सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपना 35वां बर्थडे अपने पैरेंट्स के घर पर अपने करीबियों के साथ सेलिब्रेट किया, लेकिन उनके पति रोहनप्रीत सिंह जश्न से गायब थे और इसने उनके ब्रेकअप की अफवाहों को हवा दे दिया है।
6 जून 2023 को पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपना 35वां जन्मदिन मनाया था। बेशक इस मौके पर उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिलीं और उन्होंने भी इस दिन को अपने करीबियों के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया, लेकिन नेहा के पति रोहनप्रीत सिंह उत्सव से गायब थे और उन्हें विश भी नहीं किया। इसने नेटिजंस के बीच हलचल पैदा कर दी है और उन्होंने कपल की शादी में समस्याओं के बारे में अनुमान लगाना शुरू कर दिया है।
नेहा कक्कड़ ने अपना 35वां जन्मदिन अपने दोस्तों और परिवार के साथ मुंबई में अपने माता-पिता के घर पर मनाया। उत्सव आधी रात को शुरू हुआ, जब उनके माता-पिता ने उन्हें एक इंटीमेट अरेंजमेंट के साथ चौंका दिया था। वह अपने माता-पिता के साथ दो शानदार केक काटती नजर आईं।
आधी रात के इंटीमेट सेलिब्रेशन के लिए वह ब्लैक नाइट सूट और सिंपल मेकअप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बाद में उन्होंने इंडस्ट्री और परिवार के अपने करीबी दोस्तों के लिए एक इंग्लिश टी पार्टी की मेजबानी की। अपने इंस्टा हैंडल से उन्होंने स्वादिष्ट केक, सुंदर सजावट, कपकेक, पेस्ट्री, वड़ा पाव, पानी पुरी और आइस्ड टी जैसी अन्य खाने की चीजों समेत अपने उत्सव की प्यारी झलकियां साझा कीं।
नेहा के 35वें जन्मदिन पर कई लोगों के शामिल होने के बावजूद, सभी की निगाहें उनके पति रोहनप्रीत को ढूंढ रही थीं। हालांकि, वह जश्न से नदारद रहे और नेहा के माता-पिता के घर पर जश्न की किसी तस्वीर में रोहनप्रीत नहीं दिखे। नेहा के पति ने उन्हें न तो सोशल मीडिया पर और न ही अन्य किसी पब्लिक डोमेन पर विश किया।
नेहा के 35वें बर्थडे सेलिब्रेशन में रोहनप्रीत की गैरमौजूदगी ने कई लोगों को कुछ सोचने पर मजबूर कर दिया। नेटिजंस ने उनकी अनुपस्थिति से नेहा व रोहनप्रीत की शादी में अनबन पर संदेह करना शुरू कर दिया। यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।
7 जून 2022 को नेहा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने 34वें जन्मदिन की झलकियां साझा की थीं। तस्वीरों में नेहा बहुत खूबसूरत लग रही थीं और नेचर-थीम का बर्थडे केक काटती नजर आ रही थीं। इसके साथ, नेहा ने एक कैप्शन लिखा था और खुलासा किया था कि उन्होंने अपना जन्मदिन लोनावाला में अपने पति रोहनप्रीत के साथ बिताया था और सभी प्यारी व्यवस्थाओं के लिए रोहनप्रीत को धन्यवाद भी दिया था।
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की लव स्टोरी के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
बता दें कि नेहा ने अपने जीवन के प्यार रोहनप्रीत के साथ 2020 में शादी रचाई थी और तब से वे अपनी प्यारी तस्वीरों से लोगों का दिल जीत रहे थे। फिलहाल, नेहा के 35वें जन्मदिन पर रोहनप्रीत की अनुपस्थिति के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।