
मेहंदी और संगीत सेरेमनी के बाद दोनों की रिंग सेरेमनी 4 जनवरी को संपन्न हुई। अपनी रिंग सेरेमनी पर नेहा और शार्दुल काफी मस्ती करते हुए नजर आए। रिंग सेरेमनी के लिए डार्क ग्रीन कलर का गाउन पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं, शार्दुल ने बेबी पिंक कलर का कोट और ब्लू कलर का पैंट पहने हुए हैं। बेबी पिंक कलर के कोट के साथ शार्दुल ने ब्लू कलर की शर्ट पहनी हुई है।
वहीं, 5 जनवरी को शार्दुल और नेहा शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। शादी से जुडी कुछ तस्वीरें नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। नेहा ने शादी के लिए पेस्टल पिंक कलर की नऊवारी साड़ी पहनी हुई थी। उन्होंने इसके साथ ट्रैडिशनल नोज रिंग, चंद्राकार टिकली (मराठी स्टाइल बिंदी), हरी चूड़ियां और बालों में गजरा लगाया हुआ था। वहीं, शार्दुल सिंह ब्यास ने भी नेहा से मिलता-जुलता कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था जिस पर उन्होंने पिंक टर्बन को सिर पर बांधा हुआ था। (ये भी पढ़ें: आयत पर कुछ यूं प्यार लुटाते नजर आए नन्हें आहिल, मम्मी अर्पिता खान ने शेयर की भाई-बहन की क्यूट फोटो)
आपको बता दें कि शादी से पहले टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान नेहा पेंडसे ने बताया था कि वो शादी में नौवारी साड़ी पहेंगी। उन्होंने ये भी बताया था कि आमतौर पर नौवारी साड़ी का रंग चटक होता है, लेकिन उनकी साड़ी का रंग चटक नहीं होगा, बल्कि वो पेस्टल शेड की नौवारी साड़ी पहन रही हैं।
वैसे हम नेहा और शार्दुल को उनकी शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं आपको नेहा और शार्दुल की जोड़ी कैसी लगती है, हमें इस बारे में बताना ना भूलें। साथ ही, हमारे लिए कोई सलाह हो तो जरूर दें।