एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने हाल ही में, ब्लैक मोनोकिनी में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
लोकप्रिय अभिनेत्री नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि, वह न केवल सबसे आश्चर्यजनक मांओं में से एक हैं, बल्कि वह यह भी जानती हैं कि, गर्भावस्था के दौरान अपने फैशन के स्तर को कैसे ऊंचा रखना है। जैसा कि, अभिनेत्री ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक काले रंग की मोनोकिनी में कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को चौंका दिया है। नेहा धूपिया अपनी प्रेग्नेंसी के अंतिम चरण में हैं। वह अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, और उनके लाखों फैंस उस कीमती पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
जो नहीं जानते पहले, उन्हें बता दें कि, नेहा मई 2018 में अभिनेता अंगद बेदी के साथ गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधी थीं। नवंबर 2018 में, नेहा और अंगद पहली बार माता-पिता बने थे। अभिनेत्री ने एक बच्ची को जन्म दिया था। अंगद के पिता बिशन सिंह बेदी ने अपनी पोती का नाम मेहर धूपिया बेदी रखा है। एक्ट्रेस की बेटी अब 3 साल की हैं और अब नेहा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। जल्द ही वह अपने बेबी का वेलकम करेंगी।
(ये भी पढ़ें- अंगद बेदी ने वाइफ नेहा धूपिया को विश किया बर्थडे, कहा- 'आई लव यू मेहर की मां')
इस बीच, 17 सितंबर 2021 को नेहा धूपिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी पूल पार्टी से अपने पेट में पल रहे दूसरे बच्चे के साथ कुछ बेहतरीन तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में होने वाली मां एक काले रंग की मोनोकिनी में दिलकश लग रही हैं, और प्रेग्नेंट एक्ट्रेस निश्चित रूप से 'वर्ष की सबसे स्टाइलिश मां' के पुरस्कार की हकदार कही जा सकती हैं, क्योंकि वह इन फोटोज में गार्जियस लग रही हैं। हालांकि, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि, नेहा की प्रेग्नेंसी ग्लो और तस्वीरों में जिस तरह से वह अपने बेबी बंप को सहला रही हैं, वह बहुत ही शानदार है। तस्वीरों के साथ नेहा ने कैप्शन में लिखा है, 'पूल पार्टी फॉर टू'।
(ये भी पढ़ें- वरुण धवन ने वाइफ नताशा संग शेयर की रोमांटिक फोटो, एक्टर की गोद में बैठी दिखीं स्टार वाइफ)
पिछले महीने 'स्पॉटबॉय' के साथ बातचीत में नेहा धूपिया ने अपनी पहली गर्भावस्था से दूसरी गर्भावस्था में मातृत्व की भावना कितनी अलग है, इस बारे में बात की थी। अपनी दोनों प्रेग्नेंसी के बीच के अंतर को साझा करते हुए नेहा ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में कई बातें बताई थीं और कहा था कि, "यह बहुत अलग है, क्योंकि सबसे पहले, आप सोचते हैं कि, इस बार क्या होगा। दूसरी बात, मैं यह नहीं कह रही हूं कि, मां गलतियां करती हैं, लेकिन अपने अनुभवों से सीखना चाहिए। तीसरा, मेहर के जन्म से पहले मैं हर चीज के लिए सलाह ले रही थी, लेकिन इस बार मैं अपने सारे फैसले खुद ले रही हूं। चौथा, यह थकाऊ है, क्योंकि मेरे पास एक बच्चा है जो बाहर है और एक बच्चा अंदर भी बढ़ रहा है। ये काफी डिमांडिंग है।"
अपने साक्षात्कार में आगे बढ़ते हुए, नेहा धूपिया ने यह भी बताया था कि, अपनी बेटी मेहर धूपिया बेदी को भाई-बहन होने के विचार से परिचित कराना कितना मुश्किल है। उन्होंने कहा था, "मेरे अनुभव में, जितना अधिक आप अपने बच्चे को इस चीज की आदी बनाने की कोशिश करते हैं कि, जल्द ही एक और बच्चा आने वाला है जो उनका भाई या बहन होगा, यह काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मेहर अधिक से अधिक मम्मा का टाइम चाहती है। हालांकि, वह एक ऐसे दौर से गुजर रही है, जहां वह चीजों को समझती है और सुपर एक्साइटेड है।"
(ये भी पढ़ें- निया शर्मा ने अपना 31वां बर्थडे नए घर में किया सेलिब्रेट, परिवार व दोस्तों संग की खूब मस्ती)
फिलहाल, नेहा धूपिया अक्टूबर 2021 में अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।