हाल ही में, एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने बेटे गुरिक का पहला जन्मदिन मनाया है, जिसके लिए नेहा ने लायन-थीम वाली पार्टी अरेंज की थी। इसकी कुछ तस्वीरें नेहा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए दिखाते हैं।
हर मां-बाप अपने बच्चों का बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट करना चाहता है। हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने भी अपने बेटे गुरिक बेदी का जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया था। एक्ट्रेस ने अपने बेटे के पहले जन्मदिन पर लायन-थीम वाली बर्थडे पार्टी अरेंज की थी। इस खास मौके की कुछ तस्वीरें भी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
(ये भी पढ़ें : हरभजन सिंह करेंगे बच्चों की देखभाल, पत्नी गीता बसरा 6 साल बाद फिल्मों में कर रहीं वापसी)
पहले तो ये जान लीजिए कि नेहा धूपिया ने मई 2018 में एक्टर अंगद बेदी के साथ सात फेरे लिए थे। एक्ट्रेस उस वक्त प्रेग्नेंट थीं। यही कारण था कि उन्होंने काफी गुपचुप तरीके से शादी की थी और कुछ ही समय बाद उन्होंने अपनी बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम कपल ने मेहर रखा है। वहीं, 3 अक्टूबर 2021 को नेहा धूपिया और अंगद दूसरी बार पैरेंट्स बने थे, जिसका नाम इन्होंने गुरिक रखा है और इस साल 3 अक्टूबर 2022 को गुरिक का पहला जन्मदिन था। इस दिन को और खास बनाने के लिए नेहा और अंगद दोनों ने अपनी नन्ही सी जान की कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया था।
अब आपको दिखाते हैं नेहा द्वारा शेयर की गई तस्वीरें। दरअसल, 8 अक्टूबर 2022 को नेहा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने लाडले बेटे गुरिक के पहले जन्मदिन की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में नीले और व्हाइट कलर के गुब्बारों की सुंदर सजावट के साथ पीछे की तरफ एक पोस्टर लगा हुआ है, जिस पर लिखा है, 'गुरिक टर्न वन।' इसके अलावा, इन तस्वीरों में गोल्डन और व्हाइट बादलों से सजाए गए नीले कलर के लायन-थीम वाला केक भी बेहद प्यारा लग रहा है। आप भी देखिए ये तस्वीरें।
(ये भी पढ़ें : श्वेता बच्चन की खूब पिटाई करती थीं जया बच्चन, कहा- 'मुझे बहुत मार पड़ती थी, भाई अभिषेक को नहीं')
वहीं, एक तस्वीर में गुरिक नीले रंग के खिलौना कार पर सवार दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि नीला रंग स्टार किड का पसंदीदा रंग है। कार चलाने की कोशिश करते हुए गुरिक काफी क्यूट लग रहे हैं। यह खिलौना कार गुरिक को उनकी मौसी सोहा अली खान और उनकी बेटी इनाया नौमी खेमू ने उपहार में दी थी। बता दें कि नेहा और सोहा काफी अच्छे दोस्त हैं। इस तस्वीर पर नेहा ने मजाक में लिखा है, ''गुरिक के 20 साल के होने के बाद भी कार गिफ्ट करने की यह परंपरा जारी रहे।''
(ये भी पढ़ें : काजल अग्रवाल ने एयरपोर्ट पर नहीं छिपाया बेटे नील का चेहरा, फैंस ने विराट-अनुष्का पर कसा तंज)
इससे पहले, 3 अक्टूबर 2022 को नूहा धूपिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटे गुरिक के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की थीं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बेटे के पहले जन्मदिन पर एक प्यार भरा नोट भी लिखा था। उन्होंने नोट में लिखा था, "पहला जन्मदिन मुबारक हो हमारे सनशाइन बॉय… आपने अपनी मां को सिखाया कि कैसे प्यार करना है… मेरा दिल जो अभी इतना भरा हुआ है, आज और हर रोज आपका है… इस पोस्ट के बाद जो मैं आपके साथ सबसे अच्छा करना चाहती हूं, उसके लिए आप पीछे हटना, मैं आपको परेशान करूंगी, किस करूंगी और आपकी प्यारी हंसी सुनूंगी।"
खैर, हमें तो गुरिक के बर्थडे पार्टी की ये थीम बेहद प्यारी लगी। आपको नेहा द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।